Shuru
Apke Nagar Ki App…
27 अगस्त से महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शक्कर के बढ़ते दाम और पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन 27 अगस्त से कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस की ओर से बढ़ती शक्कर की कीमतों, पेट्रोल की कीमतों और पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। पार्टी इन मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन करेगी। हालिया रिपोर्टों के अनुसार 27 अगस्त को कई जिलों में कांग्रेस द्वारा महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Gajendra Thakur Press ripotar
27 अगस्त से महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शक्कर के बढ़ते दाम और पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन 27 अगस्त से कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस की ओर से बढ़ती शक्कर की कीमतों, पेट्रोल की कीमतों और पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। पार्टी इन मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन करेगी। हालिया रिपोर्टों के अनुसार 27 अगस्त को कई जिलों में कांग्रेस द्वारा महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार जमीन हड़पी - नटेरन के ग्राम सेऊ में मानसिक रूप से कमजोर है युवक से जमीन हड़पने का मामला आया सामने - पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर लगाई गुहार लोकेशन विदिशा एंकर : नटेरन के ग्राम सेऊ में रहने वाले कुशवाह परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया की उनके परिवार के एक सदस्य जिनके हिस्से में करीब 6 विश्वा जमीन थी उसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पहले फुसला कर उसकी रजिस्ट्री करा ली, इसके बदले में ₹1 भी नहीं दिया, साथ ही जिस व्यक्ति से रजिस्ट्री कराई वह मानसिक रूप से कमजोर है उसी का फायदा उठाकर ग्रामीण द्वारा यह कृत किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह सब साथ रहते हैं उन्हें जो कुटीर आवंटित हुई थी उसका निर्माण कर रहे थे जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा अपने भूमि बताकर रोकने का प्रयास किया गया। परिवार ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है बाईट : जगन्नाथ सिह बाईट : अजीत सिंह4
- गंजबासोदा विधानसभा के ब्लॉक ग्यारसपुर में भीम आर्मी संगठन के तहसील अध्यक्ष पप्पू उर्फ प्रेमसिंह हैदरगढ़ को और ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश जी ग्राम धामनोद की नियुक्ति हुई मीटिंग में पहुंचे भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राजा पठारी और आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष इरफान पठान और भीमआर्मी जिला सचिव हरिनंदन मटयाई उपस्थित रहे #गंजबासौदा #ग्यारसपुर #tyonda जय भीम जय श्री राम गंजबासोदा विधानसभा के ब्लॉक ग्यारसपुर में भीम आर्मी संगठन के तहसील अध्यक्ष पप्पू उर्फ प्रेमसिंह हैदरगढ़ को और ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश जी ग्राम धामनोद की नियुक्ति हुई मीटिंग में पहुंचे भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राजा पठारी और आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष इरफान पठान और भीमआर्मी जिला सचिव हरिनंदन मटयाई उपस्थित रहे #गंजबासौदा #ग्यारसपुर #tyonda जय भीम जय श्री राम1
- जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।1
- लटेरी-कालादेव में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों के धरना के बाद पहुंचे अधिकारी,सुनी छात्रों की समस्याए लटेरी-कालादेव में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों के धरना के बाद पहुंचे अधिकारी,सुनी छात्रों की समस्याए1
- संलग्न UCC कानून के विरोध में मुस्लिम समाज लामबंद, शमशाबाद में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *शमशाबाद, विदिशा।* समान नागरिक संहिता (UCC) कानून के विरोध में मंगलवार को शमशाबाद तहसील के मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि UCC कानून उनके पर्सनल लॉ और धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप है। यह कानून संविधान में दिए गए धार्मिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से इस कानून को लागू न करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत की पहचान उसकी अनेकता में एकता से है और सभी धर्मों को अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। UCC से इस विविधता को नुकसान पहुंचेगा। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर राष्ट्रपति महोदया तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। व्हाइट- मुस्लिम समाज शहर काजी आसिफ खान तहसील शमशाबाद1
- छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन सभी छात्र-छात्राओं को पालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित । _अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ आयोजन ।_ शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद के परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए एक भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के मध्य भारत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालक महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल विश्वकर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पालक महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री नितेश नामदेव भी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा सुश्री अभिलाषा राजपूत सहित अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को किया गया संबोधित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री कमल विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को छात्रसंघ चुनाव के महत्व और महाविद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के साथ-साथ छात्रहित के मुद्दों पर मुखर होकर आगे आने का संदेश दिया। प्रांत अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी छात्रसंघ चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि युवा वर्ग ही देश और समाज का भविष्य है, इसलिए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: भव्य उपस्थिति: महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेतृत्व मार्गदर्शन: पालक महासंघ और विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। संवाद सत्र: छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक और महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व अपेक्षाओं पर अतिथियों से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाविद्यालय के विकास और छात्रहित के कार्यों में एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।1
- नपा के गौरव दिवस में कविता शर्मा के लोकगीतों ने बांधा समां, खर्च को लेकर सियासी दार बगरती नजर आई। लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:- नगर पालिका बीना द्वारा सोमवार शाम 6:00 से शुरू होने वाला कार्यक्रम रात 10:00 बजे प्रारंभ हुआ मुख्य सड़क पर आयोजित नगर गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक रंग के साथ-साथ सियासी रंग भी देखने को मिला। समारोह की मुख्य आकर्षण रहीं प्रसिद्ध बुंदेली लोकगायिका कविता शर्मा, जिन्होंने अपने लोकगीतों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कविता शर्मा ने "आगढ़ दम-बागढ़ दम', 'घर में से निकरे रिपट परे जीना पे जा दार बगर', 'ऐसी माटी ना भारत के खंड-खंड में' जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर सांसद लता वानखेड़े, विधायक निर्मला सप्रे और नगर पालिका अध्यक्ष *लता सकवार* सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। *नपा अध्यक्ष लता सकवार ने कहा बीना का गौरव दिवस हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। हर बार गौरव दिवस कुछ नया लेकर आता है और इस आयोजन के माध्यम से हम अपने शहर की संस्कृति, इतिहास और गौरव को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बीना के लोगों के सम्मान का दिन है। आने वाले समय में इसे और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा।"_ सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि गौरव दिवस पर बीना के लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा है। यह संयोग है कि बीना में तीन महिला जनप्रतिनिधि नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने एरण को बीना का गौरव बताया। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बीना की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। बीना गौरव महोत्सव में सम्मान बीना नगर की प्रथम महिला डॉक्टर डॉ. नलिनी गोपालराव आचवल व रक्तदाता मनीष सिंघई का हुआ सम्मान जिन्होंने 106 बार बार रक्तदान कर इतिहास रच दिया। कांग्रेस के सभी पार्षद कार्यक्रम से नदारद रहे, जबकि भाजपा के कुछ पार्षद भी नाराज दिखे। कन्या महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष को जब अपनी कुर्सी पर नेम प्लेट नहीं दिखी तो वह चुपचाप से निकल गई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि बिना पार्षदों से चर्चा के आयोजन किया गया और जनता के पैसे का हिसाब लिया जाएगा। कांग्रेस नेता महेन्द्र नवेया ने 24 अगस्त को ही गौरव दिवस मनाने के ऐतिहासिक आधार पर सवाल उठाए।1
- राखी महंगी - रक्षाबंधन पर राखी का बाजार हुआ महंगा दुकानदार उठा रहे घाटा - इस बार बाजार में त्या स्थान की बजाय पूरे में रोड पर लगी दुकानों से ही हो रहा नुकसान - पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 दिन महंगी है राखियां राखी महंगी - रक्षाबंधन पर राखी का बाजार हुआ महंगा दुकानदार उठा रहे घाटा - इस बार बाजार में त्या स्थान की बजाय पूरे में रोड पर लगी दुकानों से ही हो रहा नुकसान - पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 दिन महंगी है राखियां लोकेशन विदिशा एंकर : विदिशा के माधवगंज और बड़ा बाजार क्षेत्र में पिछले कई दशकों से राखी के लिए बाजार सजाता रहा है इन अस्थाई दुकानों के अलावा इस बार शहर के मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर राखी की दुकान लगी है जिससे बाजार में रौनक तो है लेकिन पहले से दुकान लगा रहे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है बड़े बाजार क्षेत्र में दुकान लगाने वाले व्यापारी का कहना है कि अब्बल तो पिछले साल के मुकाबले रियो के भाव में 20 से 25 फ़ीसदी इजाफा हुआ है वहीं दूसरी और दुकानों की संख्या बढ़ने से ग्राहक बट गए हैं वह भी नुकसान का कारण बन रही है विदिशा में मुंबई कोलकाता अहमदाबाद गुजरात और अन्य जगहों से राखी आती है कुछ नए प्रकार की राखियां भी इस बार बाजार में आई है जिनकी कीमत ₹5 से लेकर 150 रुपए तक है बाईट : मोहन पटवा, दुकानदार बाईट : नरेश पंथी, दुकानदार बाईट : अनिल जैन, दुकानदार4
- हादसे के बाद विधायक उमाकांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी#सिरोंज हादसे के बाद विधायक उमाकांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी#सिरोंज1