Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की खास रिपोर्ट
Parmeshvar redash
राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की खास रिपोर्ट
More news from राजस्थान and nearby areas
- पानी के लिए तरस रहे शहर के बगीचे, लाखों खर्च के बाद भी रखरखाव बदहाल मिनी सचिवालय, हाउसिंग बोर्ड सहित कई गार्डनों में सूखने की कगार पर पौधे, शहरी रोजगार योजना के श्रमिक लगे होने के बावजूद लापरवाही प्रतापगढ़। शहर में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए गार्डनों की हालत इन दिनों दयनीय होती जा रही है। मिनी सचिवालय गार्डन, हाउसिंग बोर्ड गार्डन सहित शहर के अन्य बगीचों में पौधे पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। कई पौधे सूखने की कगार पर हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन गार्डनों की देखरेख के लिए शहरी रोजगार योजना के तहत श्रमिक भी लगाए गए हैं, इसके बावजूद पौधों को समय पर पानी और उचित देखभाल नहीं मिल रही है। परिणामस्वरूप हरियाली के लिए लगाए गए पौधे धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा “एक पौधा मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर लगाए गए पौधों का ही सही तरीके से संरक्षण नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति पर्यावरण के प्रति उदासीनता को दर्शाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गार्डनों की देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई तो लगाए गए अधिकांश पौधे नष्ट हो जाएंगे और सरकारी धन भी व्यर्थ चला जाएगा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी गार्डनों में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की हरियाली बनी रहे।4
- ☝️☝️☝️☝️ केवल DD Today News पर । आपका नम्बर वन चैनल DD Today News हमारे चैनल को लाइक👍👍 कमेंट सब्सक्राइब बेल आइकॉन दबाए.। मध्य प्रदेश से हेड ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की स्पेशल खास रिपोर्ट.।। DD Today News से जुड़ने व विज्ञापन समाचार लाईव के लिये सम्पर्क करें.। ✍🏻✍🏻✍🏻 👇🏻👇🏻👇🏻 📱 मो.+9183053 57955 📱 मो.+9182240 473361
- Post by न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा4
- छोटी सादड़ी कहते हैं प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं आज ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला पिता अपने पुत्र को खेती के कुछ सीख रहा है और दादी पोते को कंधे पर बिठाकर उनकी खुशियों के लिए कुछ भी कर सकते हैं1
- Post by जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़1
- कुशलगढ़ से करीब 15 किलोमीटर दूर काकनिया गांव (पंचायत सबलपुरा) में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो गया। आग में भूरजी पुत्र देवा पारगी का कवेलू पोस्ट मकान पूरी तरह खाक हो गया। हादसे में घर में बंधी एक गाय और उसका बछड़ा जिंदा जल गए, वहीं घर में रखा घास-चारा और अनाज भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना के समय परिवार खेती के कार्य से बाहर गया हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे मकान में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कुछ भी बचाया नहीं जा सका। सूचना पर कुशलगढ़ से अग्निशमन दल सुरेश पंचाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान के पास स्थित चार अन्य मकानों को भी आग से खतरा था, लेकिन अग्निशमन दल की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की जानकारी पर टिमेडा चौकी प्रभारी रमेश चंद्र कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह व पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। वहीं सबलपुरा सरपंच भीमा भाई मईडा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आगजनी के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का सारा सामान, अनाज और चारा जल जाने से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता देने की मांग की है।1
- Post by Parmeshvar redash1
- बंबोरी/निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा–मंगलवाड़ रोड पर नपावली पुलिया के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगलवाड़ की ओर से आ रही एक पिकअप और सामने से आ रहे कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।2
- Post by न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा4