रानी में कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार पर टुटा दुःखो का पहाड़ रानी। रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा शराब ठेके के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नेनाराम कुमावत (50) की मौत हो गई, जबकि पूरन कुमावत (21) गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुमेरपुर निवासी पूरन और नेनाराम बाइक से आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद समाजसेवी शैतान नाथ दोनों घायलों को रानी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया, लेकिन नेनाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी पुलिस ने कार चालक बाबूलाल सोनी निवासी डायलाना को हिरासत में लिया। शव को रानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रानी में कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार पर टुटा दुःखो का पहाड़ रानी। रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा शराब ठेके के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नेनाराम कुमावत (50) की मौत हो गई, जबकि पूरन कुमावत (21) गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुमेरपुर निवासी पूरन और नेनाराम बाइक से आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद समाजसेवी शैतान नाथ दोनों घायलों को रानी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया, लेकिन नेनाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी पुलिस ने कार चालक बाबूलाल सोनी निवासी डायलाना को हिरासत में लिया। शव को रानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रानी में कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार पर टुटा दुःखो का पहाड़ रानी। रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा शराब ठेके के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नेनाराम कुमावत (50) की मौत हो गई, जबकि पूरन कुमावत (21) गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुमेरपुर निवासी पूरन और नेनाराम बाइक से आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद समाजसेवी शैतान नाथ दोनों घायलों को रानी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया, लेकिन नेनाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी पुलिस ने कार चालक बाबूलाल सोनी निवासी डायलाना को हिरासत में लिया। शव को रानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- पाली जिला राजस्थान दर्शन1। 10/09/2026की एडिशन यह खबर जरूर पढ़ें4
- नगरीय निकाय चुनाव 2026,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने की* *मतदान करने की अपील नगरीय निकाय चुनाव 2026,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने की* *मतदान करने की अपील1
- *मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, पीएम मातृ वंदना योजना की दी जानकारी* *जावाल-उड़ ग्राम पंचायत* के मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर *गुरुवार, 10 सितंबर* को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता *हजा देवी* और सहायिका *नीतू देवी* ने मौजूद गर्भवती महिलाओं को माला पहनाकर व श्रीफल देकर गोद भराई की परम्परा निभाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हजा देवी ने उपस्थित महिलाओं को *प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना* सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण के बारे में विस्तार से बताया गया3
- विधायक भीमराज भाटी भी तो कांग्रेस के बागी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं पाली। मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या के चलते पाली नगर निगम के सबसे बड़े वार्ड संख्या 34 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अभिषेक चोपड़ा को अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। निष्काषन की कार्यवाही पर चौपड़ा का कहना है कि वे अकेले ऐसे प्रत्याशी नहीं है जो कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, तो फिर निष्कासन सिर्फ उन्हीं की ही क्यों किया गया। इससे पहले भी विद्यायक भीमराज भाटी भी कांग्रेस के बागी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। आप भी सुनिए क्या कहा अभिषेक चौपड़ा ने1
- पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 52 से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश कुमार देवासी ने बैठकें,व किया जन संपर्क। पाली १०सितंबर। पाली नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 52 से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश कुमार देवासी ने ली बैठकें तथा जन संपर्क करके भारी मतों से जिताने का बड़े बुजुर्गो से लिया आशीर्वाद।अब देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है?3
- नगरीय निकाय चुनाव 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने की मतदान करने की अपील को द्वितीय चरण के लिये शेष रहे निकायों में होगा मतदान पाली, । जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने पाली जिले के 11 सितम्बर को होने वाले नगरीय निकायों पाली नगर निगम , बाली, खुडाला फालना , सुमेरपुर ,तख्तगढ , सादडी के निवासियों से अनिवार्य रूप से मतदान के लिये आमजन से अपील की है और कहा कि वे लोकतंत्र में मत का महत्व देखते हुये मतदान अवश्यक करे । -------2
- खीमेल में घर में घुसा जहरीला सांप, जितेश और हितेश सोनी ने किया सफल रेस्क्यू खीमेल। गांव में रात के समय एक घर में जहरीला सांप घुस आने से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। सांप दिखाई देने के बाद परिवार ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी, खीमेल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी के साहस एवं तत्परता की सराहना की।1