logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ​आजमगढ़ l जनपद के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में और जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना के निर्देशन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था। ​अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाईलैंड पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। ​श्री श्रीवास्तव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी कुप्रथाओं से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि एक युवा ही देश का भविष्य है और स्वस्थ युवा ही ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार कर सकते हैं। ​इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। ​

15 hrs ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ​आजमगढ़ l जनपद के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में और जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना के निर्देशन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था। ​अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाईलैंड पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। ​श्री श्रीवास्तव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी कुप्रथाओं से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि एक युवा ही देश का भविष्य है और स्वस्थ युवा ही ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार कर सकते हैं। ​इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। ​

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ​आजमगढ़ l जनपद के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में और जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना के निर्देशन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था। ​अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाईलैंड पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। ​श्री श्रीवास्तव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी कुप्रथाओं से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि एक युवा ही देश का भविष्य है और स्वस्थ युवा ही ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार कर सकते हैं। ​इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। ​
    1
    आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
​आजमगढ़ l जनपद के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में और जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना के निर्देशन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
​अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाईलैंड पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
​श्री श्रीवास्तव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी कुप्रथाओं से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि एक युवा ही देश का भविष्य है और स्वस्थ युवा ही ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार कर सकते हैं।
​इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
​
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं समेत कई लोगों का सम्मान, 25 लोगों ने ली भारत रक्षा दल की सदस्यता आजमगढ़। अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ संघर्ष तथा सेवा कार्यों के लिए समर्पित भारत रक्षा दल ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता राम त्रिपाठी, जयप्रकाश राय और किलेंदर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिचय सत्र में संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। साथ ही पिछले 27 वर्षों में संगठन की ओर से किए गए सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत रक्षा दल ने जनपद में सेवा और संघर्ष की मिसाल कायम की है। संगठन की ओर से लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार करने जैसे कार्य मानवता की सेवा का उदाहरण हैं। सम्मान समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन के जयप्रकाश राय एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार के श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा, शुचिता और ईमानदारी की सोच रखने वाले लोग संगठन के साथ जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे। जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर समाज में भेदभाव बढ़ाने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ संगठन लगातार कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ता समाज को बेहतर सोच और दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर संसद तक भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, पैसा आदि बांटने की प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही। दल के विधि मंच से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं को जोड़कर न्याय के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। समाज के कमजोर और वंचित लोगों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशुल्क कानूनी पैरवी उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 25 नए लोगों ने भारत रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में संगठन के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं समेत कई लोगों का सम्मान, 25 लोगों ने ली भारत रक्षा दल की सदस्यता
आजमगढ़। अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार और भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ संघर्ष तथा सेवा कार्यों के लिए समर्पित भारत रक्षा दल ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता राम त्रिपाठी, जयप्रकाश राय और किलेंदर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिचय सत्र में संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। साथ ही पिछले 27 वर्षों में संगठन की ओर से किए गए सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि भारत रक्षा दल ने जनपद में सेवा और संघर्ष की मिसाल कायम की है। संगठन की ओर से लावारिस मृतकों का अंतिम संस्कार करने जैसे कार्य मानवता की सेवा का उदाहरण हैं। सम्मान समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन के जयप्रकाश राय एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार के श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया।
हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा, शुचिता और ईमानदारी की सोच रखने वाले लोग संगठन के साथ जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे। जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर समाज में भेदभाव बढ़ाने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ संगठन लगातार कार्य कर रहा है।
जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ता समाज को बेहतर सोच और दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर संसद तक भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब, पैसा आदि बांटने की प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही।
दल के विधि मंच से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं को जोड़कर न्याय के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। समाज के कमजोर और वंचित लोगों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशुल्क कानूनी पैरवी उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 25 नए लोगों ने भारत रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में संगठन के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अतरौलिया में भीउरा, सुक्खीपुर व डंडवा पहिया को मिली पक्की सड़क! जानिए डॉ. संग्राम यादव व प्रमुख चंद्रशेखर यादव का बयान |
    1
    अतरौलिया में भीउरा, सुक्खीपुर व डंडवा पहिया को मिली पक्की सड़क! जानिए डॉ. संग्राम यादव व प्रमुख चंद्रशेखर यादव का बयान |
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अतरौलिया में विकास को रफ्तार — 44.50 लाख की लागत से बनी 3 सीसी सड़कों का लोकार्पण, विधायक डॉ. संग्राम यादव ने सरकार को घेरा #AtrauliaNews #SangramYadavMLA #SamajwadiParty #AzamgarhNews #ChandrashekharYadav #AtrauliaDevelopment #MangurgarhSammelan #NewsUpdateUPUK #UPPolitics #Shorts #Viral
    1
    अतरौलिया में विकास को रफ्तार — 44.50 लाख की लागत से बनी 3 सीसी सड़कों का लोकार्पण, विधायक डॉ. संग्राम यादव ने सरकार को घेरा

#AtrauliaNews #SangramYadavMLA #SamajwadiParty #AzamgarhNews #ChandrashekharYadav #AtrauliaDevelopment #MangurgarhSammelan #NewsUpdateUPUK #UPPolitics #Shorts #Viral
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोपालपुर से सपा टिकट की दावेदारी! समा वसीम ने खोले अपने पत्ते गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच समा वसीम ने खास बातचीत में अपनी दावेदारी, स्वर्गीय वसीम अहमद की राजनीतिक विरासत, 2022 में टिकट न मिलने के अनुभव और गोपालपुर-देवरांचल के प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी। समा वसीम ने बाढ़ और जलभराव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दावेदारी जनता के बीच सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और लोगों से लगातार संवाद के आधार पर है। पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात भी उन्होंने कही। देखिए समा वसीम का पूरा इंटरव्यू और जानिए उन्होंने 2027 की दावेदारी को लेकर क्या कहा। #Azamgarh #Gopalpur #SamaWasim #SamajwadiParty #GopalpurAssembly #AzamgarhNews #UPPolitics #Interview
    1
    गोपालपुर से सपा टिकट की दावेदारी!
समा वसीम ने खोले अपने पत्ते
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा तेज है।
इसी बीच समा वसीम ने खास बातचीत में अपनी दावेदारी, स्वर्गीय वसीम अहमद की राजनीतिक विरासत, 2022 में टिकट न मिलने के अनुभव और गोपालपुर-देवरांचल के प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी।
समा वसीम ने बाढ़ और जलभराव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दावेदारी जनता के बीच सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और लोगों से लगातार संवाद के आधार पर है।
पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात भी उन्होंने कही।
देखिए समा वसीम का पूरा इंटरव्यू और जानिए उन्होंने 2027 की दावेदारी को लेकर क्या कहा।
#Azamgarh #Gopalpur #SamaWasim #SamajwadiParty #GopalpurAssembly #AzamgarhNews #UPPolitics #Interview
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अतरौलिया: बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में आक्रोश, अंधेरे में सूखीपुर गांव के ग्रामीण
    1
    अतरौलिया: बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में आक्रोश, अंधेरे में सूखीपुर गांव के ग्रामीण
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • road सही हो जाता तो hm सभी लोग को अच्छी संभावना बनाए जाती
    1
    road सही हो जाता तो hm सभी लोग को अच्छी संभावना बनाए जाती
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.