Shuru
Apke Nagar Ki App…
“नामांकन बढ़ाने को सड़कों पर उतरे शिक्षक, खीरों में गूंजे शिक्षा के नारे” रायबरेली जनपद के खीरों बी आर सी भवन से भीतर गांव होते हुए मेडौली से बी आर सी पहुंची रैली 📚🚩 स्कूल चलो अभियान की गूंज, खीरों की सड़कों पर उतरे शिक्षक! हर बच्चा स्कूल पहुंचे, इसी संकल्प के साथ खीरों ब्लॉक में शिक्षकों ने बाइक और कार रैली निकालकर जनसमुदाय को किया जागरूक। 20 किमी लंबी रैली में गूंजे नारे — 👉 “एक भी बच्चा छूट न जाए!” 👉 “शिक्षा है अनमोल रतन!” 💥 150 विद्यालयों के करीब 200 शिक्षक हुए शामिल 🎯 लक्ष्य — 6 से 14 वर्ष के बच्चों का 100% नामांकन अब बारी हमारी है — हर बच्चे को स्कूल भेजना है! #SchoolChaloAbhiyan #EducationForAll #Khirao #Raebareli #MissionAdmission
RAMA SHANKAR SHUKLA
“नामांकन बढ़ाने को सड़कों पर उतरे शिक्षक, खीरों में गूंजे शिक्षा के नारे” रायबरेली जनपद के खीरों बी आर सी भवन से भीतर गांव होते हुए मेडौली से बी आर सी पहुंची रैली 📚🚩 स्कूल चलो अभियान की गूंज, खीरों की सड़कों पर उतरे शिक्षक! हर बच्चा स्कूल पहुंचे, इसी संकल्प के साथ खीरों ब्लॉक में शिक्षकों ने बाइक और कार रैली निकालकर जनसमुदाय को किया जागरूक। 20 किमी लंबी रैली में गूंजे नारे — 👉 “एक भी बच्चा छूट न जाए!” 👉 “शिक्षा है अनमोल रतन!” 💥 150 विद्यालयों के करीब 200 शिक्षक हुए शामिल 🎯 लक्ष्य — 6 से 14 वर्ष के बच्चों का 100% नामांकन अब बारी हमारी है — हर बच्चे को स्कूल भेजना है! #SchoolChaloAbhiyan #EducationForAll #Khirao #Raebareli #MissionAdmission
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया। जनसुनवाई में खास तौर पर जमीन से जुड़े मामलों के साथ-साथ अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा होना चाहिए।1
- रायबरेली। जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।2
- अयोध्या (दर्शननगर चौकी)* तेज रफ्तार से आ रही ब्लैक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से दो भैंस गंभीर रूप से हुई घायल। एक भैंस की हालत नाजुक व दूसरी भी गंभीर रूप से घायल। मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद जानवरों को रोड से हटाने का कर रहे प्रयास । मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉर्पियो को कस्टडी में लेकर लोगों से कर रही पूछताछ। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आशापुर गांव का मामला ।1
- प्रतापगढ़ जनपद के रायगढ़ गांव निवासी माजिद पत्नी आलिम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी डंडा लोहे की रात लेकर हमला बोल दिए और उसे मारने पीटने लगी बीच बचाव को पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी घर में घुसकर मारा पीटा इस मारपीट में दोनों पक्षों से चोटे आई हैं। शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।1
- थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर के उद्घाटन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ व आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए पुलिस-जन सहयोग को मजबूत कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के संबंध में-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।1
- Post by REPORTER ANKIT3
- अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।1
- प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का भव्य पूर्वाभ्यास सम्पन्न रिजर्व पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षियों ने शानदार ड्रिल और समन्वय का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने परेड की सलामी ली और जवानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन एवं ड्रिल के उत्कृष्ट स्तर पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, देश सेवा और संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यही एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।1