Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का अधिवेशन, 29 सितंबर को मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान मऊ के कृषि भवन सभागार में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं, पेंशनरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन ने आगामी 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्हें बुके, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। संगठन पदाधिकारी: “सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।”1
- चौकिया मोड़ पर पापुलर मसाला स्टोर का भव्य उद्घाटन, सभासद मोहम्मद सद्दाम ने किया बिल्थरारोड, बलिया। चौकिया मोड़, एक्सार रोड पर पापुलर मसाला स्टोर का भव्य उद्घाटन सोमवार को वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अब्दुल रहमान (पूर्व प्रधान), वंश बहादुर सिंह, अमीर जमाल, समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। दुकान के प्रोपराइटर जहीरुल हक ने बताया कि पापुलर मसाला स्टोर पर ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता के सामान के साथ रोजमर्रा की जरूरत के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के साथ बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं दीं।4
- आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित आजमगढ़ l जनपद के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में और जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना के निर्देशन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाईलैंड पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री श्रीवास्तव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी कुप्रथाओं से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि एक युवा ही देश का भविष्य है और स्वस्थ युवा ही ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। 1
- गणेश पूजा समारोह आज साली भद्र होम्स में बनाया गया है @विनोद राजभर जी गणेश पूजा समारोह आज साली भद्र होम्स में बनाया गया है1
- स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं समेत कई लोगों का सम्मान, 25 लोगों ने ली भारत रक्षा दल की सदस्यता आजमगढ़। अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ संघर्ष तथा सेवा कार्यों के लिए समर्पित भारत रक्षा दल ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता राम त्रिपाठी, जयप्रकाश राय और किलेंदर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिचय सत्र में संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। साथ ही पिछले 27 वर्षों में संगठन की ओर से किए गए सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत रक्षा दल ने जनपद में सेवा और संघर्ष की मिसाल कायम की है। संगठन की ओर से लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार करने जैसे कार्य मानवता की सेवा का उदाहरण हैं। सम्मान समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन के जयप्रकाश राय एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार के श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा, शुचिता और ईमानदारी की सोच रखने वाले लोग संगठन के साथ जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे। जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर समाज में भेदभाव बढ़ाने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ संगठन लगातार कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ता समाज को बेहतर सोच और दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर संसद तक भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, पैसा आदि बांटने की प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही। दल के विधि मंच से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं को जोड़कर न्याय के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। समाज के कमजोर और वंचित लोगों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशुल्क कानूनी पैरवी उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 25 नए लोगों ने भारत रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में संगठन के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- road सही हो जाता तो hm सभी लोग को अच्छी संभावना बनाए जाती1
- सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर छोटेलाल गांधी ने की अधिशासी अधिकारी से की शिकायत मु० मुंशीपुरा ओवर ब्रिज से उत्तर तरफ दुर्गा मंदिर, बेलाल मस्जिद, रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है""""जिसपर भारी वाहन एवं हजारों हजार जनता का प्रति-दिन आवागमन होता है"""""उक्त मार्ग टूट-फूट गया था और आवागमन मे जनता को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था जन-हित मे दिनांक 24-5-2025 को आवेदक के लिखित आग्रह पर नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन जनपद मऊ के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से दुर्गा मंदिर, बेलाल मस्जिद, रेलवे स्वागत द्वारा तक """""सीसी मार्ग निर्माण स्वीकृत हुआ""""" जिसकी लागत लगभग 42 लाख रूपया है""""गंभीर विषय यह है कि लगभग 266 मीटर लम्बा एवं औसतन पाँच, सवा पाँच मीटर तक चौड़ा उक्त सीसी मार्ग की ढलाई ठेकेदार के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से प्रारम्भ किया और बिना वाटर लेवल लिये एवं पाटा से बराबर किये मशीन का भाड़ा और मजदूरों की मजदूरी बचाने के लिये आनन-फानन मे रेलवे स्वागत द्वारा तक """मात्र छः दिन मे ही करा दिया""""जिसके कारण प्रयाग वर्मा, अजय यादव एवं हमारी गली के सामने डेढ से दो इन्च निचा व दुर्गा मंदिर, वीरेन्द्र राम की दुकान तक ऊँचा-निचा जगह-जगह गढ्ढा, उखड़ खाबढ़ रहा" मात्र एक माह पूर्व हुए निर्माण के बाद ही जगह-जगह गिट्टियाँ उखड़-उखड़ कर उबड़ खाबड़ होता जा रहा है जगह-जगह बरसात का गंदा पानी कीचड़ गढ्ढो सहित मार्ग पर फैलने के कारण महिलाएँ, बुजुर्ग, स्कूल के मासूम नन्हे-मुन्ने बच्चो एवं आम-जन को कपड़ा उठा कर चलने और जिल्लत की जिन्दगी जीने पर ठेकेदार मजबूर कर दिया है और भविष्य मे भी यह स्थिति बनी रहेगी इस शिकायत से पूर्व दिनांक 30-8-2026 को आन लाइन शिकायत की थी परन्तु अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा जानबूझकर गुमराह कर अपराधी और अपराध को बढावा दिया गया जो जनहित के विरुद्ध है इसलिए आपको कारवाई के लिये आन लाइन लिखित सूचना दे रहा हूँ। अतः आप से विन्रम प्रार्थना है कि- 1- मार्ग निर्माणो मे जीएसबी गिट्टी का प्रयोग काफी महत्त्वपूर्ण होता है उसके बावजूद ठेकेदार के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से रेलवे स्वागत द्वारा तक पुराने इन्टर लाकिंग ईट के उपर मात्र डेढ से दो इंच मानक विरुद्ध जीएसबी एवं अन्य गिट्टी डालकर मानक विरुद्ध निर्माण किये जाने की । 2- उक्त सीसी मार्ग निर्माण मे डाला पक्की गिट्टी के प्रयोग की जगह अहिरौला सफेद कच्ची गिट्टी जो बालू और सीमेन्ट को समुचित रूप से नहीं जुड़ती और जल्दी ही टूट-फूट जाती है मानक विरुद्ध प्रयोग किये जाने की। 3- मात्र एक माह पूर्व हुए निर्माण के बाद ही जगह जगह गढ्ढा सहित जगह जगह गिट्टियाँ उखड़ उखड़ कर उबड़ खाबड़ होती जा रही है की। उक्त निर्माण कार्य मे गिट्टी, बालू, सीमेंट, मजदूरी अन्य मे अनुमानित लगभग 18 से 20 लाख रूपया खर्च हुए होगे इसलिए सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर कार्यवाई एवं भुगतान किया जाना पालिका-हित एवं जन-हित में आवश्यक है। अतः आप से विन्रम प्रार्थना है कि जन-हित अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा बनाये गये स्टीमेट एवं ठेकेदार के द्वारा कराये गये निर्माण कार्य की किसी दूसरे विभाग के सक्षम इंजीनियर से मौके की प्रत्येक बिन्दुओं की 10 दिवस के अन्दर बिन्दुवार सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर एवं रिपोर्ट तलब करके इस कृत मे शामिल दोषी के विरुद्ध दण्डातमक कार्यवाई करते हुए जन-हित मे पुनर्निर्माण कराकर ही न्याय-हित मे बिल का भुगतान किया जाय ताकि भविष्य मे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति एवं प्रवृति रोकी जा सके और सरकारी धन की क्षति न हो और न्याय हो।1