logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी, पहिया खेत में ही छोड़ गए चोर; इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं* *खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी, पहिया खेत में ही छोड़ गए चोर; इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* अमृतपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला ग्राम डंडीपुर का है, जहां एक किसान के खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी कर लिया गया। ग्राम डंडीपुर निवासी भगवन्नु पुत्र मथुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 04 मार्च 2026 की रात किसी अज्ञात चोर ने उसके खेत में लगे पम्पसेट को खोल लिया। चोर पम्पसेट को पास के ही पड़ोसी खेत में ले गए, जहां उन्होंने पम्पसेट को खोलकर उसका इंजन निकाल लिया और पहिया वहीं खेत में छोड़ दिया। बताया गया कि 04 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जब किसान खेत पर पहुंचा तो पम्पसेट गायब मिला। खोजबीन करने पर पता चला कि चोरों ने पास के खेत में पम्पसेट खोलकर इंजन चोरी कर लिया है, जबकि उसके पहिए वहीं पड़े मिले। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी विचपुरिया निवासी एक किसान के खेत से इसी तरह की चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें चोरों ने पम्पसेट खोलकर उसका सामान ले लिया था और पहिए वहीं छोड़ दिए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है और वे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है ।

2 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
d6830aa4-708b-442b-ae5a-11164e878c27

*खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी, पहिया खेत में ही छोड़ गए चोर; इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं* *खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी, पहिया खेत में ही छोड़ गए चोर; इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* अमृतपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत

का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला ग्राम डंडीपुर का है, जहां एक किसान के खेत से पम्पसेट का इंजन चोरी कर लिया गया। ग्राम डंडीपुर निवासी भगवन्नु पुत्र मथुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 04 मार्च 2026 की रात किसी अज्ञात चोर ने उसके खेत में लगे पम्पसेट को खोल लिया। चोर पम्पसेट को पास के ही पड़ोसी खेत में ले गए, जहां उन्होंने पम्पसेट को खोलकर उसका इंजन निकाल लिया और पहिया

d0f3d958-0537-4c39-bbbd-12b521c08fb1

वहीं खेत में छोड़ दिया। बताया गया कि 04 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जब किसान खेत पर पहुंचा तो पम्पसेट गायब मिला। खोजबीन करने पर पता चला कि चोरों ने पास के खेत में पम्पसेट खोलकर इंजन चोरी कर लिया है, जबकि उसके पहिए वहीं पड़े मिले। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी विचपुरिया निवासी एक किसान के खेत से इसी तरह की चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें चोरों ने पम्पसेट खोलकर उसका सामान

