logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वायरल VIDEO ने खोली पोल! हाईवे पर कंटेनर से स्टंट, सुनेरा पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा शाजापुर | सुनेरा पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16-17 सितंबर की रात चालक को हाईवे पर वाहन लहराते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कंटेनर क्रमांक HR 55 BE 9215 को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 BNS और धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे पर स्टंटबाजी से बचें। ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए Satya Express को Follow, Subscribe और Share करें। #Shajapur #SuneraPolice #ShajapurNews #MPNews #ViralVideo #HighwayStunt #TruckDriver #RoadSafety #MadhyaPradeshNews

17 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
17 hrs ago

वायरल VIDEO ने खोली पोल! हाईवे पर कंटेनर से स्टंट, सुनेरा पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा शाजापुर | सुनेरा पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16-17 सितंबर की रात चालक को हाईवे पर वाहन लहराते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कंटेनर क्रमांक HR 55 BE 9215 को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 BNS और धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे पर स्टंटबाजी से बचें। ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए Satya Express को Follow, Subscribe और Share करें। #Shajapur #SuneraPolice #ShajapurNews #MPNews #ViralVideo #HighwayStunt #TruckDriver #RoadSafety #MadhyaPradeshNews

More news from Shajapur and nearby areas
  • मंत्री जी के हाथ में झाड़ू, नगर पालिका की सफाई पर नाराजगी? PM के जन्मदिन पर कॉलेज परिसर में आतिशबाजी!
    1
    मंत्री जी के हाथ में झाड़ू, नगर पालिका की सफाई पर नाराजगी? PM के जन्मदिन पर कॉलेज परिसर में आतिशबाजी!
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
  • PM मोदी के जन्मदिन पर कालापीपल में दीपों की श्रृंखला सचिन शर्मा की रिपोर्ट कालापीपल नगर परिषद पानखेड़ी के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद अनीता भगवत सिंह राजपूत ने मातृ शक्तियों के साथ शीतला माता मंदिर से राम मंदिर तक दीप प्रज्वलित किए। कॉलोनी चौक पर भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मातृ शक्तियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। 📍 कालापीपल | शाजापुर | शुजालपुर सचिन शर्मा की रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छिपा है, वही दिखेगा।
    1
    PM मोदी के जन्मदिन पर कालापीपल में दीपों की श्रृंखला सचिन शर्मा की रिपोर्ट
कालापीपल नगर परिषद पानखेड़ी के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद अनीता भगवत सिंह राजपूत ने मातृ शक्तियों के साथ शीतला माता मंदिर से राम मंदिर तक दीप प्रज्वलित किए। कॉलोनी चौक पर भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
मातृ शक्तियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।
📍 कालापीपल | शाजापुर | शुजालपुर
सचिन शर्मा की रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क
जो छिपा है, वही दिखेगा।
    user_Sachin Sharma
    Sachin Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानिया में सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में 29 को मतदान सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुल्तानिया में रिक्त सरपंच पद के लिए आम निर्वाचन 2026 की घोषणा कर दी गई है जिसमें 15 सितंबर को नामांकन फार्म जमा करने की तिथि रही। वहीं 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। पंचायत सचिव पीरु लाल कटारिया ने बताया की सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में है जिनकी भाग्य का फैसला 29 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 अक्टूबर को मतगणना कर होगा।
    1
    सुल्तानिया में सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में 29 को मतदान 
सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुल्तानिया में रिक्त सरपंच पद के लिए आम निर्वाचन 2026 की घोषणा कर दी गई है जिसमें 15 सितंबर को नामांकन फार्म जमा करने की तिथि रही। वहीं 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। पंचायत सचिव पीरु लाल कटारिया ने बताया की सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में है जिनकी भाग्य का फैसला 29 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 अक्टूबर को मतगणना कर होगा।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर पुलिस का बड़ा अभियान: 18 दिन में 127 गुम इंसान दस्तयाब शाजापुर जिले में गुम हुए व्यक्तियों की तलाश एवं उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के प्रथम चरण में 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 34 पुरुष एवं 35 महिलाओं सहित कुल 69 गुम इंसानों को दस्तयाब किया। वहीं अभियान के द्वितीय चरण में 9 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों द्वारा 15 पुरुष एवं 43 महिलाओं सहित कुल 58 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। इस प्रकार दोनों चरणों में शाजापुर पुलिस द्वारा 49 पुरुष एवं 78 महिलाओं सहित कुल 127 गुम इंसानों को दस्तयाब कर उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुम इंसानों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक पतारसी करते हुए गुम व्यक्तियों को दस्तयाब किया जा रहा है। एसपी ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि अभियान आगे भी रहेगा जारी
    1
