logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर पुलिस ने 6 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, अपहृत युवक सकुशल बरामद उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले स्कूटी को कार से टक्कर मारी और फिर युवक कमलेश को जबरन मारुति ईको कार में डालकर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल विशेष टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच और लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम देलवाड़ा क्षेत्र के गुडली और खमनोर के जंगलों तक पहुंची। जंगल में थी जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी! पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना कमलेश से जबरन जमीन की रजिस्ट्री करवाने की थी। पुलिस का दबाव बढ़ते ही आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके और पुलिस ने जंगल से कमलेश को सकुशल मुक्त करा लिया। 6 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयुक्त मारुति ईको कार जब्त कर ली। मामले में 04 महिलाओं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंजु डांगी, शिवम डांगी, कंकु बाई डांगी, निर्मला मीणा, जया मीणा और प्रकाश शामिल हैं। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका, जमीनी विवाद और अपहरण की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

8 hrs ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

उदयपुर पुलिस ने 6 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, अपहृत युवक सकुशल बरामद उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले स्कूटी को कार से टक्कर मारी और फिर युवक कमलेश को जबरन मारुति ईको कार में डालकर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल विशेष टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच और लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम देलवाड़ा क्षेत्र के गुडली और खमनोर के जंगलों तक पहुंची। जंगल में थी जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी! पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना कमलेश से जबरन जमीन की रजिस्ट्री करवाने की थी। पुलिस का दबाव बढ़ते ही आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके और पुलिस ने जंगल से कमलेश को सकुशल मुक्त करा लिया। 6 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयुक्त मारुति ईको कार जब्त कर ली। मामले में 04 महिलाओं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंजु डांगी, शिवम डांगी, कंकु बाई डांगी, निर्मला मीणा, जया मीणा और प्रकाश शामिल हैं। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका, जमीनी विवाद और अपहरण की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर पुलिस ने 6 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, अपहृत युवक सकुशल बरामद उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले स्कूटी को कार से टक्कर मारी और फिर युवक कमलेश को जबरन मारुति ईको कार में डालकर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल विशेष टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच और लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम देलवाड़ा क्षेत्र के गुडली और खमनोर के जंगलों तक पहुंची। जंगल में थी जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी! पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना कमलेश से जबरन जमीन की रजिस्ट्री करवाने की थी। पुलिस का दबाव बढ़ते ही आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके और पुलिस ने जंगल से कमलेश को सकुशल मुक्त करा लिया। 6 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयुक्त मारुति ईको कार जब्त कर ली। मामले में 04 महिलाओं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंजु डांगी, शिवम डांगी, कंकु बाई डांगी, निर्मला मीणा, जया मीणा और प्रकाश शामिल हैं। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका, जमीनी विवाद और अपहरण की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
    1
    उदयपुर पुलिस ने 6 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, अपहृत युवक सकुशल बरामद
उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले स्कूटी को कार से टक्कर मारी और फिर युवक कमलेश को जबरन मारुति ईको कार में डालकर ले गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल विशेष टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच और लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम देलवाड़ा क्षेत्र के गुडली और खमनोर के जंगलों तक पहुंची।
जंगल में थी जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी!
