logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा राघव दास महाविद्यालय में किया गया खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाना है जिसके क्रम में प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के दिशा निर्देशन में विभिन्न खेलों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अब्दुल लैश बैठा, एम. एस. सी. कृषि प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सुधीर कुमार, बी. एस. सी. कृषि सप्तम सेमेस्टर और तृतीय स्थान अतुल बरनवाल, बी. एस. सी. कृषि सप्तम सेमेस्टर ने प्राप्त किया साथ ही तनुश्री भास्कर, बी. एस. सी. कृषि सप्तम सेमेस्टर और मुस्कान पटेल, बी. एस. सी. गणित तृतीय सेमेस्टर को कंसोलेशन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र- छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में अगर आप किसी भी खेल- कूद से जुड़े है तो आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि खेल के माध्यम से छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता साथ हि डॉक्टर के यहां लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही उन्होंने आज के समय में मोबाइल के दुष्प्रभाव को बताया और आग्रह किया कि सभी लोगों को खेल मैदानों से जुड़ने की जरूरत है। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. अभिनव सिंह ने इस अवसर पर छात्र- छात्राओं से आग्रह किया कि खेल और योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने की कोशिश करें और दिन में कम से कम एक घंटा खेल के लिए अवश्य दें। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर रजनीश कुमार, प्रोफेसर प्रदीप द्विवेदी, प्रोफेसर संध्या उपाध्याय, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार पाल, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. विवेकानन्द कुमार, डॉ. शुभम मिश्रा, डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ. महबूब आलम, डॉ. सानिया त्यागी और श्री रोहित कुशवाहा तथा महाविद्यालय के कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

1 hr ago
user_Rajesh Ji Public News
Rajesh Ji Public News
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
08359a11-053f-40f3-8028-cd80615224be

बाबा राघव दास महाविद्यालय में किया गया खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाना है जिसके क्रम में प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के दिशा निर्देशन में विभिन्न खेलों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अब्दुल लैश बैठा, एम. एस. सी. कृषि प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सुधीर कुमार, बी. एस. सी. कृषि सप्तम सेमेस्टर और तृतीय स्थान अतुल बरनवाल, बी. एस. सी. कृषि सप्तम सेमेस्टर ने प्राप्त किया साथ ही तनुश्री भास्कर, बी. एस. सी. कृषि सप्तम सेमेस्टर और मुस्कान पटेल, बी. एस. सी. गणित तृतीय सेमेस्टर को कंसोलेशन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र- छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में अगर आप किसी भी खेल- कूद से जुड़े है तो आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि खेल के माध्यम से छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता साथ हि डॉक्टर के यहां लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही उन्होंने आज के समय में मोबाइल के दुष्प्रभाव को बताया और आग्रह किया कि सभी लोगों को खेल मैदानों से जुड़ने की जरूरत है। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. अभिनव सिंह ने इस अवसर पर छात्र- छात्राओं से आग्रह किया कि खेल और योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने की कोशिश करें और दिन में कम से कम एक घंटा खेल के लिए अवश्य दें। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर रजनीश कुमार, प्रोफेसर प्रदीप द्विवेदी, प्रोफेसर संध्या उपाध्याय, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार पाल, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. विवेकानन्द कुमार, डॉ. शुभम मिश्रा, डॉ. राणा प्रताप सिंह, डॉ. महबूब आलम, डॉ. सानिया त्यागी और श्री रोहित कुशवाहा तथा महाविद्यालय के कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया न्यूज़ रिपोर्टर विनोद भारती माता और भाई बहने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं है 2026 28 तारीख योगी सरकार ने आपको नियम दिया है की ट्रेन बस ऑटो से लेकर सब कुछ फ्री रहेगा
    1
    देवरिया न्यूज़ रिपोर्टर विनोद भारती माता और  भाई बहने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं  है 2026 28 तारीख योगी सरकार ने आपको नियम दिया है की ट्रेन बस ऑटो से लेकर सब कुछ फ्री रहेगा
    user_Vinod भारती देवरिया न्यूज़
    Vinod भारती देवरिया न्यूज़
    Farmer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। लंगर का आयोजन नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मरीजों को फल और बिस्किट वितरित बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    2
    प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत
बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ
अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
जुलूस का जगह-जगह स्वागत
दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
लंगर का आयोजन
नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
मरीजों को फल और बिस्किट वितरित
बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया।
प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    1
    चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश
देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    1
    कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    1
    जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश
देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला

देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.