    शाजापुर पुलिस का बड़ा अभियान: 18 दिन में 127 गुम इंसान दस्तयाब
शाजापुर जिले में गुम हुए व्यक्तियों की तलाश एवं उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के प्रथम चरण में 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 34 पुरुष एवं 35 महिलाओं सहित कुल 69 गुम इंसानों को दस्तयाब किया।
वहीं अभियान के द्वितीय चरण में 9 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों द्वारा 15 पुरुष एवं 43 महिलाओं सहित कुल 58 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया।
इस प्रकार दोनों चरणों में शाजापुर पुलिस द्वारा 49 पुरुष एवं 78 महिलाओं सहित कुल 127 गुम इंसानों को दस्तयाब कर उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुम इंसानों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक पतारसी करते हुए गुम व्यक्तियों को दस्तयाब किया जा रहा है।
एसपी ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि अभियान आगे भी रहेगा जारी
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल और बाबा भोलेनाथ का हुआ हरिहर मिलन सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल के हरिहर मिलन को लेकर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। गंगा हार्डवेयर के प्रोपराइटर प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा के हरि निवास, कॉलोनी चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान लड्डू गोपाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागत बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज द्वारा चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारि एवं मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित देवनखेड़ी सरकार धर्मेंद्र पड़ियार एवं टिकोड़ वाले पड़ियार को सम्मानित किया। साथ ही धार्मिक आयोजन के आयोजक श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा एवं शर्मा परिवार का सकल हिंदू समाज ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया l हरिहर मिलन बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र शोभायात्रा जब बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां विराजमान बाबा भोलेनाथ महादेव के साथ सिवनी से पधारे चमत्कारी लड्डू गोपाल का विधिवत हरिहर मिलन कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हरिहर मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बन गया। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन आस्था को मजबूत करते हैं — नरेंद्र कुशवाहा इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का आष्टा आगमन और बाबा भोलेनाथ के साथ हरिहर मिलन का यह दिव्य अवसर नगरवासियों के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा धार्मिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े शर्मा परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विशेष सहभागिता इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, दिलीप मालवीय, जगदीश खत्री तथा विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शिव मेवाड़ा मामा, पार्षद सुभाष नामदेव, मोहनलाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, आकाश मालवीय, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा उपस्थित रहे। मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, माहेश्वरी समाज महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुकेश आर्य, श्रीमती कृष्णा प्रेमनारायण जायसवाल, पूजा सुशील कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, गायत्री रवि कुशवाहा, गीता भेरूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीकृष्ण, हर हर महादेव तथा भगवान लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत मंच संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया
    3
    सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल और बाबा भोलेनाथ का हुआ हरिहर मिलन
सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल के हरिहर मिलन को लेकर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। गंगा हार्डवेयर के प्रोपराइटर प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा के हरि निवास, कॉलोनी चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान लड्डू गोपाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागत
बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज द्वारा चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारि एवं मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित देवनखेड़ी सरकार धर्मेंद्र पड़ियार एवं टिकोड़ वाले पड़ियार को सम्मानित किया। साथ ही धार्मिक आयोजन के आयोजक श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा एवं शर्मा परिवार का सकल हिंदू समाज ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया l
हरिहर मिलन बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र
शोभायात्रा जब बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां विराजमान बाबा भोलेनाथ महादेव के साथ सिवनी से पधारे चमत्कारी लड्डू गोपाल का विधिवत हरिहर मिलन कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हरिहर मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बन गया।
धार्मिक आयोजन हमारी सनातन आस्था को मजबूत करते हैं — नरेंद्र कुशवाहा
इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का आष्टा आगमन और बाबा भोलेनाथ के साथ हरिहर मिलन का यह दिव्य अवसर नगरवासियों के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा धार्मिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े शर्मा परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विशेष सहभागिता
इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, दिलीप मालवीय, जगदीश खत्री तथा विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शिव मेवाड़ा मामा, पार्षद सुभाष नामदेव, मोहनलाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, आकाश मालवीय, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा उपस्थित रहे।
मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, माहेश्वरी समाज महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुकेश आर्य, श्रीमती कृष्णा प्रेमनारायण जायसवाल, पूजा सुशील कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, गायत्री रवि कुशवाहा, गीता भेरूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीकृष्ण, हर हर महादेव तथा भगवान लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत मंच संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना महिला तीन दिन से नन्ही बच्ची के साथ भटकने को मजबूर, जिम्मेदारों से मदद की अपील सीहोर। सीहोर-दोराहा जोड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पिछले तीन दिनों से अपनी नन्ही बच्ची के साथ सड़कों पर भटकने को मजबूर है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपनी बच्ची के साथ दर-दर भटक रही है। लेकिन लंबे समय तक इस तरह की स्थिति में रहना महिला और मासूम बच्ची दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से अपील है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और उसकी बच्ची की स्थिति की जानकारी लेकर उन्हें सुरक्षित आश्रय, आवश्यक सहायता और उचित संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। महिला की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद है, ताकि उसे और उसकी नन्ही बच्ची को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।।
    1
    मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना 
महिला तीन दिन से नन्ही बच्ची के साथ भटकने को मजबूर, जिम्मेदारों से मदद की अपील
सीहोर। सीहोर-दोराहा जोड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पिछले तीन दिनों से अपनी नन्ही बच्ची के साथ सड़कों पर भटकने को मजबूर है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपनी बच्ची के साथ दर-दर भटक रही है।
लेकिन लंबे समय तक इस तरह की स्थिति में रहना महिला और मासूम बच्ची दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
ऐसे में स्थानीय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से अपील है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और उसकी बच्ची की स्थिति की जानकारी लेकर उन्हें सुरक्षित आश्रय, आवश्यक सहायता और उचित संरक्षण उपलब्ध कराया जाए।
महिला की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद है, ताकि उसे और उसकी नन्ही बच्ची को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।।
    user_रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    Local News Reporter सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाजापुर बाईपास पर एक्सीडेंट रात लगभग 12:00 बजे, 112 ने पहुंचाया अस्पताल शाजापुर बाईपास पर एक्सीडेंट रात लगभग 12:00 बजे घायल का नाम संतोष उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी काशीनगर सूचना मिलते ही डायल 112 थाना लाल घाटी मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय शाजापुर लाया गया स्टाफ आरक्षक 304 दिनेश कुमार पायलेट कमलेश बड़कनिया के द्वारा
    1
    शाजापुर बाईपास पर एक्सीडेंट रात लगभग 12:00 बजे, 112 ने पहुंचाया अस्पताल 
शाजापुर बाईपास पर एक्सीडेंट रात लगभग 12:00 बजे घायल का नाम संतोष उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी काशीनगर सूचना मिलते ही डायल 112 थाना लाल घाटी मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय शाजापुर लाया गया स्टाफ आरक्षक 304 दिनेश कुमार पायलेट कमलेश बड़कनिया के द्वारा
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वायरल VIDEO ने खोली पोल! हाईवे पर कंटेनर से स्टंट, सुनेरा पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा शाजापुर | सुनेरा पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16-17 सितंबर की रात चालक को हाईवे पर वाहन लहराते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कंटेनर क्रमांक HR 55 BE 9215 को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 BNS और धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे पर स्टंटबाजी से बचें। ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए Satya Express को Follow, Subscribe और Share करें। #Shajapur #SuneraPolice #ShajapurNews #MPNews #ViralVideo #HighwayStunt #TruckDriver #RoadSafety #MadhyaPradeshNews
    1
    वायरल VIDEO ने खोली पोल! हाईवे पर कंटेनर से स्टंट, सुनेरा पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा
शाजापुर | सुनेरा पुलिस की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 16-17 सितंबर की रात चालक को हाईवे पर वाहन लहराते हुए पकड़ा गया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने कंटेनर क्रमांक HR 55 BE 9215 को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 BNS और धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे पर स्टंटबाजी से बचें।
ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए Satya Express को Follow, Subscribe और Share करें।
#Shajapur #SuneraPolice #ShajapurNews #MPNews #ViralVideo #HighwayStunt #TruckDriver #RoadSafety #MadhyaPradeshNews
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.