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना कमलेश से जबरन जमीन की रजिस्ट्री करवाने की थी। पुलिस का दबाव बढ़ते ही आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके और पुलिस ने जंगल से कमलेश को सकुशल मुक्त करा लिया।
6 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन
सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयुक्त मारुति ईको कार जब्त कर ली। मामले में 04 महिलाओं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मंजु डांगी, शिवम डांगी, कंकु बाई डांगी, निर्मला मीणा, जया मीणा और प्रकाश शामिल हैं।
पुलिस अब पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका, जमीनी विवाद और अपहरण की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नगर परिषद के चुनावी प्रतिद्वंदी होने के बावजूद आपसी प्रेम बरकरार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का डोर टू डोर सर्वे, वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी साथ में करते दिखे कन्विंसिंग, प्रत्याशी देखकर विकास के नाम पर मांग रहे समर्थन, चुनावी प्रतिद्वंदी होने के बावजूद आपसी प्रेम बरकरार,
    1
    नगर परिषद के चुनावी प्रतिद्वंदी होने के बावजूद आपसी प्रेम बरकरार
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का डोर टू डोर सर्वे, 
वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी साथ में करते दिखे कन्विंसिंग,
प्रत्याशी देखकर विकास के नाम पर मांग रहे समर्थन, 
चुनावी प्रतिद्वंदी होने के बावजूद आपसी प्रेम बरकरार,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 12 दिन की सेवा के बाद राम रसोड़े का समापन, यात्रियों को भेंट की 90 साड़ियां 1000 से 1500 यात्रियों को रोज मिला नि:शुल्क भोजन, 300 के ठहरने की व्यवस्था; भामाशाहों ने साड़ियां देकर महिला यात्रियों का किया सम्मान पवन अग्रवाल चिकारड़ा। राती मंगरी मंगलवाड़ क्षेत्र में मंगलवाड़-चित्तौड़ मार्ग पर बाबा रामदेव मंदिर जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए पिछले 12 दिनों से चल रहा राम रसोड़ा बुधवार को श्रद्धा और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। राम रसोड़े में प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 यात्रियों को नि:शुल्क भोजन, 300 यात्रियों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था, चाय-नाश्ता तथा दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध कराई गईं। राम रसोड़े के संचालक एवं संयोजक डॉ. ताराचंद ने बताया कि सेवा कार्य में मंगलवाड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वॉलेंटियर बनकर पूरे उत्साह से यात्रियों की सेवा की। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के साथ यात्रियों को सम्मान देने की भी पहल की गई। भामाशाहों ने 90 साड़ियां भेंट कर महिला यात्रियों का किया सम्मान उदयपुर के भामाशाहों की ओर से यात्रियों के लिए 40 साड़ियां उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें रामदेवरा जाने-आने वाली महिला यात्रियों को सम्मानपूर्वक भेंट किया गया। इस पहल से प्रेरित होकर करीब 70 किलोमीटर दूर जनकपुरी, उदयपुर से पुष्पा सुथार एवं देवीलाल सुथार 50 साड़ियां लेकर राम रसोड़े पहुंचे। इस दौरान कौशल्या कुंवर, मंजू बाला, पल कुमार, उषा मोगरा, कुशबा जनवा, श्यामलाल, नरेश मेघवाल, रामचंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार, जयप्रकाश मेघवाल, कुशल पाटीदार, मंजू मेघवाल, त्रिलोकनाथ, केल मोगरा, अक्षत मेघवाल, लकी मेघवाल एवं छोटा काका सहित अन्य लोगों ने यात्रियों को अपने हाथों से साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर यात्रियों ने आयोजकों, वॉलेंटियर्स और भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें इस तरह सम्मानित किए जाने का अनुभव पहली बार मिला है। उन्होंने सभी के लिए बाबा रामदेव से सुख-समृद्धि की कामना की। राम रसोड़े में प्रतिदिन भजनों की धुन पर महिला-पुरुष और बच्चे-बच्चियां जमकर नृत्य करते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर सैकड़ों यात्रियों की मौजूदगी में भामाशाहों का राम रसोड़ा संचालक एवं टीम ने सम्मान किया। डॉ. ताराचंद ने कहा कि अगले वर्ष बाबा ने चाहा तो इससे भी भव्य पंडाल लगाकर 500 बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही भगवान की सेवा है। मानव, गौ, मूक-बधिर और पक्षियों की सेवा से पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है।
    4
    12 दिन की सेवा के बाद राम रसोड़े का समापन, यात्रियों को भेंट की 90 साड़ियां

1000 से 1500 यात्रियों को रोज मिला नि:शुल्क भोजन, 300 के ठहरने की व्यवस्था; भामाशाहों ने साड़ियां देकर महिला यात्रियों का किया सम्मान
पवन अग्रवाल