4137a87c-53ac-4b1e-86b0-1551dbfd1e93

ले लिया था और पहिए वहीं छोड़ दिए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है और वे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है ।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kaimganj, Farrukhabad•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र में नौगामा गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सावर मंजेश (नौगामा रौलिबौरी निवासी) सहित तीनों घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार विक्की कटेरा और पीछे बैठा रोहित (दोनों कटरा थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी) भी जख्मी हुए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे जरियांपुर की ओर जा रही बाइक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को जोरदार धक्का दिया
    1
    शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र में नौगामा गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सावर मंजेश (नौगामा रौलिबौरी निवासी) सहित तीनों घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार विक्की कटेरा और पीछे बैठा रोहित (दोनों कटरा थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी) भी जख्मी हुए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे जरियांपुर की ओर जा रही बाइक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को जोरदार धक्का दिया
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई जिला सवाजपुर में ग्राम पंचायत फजुल्लापुर मुजरा ककरा हुआ धौरहरा
    1
    हरदोई जिला सवाजपुर में ग्राम पंचायत फजुल्लापुर मुजरा ककरा हुआ धौरहरा
    user_Ramesh Singh
    Ramesh Singh
    सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोला मोड़ पर दबंगों का कहर: महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा 🛑 📍 जलालाबाद क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवकों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी और पिकअप गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ज्ञानेंद्र पुत्र वेदराम, निवासी ग्राम कुइया कटेंया, जो कि अनुसूचित जाति से हैं, ने थाना जलालाबाद में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पिकअप गाड़ी से जा रहे थे। जब वह कोला मोड़ के पास पहुंचे तो वहां मौजूद सचिन, अंशू और शिवम पुत्र रामकिशोर, निवासी याकूबपुर, ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए आई लव यू कहकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं और पीड़ित व उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में पीड़ित, उसके भाई और भाभी को गंभीर चोटें आईं। दबंगों ने पिकअप गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर थाना जलालाबाद में देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो दबंगों के हौसले और बढ़ सकते हैं। 👉 अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    1
    कोला मोड़ पर दबंगों का कहर: महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा 🛑
📍 जलालाबाद क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवकों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी और पिकअप गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।
पीड़ित ज्ञानेंद्र पुत्र वेदराम, निवासी ग्राम कुइया कटेंया, जो कि अनुसूचित जाति से हैं, ने थाना जलालाबाद में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पिकअप गाड़ी से जा रहे थे। जब वह कोला मोड़ के पास पहुंचे तो वहां मौजूद सचिन, अंशू और शिवम पुत्र रामकिशोर, निवासी याकूबपुर, ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए आई लव यू कहकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पीड़ित द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं और पीड़ित व उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में पीड़ित, उसके भाई और भाभी को गंभीर चोटें आईं। दबंगों ने पिकअप गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया।
पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर थाना जलालाबाद में देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो दबंगों के हौसले और बढ़ सकते हैं।
👉 अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    14 hrs ago
  • जनपद वासियों से अपील: पेट्रोल डीजल और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है आप अफवाहों पर ध्यान ना दें कालाबाजारी करने वालों पर होगी दंडात्मक करवाई जिला अधिकारी की ओर से शांति और सहयोग की अपील
    1
    जनपद वासियों से अपील: पेट्रोल डीजल और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है आप अफवाहों पर ध्यान ना दें कालाबाजारी करने वालों पर होगी दंडात्मक करवाई जिला अधिकारी की ओर से शांति और सहयोग की अपील
    user_Amresh Rajput  Paterkar
    Amresh Rajput Paterkar
    Voice of people सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *साथियों*, आज मैं एक गंभीर प्रश्न के साथ खड़ा हूँ। ⚖️ *क्या कभी कोई ऐसी सरकार बन पाएगी जो सबके लिए 'एक देश, एक नियम' लागू कर सकें ?* ✍️ अपने विचार नीचे कमेंट में साझा करें। 🙏 🕉️ क्या 'जनसेवा' अब केवल सत्ता का व्यक्तिगत लाभ बनकर रह गई है? 🕉️ *क्या जनता में से कुछ देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति नि:स्वार्थ भाव रखते हुए स्वेच्छा से नेता बनने के लिए आगे आएंगे, जो बिना वेतन और पेंशन के कार्य करें ?* ⚠️ विडंबना देखिए: 📍 जनप्रतिनिधि जनता के टैक्स से वेतन और पेंशन लेते हैं। 📍 लेकिन जिम्मेदारी के वक्त वे 'पूर्णकालिक कर्मचारी' की परिभाषा से बाहर हो जाते हैं। 📍 माननीय जनप्रतिनिधि वेतन के साथ पेंशन और सभी खर्चों के लिए भत्ते तथा इसके बाद भी निजी फायदों के लिए व्यवसाय और वकालत जैसे धन अर्जन करने वाले कार्य करते हैं। 📍 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि जब तक संसद कानून न बनाए, इन्हें निजी व्यवसाय (वकालत आदि) से नहीं रोका जा सकता। ♻️ *हैरानी की बात यह है कि जब अपने हितों की बात आती है, तो सभी दल एकजुट होकर कानून बना लेते हैं। लेकिन वही नियम सामान्य सरकारी कर्मचारियों और जनता पर लागू नहीं होते।* ⚖️ क्या वाकई इसे ही हम 'सबका साथ, सबका विकास' कहेंगे?
    2
    *साथियों*, आज मैं एक गंभीर प्रश्न के साथ खड़ा हूँ।
⚖️ *क्या कभी कोई ऐसी सरकार बन पाएगी जो सबके लिए 'एक देश, एक नियम' लागू कर सकें ?*
✍️ अपने विचार नीचे कमेंट में साझा करें। 🙏
🕉️ क्या 'जनसेवा' अब केवल सत्ता का व्यक्तिगत लाभ बनकर रह गई है?
🕉️ *क्या जनता में से कुछ देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति नि:स्वार्थ भाव रखते हुए स्वेच्छा से नेता बनने के लिए आगे आएंगे, जो बिना वेतन और पेंशन के कार्य करें ?*
⚠️ विडंबना देखिए:
📍 जनप्रतिनिधि जनता के टैक्स से वेतन और पेंशन लेते हैं।
📍 लेकिन जिम्मेदारी के वक्त वे 'पूर्णकालिक कर्मचारी' की परिभाषा से बाहर हो जाते हैं।
📍 माननीय जनप्रतिनिधि वेतन के साथ पेंशन और सभी खर्चों के लिए भत्ते तथा इसके बाद भी निजी फायदों के लिए व्यवसाय और वकालत जैसे धन अर्जन करने वाले कार्य करते हैं। 
📍 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि जब तक संसद कानून न बनाए, इन्हें निजी व्यवसाय (वकालत आदि) से नहीं रोका जा सकता।
♻️ *हैरानी की बात यह है कि जब अपने हितों की बात आती है, तो सभी दल एकजुट होकर कानून बना लेते हैं। लेकिन वही नियम सामान्य सरकारी कर्मचारियों और जनता पर लागू नहीं होते।*
⚖️ क्या वाकई इसे ही हम 'सबका साथ, सबका विकास' कहेंगे?
    user_Ompratap singh
    Ompratap singh
    कायमगंज, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सीडीओ सान्या छाबड़ा का शाहाबाद ब्लॉक पर औचक निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं की जांच हरदोई। जनपद के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सबसे पहले कार्यालय की उपस्थिति पंजिका की जांच की और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्य प्रणाली को भी परखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्यों को पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को आमजन से अच्छा व्यवहार रखने और कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ के इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति भी देखने को मिली, वहीं अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
    1
    सीडीओ सान्या छाबड़ा का शाहाबाद ब्लॉक पर औचक निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं की जांच
हरदोई। जनपद के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सबसे पहले कार्यालय की उपस्थिति पंजिका की जांच की और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्य प्रणाली को भी परखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्यों को पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को आमजन से अच्छा व्यवहार रखने और कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ के इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति भी देखने को मिली, वहीं अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका और कार्यालयीय कार्यों की भी जांच की। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका और कार्यालयीय कार्यों की भी जांच की।
सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    निष्पक्ष,निडर एवं निर्भीक पत्रकार शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.