चिकारड़ा। राती मंगरी मंगलवाड़ क्षेत्र में मंगलवाड़-चित्तौड़ मार्ग पर बाबा रामदेव मंदिर जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए पिछले 12 दिनों से चल रहा राम रसोड़ा बुधवार को श्रद्धा और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। राम रसोड़े में प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 यात्रियों को नि:शुल्क भोजन, 300 यात्रियों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था, चाय-नाश्ता तथा दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध कराई गईं।
राम रसोड़े के संचालक एवं संयोजक डॉ. ताराचंद ने बताया कि सेवा कार्य में मंगलवाड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वॉलेंटियर बनकर पूरे उत्साह से यात्रियों की सेवा की। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के साथ यात्रियों को सम्मान देने की भी पहल की गई।
भामाशाहों ने 90 साड़ियां भेंट कर महिला यात्रियों का किया सम्मान
उदयपुर के भामाशाहों की ओर से यात्रियों के लिए 40 साड़ियां उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें रामदेवरा जाने-आने वाली महिला यात्रियों को सम्मानपूर्वक भेंट किया गया। इस पहल से प्रेरित होकर करीब 70 किलोमीटर दूर जनकपुरी, उदयपुर से पुष्पा सुथार एवं देवीलाल सुथार 50 साड़ियां लेकर राम रसोड़े पहुंचे। इस दौरान कौशल्या कुंवर, मंजू बाला, पल कुमार, उषा मोगरा, कुशबा जनवा, श्यामलाल, नरेश मेघवाल, रामचंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार, जयप्रकाश मेघवाल, कुशल पाटीदार, मंजू मेघवाल, त्रिलोकनाथ, केल मोगरा, अक्षत मेघवाल, लकी मेघवाल एवं छोटा काका सहित अन्य लोगों ने यात्रियों को अपने हाथों से साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान पाकर यात्रियों ने आयोजकों, वॉलेंटियर्स और भामाशाहों का आभार जताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें इस तरह सम्मानित किए जाने का अनुभव पहली बार मिला है। उन्होंने सभी के लिए बाबा रामदेव से सुख-समृद्धि की कामना की।
राम रसोड़े में प्रतिदिन भजनों की धुन पर महिला-पुरुष और बच्चे-बच्चियां जमकर नृत्य करते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर सैकड़ों यात्रियों की मौजूदगी में भामाशाहों का राम रसोड़ा संचालक एवं टीम ने सम्मान किया।
डॉ. ताराचंद ने कहा कि अगले वर्ष बाबा ने चाहा तो इससे भी भव्य पंडाल लगाकर 500 बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही भगवान की सेवा है। मानव, गौ, मूक-बधिर और पक्षियों की सेवा से पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रानी में कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार पर टुटा दुःखो का पहाड़ रानी। रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा शराब ठेके के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नेनाराम कुमावत (50) की मौत हो गई, जबकि पूरन कुमावत (21) गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुमेरपुर निवासी पूरन और नेनाराम बाइक से आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद समाजसेवी शैतान नाथ दोनों घायलों को रानी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया, लेकिन नेनाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी पुलिस ने कार चालक बाबूलाल सोनी निवासी डायलाना को हिरासत में लिया। शव को रानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    रानी में कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार पर टुटा दुःखो का पहाड़ 
रानी। रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा शराब ठेके के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नेनाराम कुमावत (50) की मौत हो गई, जबकि पूरन कुमावत (21) गंभीर घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, सुमेरपुर निवासी पूरन और नेनाराम बाइक से आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई।
हादसे के बाद समाजसेवी शैतान नाथ दोनों घायलों को रानी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया, लेकिन नेनाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची रानी पुलिस ने कार चालक बाबूलाल सोनी निवासी डायलाना को हिरासत में लिया। शव को रानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    56 min ago
  • पाली जिला राजस्थान दर्शन1। 10/09/2026की एडिशन यह खबर जरूर पढ़ें
    4
    पाली जिला राजस्थान दर्शन1।
10/09/2026की एडिशन यह खबर जरूर पढ़ें
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव : 35 मतदान दल कड़े पहरे में रवाना, प्रातः 7 बजे से होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम कलेक्टर देशलदान बोले - निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराएं चुनाव संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर पालिका सागवाड़ा में पार्षद पदों के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर देशलदान तथा राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार द्वितीय की मौजूदगी में 35 मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके गंतव्य केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी से पूर्व महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण शिविर में मतदान दलों के अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉकपोल से लेकर मतदान की समाप्ति तक की प्रत्येक गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए और मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और बिना किसी बाधा के पूरा कराने के लिए 35 नियमित मतदान दलों को रवाना किया गया है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 अतिरिक्त (रिजर्व) दलों को तैनात रखा गया है। क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु 4 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र रेगर ने अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कानून-व्यवस्था और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति में संयम, विवेक और संवाद के माध्यम से स्थिति को संभालने तथा अनावश्यक बल प्रयोग से बचने का परामर्श दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण सत्र में दक्ष प्रशिक्षकों वैभव पाठक, दुर्गाशंकर गामोट और विमल साद ने ईवीएम संचालन, वोटिंग कंपार्टमेंट तैयार करने, आवश्यक प्रपत्र भरने तथा मॉक पोल की मानक प्रक्रिया पर व्यावहारिक जानकारी दी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा रवानगी स्थल पर सुगम व्यवस्था हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे थे। इस मौके पर सागवाड़ा नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण सहित निर्वाचन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सागवाड़ा के लिए मतदान 11 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
    1
    सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव : 35 मतदान दल कड़े पहरे में रवाना, प्रातः 7 बजे से होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कलेक्टर देशलदान बोले - निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराएं चुनाव
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर पालिका सागवाड़ा में पार्षद पदों के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर देशलदान तथा राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार द्वितीय की मौजूदगी में 35 मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके गंतव्य केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
रवानगी से पूर्व महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण शिविर में मतदान दलों के अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉकपोल से लेकर मतदान की समाप्ति तक की प्रत्येक गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए और मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और बिना किसी बाधा के पूरा कराने के लिए 35 नियमित मतदान दलों को रवाना किया गया है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 अतिरिक्त (रिजर्व) दलों को तैनात रखा गया है। क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु 4 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र रेगर ने अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कानून-व्यवस्था और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति में संयम, विवेक और संवाद के माध्यम से स्थिति को संभालने तथा अनावश्यक बल प्रयोग से बचने का परामर्श दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया।
प्रशिक्षण सत्र में दक्ष प्रशिक्षकों वैभव पाठक, दुर्गाशंकर गामोट और विमल साद ने ईवीएम संचालन, वोटिंग कंपार्टमेंट तैयार करने, आवश्यक प्रपत्र भरने तथा मॉक पोल की मानक प्रक्रिया पर व्यावहारिक जानकारी दी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा रवानगी स्थल पर सुगम व्यवस्था हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे थे। इस मौके पर सागवाड़ा नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण सहित निर्वाचन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सागवाड़ा के लिए मतदान 11 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • खीमेल में घर में घुसा जहरीला सांप, जितेश और हितेश सोनी ने किया सफल रेस्क्यू खीमेल। गांव में रात के समय एक घर में जहरीला सांप घुस आने से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। सांप दिखाई देने के बाद परिवार ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी, खीमेल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी के साहस एवं तत्परता की सराहना की।
    1
    खीमेल में घर में घुसा जहरीला सांप, जितेश और हितेश सोनी ने किया सफल रेस्क्यू
खीमेल। गांव में रात के समय एक घर में जहरीला सांप घुस आने से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। सांप दिखाई देने के बाद परिवार ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी, खीमेल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी के साहस एवं तत्परता की सराहना की।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.