Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, पीएम मातृ वंदना योजना की दी जानकारी* *जावाल-उड़ ग्राम पंचायत* के मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर *गुरुवार, 10 सितंबर* को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता *हजा देवी* और सहायिका *नीतू देवी* ने मौजूद गर्भवती महिलाओं को माला पहनाकर व श्रीफल देकर गोद भराई की परम्परा निभाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हजा देवी ने उपस्थित महिलाओं को *प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना* सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण के बारे में विस्तार से बताया गया
अशोक आलिका राणा
*मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, पीएम मातृ वंदना योजना की दी जानकारी* *जावाल-उड़ ग्राम पंचायत* के मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर *गुरुवार, 10 सितंबर* को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता *हजा देवी* और सहायिका *नीतू देवी* ने मौजूद गर्भवती महिलाओं को माला पहनाकर व श्रीफल देकर गोद भराई की परम्परा निभाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हजा देवी ने उपस्थित महिलाओं को *प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना* सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण के बारे में विस्तार से बताया गया
More news from राजस्थान and nearby areas
- *मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, पीएम मातृ वंदना योजना की दी जानकारी* *जावाल-उड़ ग्राम पंचायत* के मंडवाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र-A पर *गुरुवार, 10 सितंबर* को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता *हजा देवी* और सहायिका *नीतू देवी* ने मौजूद गर्भवती महिलाओं को माला पहनाकर व श्रीफल देकर गोद भराई की परम्परा निभाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हजा देवी ने उपस्थित महिलाओं को *प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना* सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण के बारे में विस्तार से बताया गया3
- रानी में कार-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार पर टुटा दुःखो का पहाड़ रानी। रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा शराब ठेके के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नेनाराम कुमावत (50) की मौत हो गई, जबकि पूरन कुमावत (21) गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुमेरपुर निवासी पूरन और नेनाराम बाइक से आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद समाजसेवी शैतान नाथ दोनों घायलों को रानी राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को सुमेरपुर रेफर किया गया, लेकिन नेनाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी पुलिस ने कार चालक बाबूलाल सोनी निवासी डायलाना को हिरासत में लिया। शव को रानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- जालौर गुरुवार को गुर्जर समाज के समाज बंधुओ ने धार्मिक यात्रा के लिए जालौर से किया प्रस्थान आज दिनांक 10 9 2026 को गुर्जर समाज की जालौर से श्री देवनारायण भगवान मंदिर से जालौर से आसींद भीलवाड़ा सातवीं पैदल यात्रा आज जालौर से रवाना हुई इसमें 30 पैदल यात्री है राजस्थान के विभिन्न जगहों से यात्रा सवाई भोज 16 9 2026 आसींद भीलवाड़ा पहुंचेगी3
- पाली जिला राजस्थान दर्शन1। 10/09/2026की एडिशन यह खबर जरूर पढ़ें4
- नगरीय निकाय चुनाव 2026,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने की* *मतदान करने की अपील नगरीय निकाय चुनाव 2026,जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने की* *मतदान करने की अपील1
- उदयपुर पुलिस ने 6 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा, अपहृत युवक सकुशल बरामद उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले स्कूटी को कार से टक्कर मारी और फिर युवक कमलेश को जबरन मारुति ईको कार में डालकर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल विशेष टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच और लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम देलवाड़ा क्षेत्र के गुडली और खमनोर के जंगलों तक पहुंची। जंगल में थी जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी! पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना कमलेश से जबरन जमीन की रजिस्ट्री करवाने की थी। पुलिस का दबाव बढ़ते ही आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके और पुलिस ने जंगल से कमलेश को सकुशल मुक्त करा लिया। 6 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में प्रयुक्त मारुति ईको कार जब्त कर ली। मामले में 04 महिलाओं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंजु डांगी, शिवम डांगी, कंकु बाई डांगी, निर्मला मीणा, जया मीणा और प्रकाश शामिल हैं। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका, जमीनी विवाद और अपहरण की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।1
- नगर परिषद के चुनावी प्रतिद्वंदी होने के बावजूद आपसी प्रेम बरकरार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का डोर टू डोर सर्वे, वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी साथ में करते दिखे कन्विंसिंग, प्रत्याशी देखकर विकास के नाम पर मांग रहे समर्थन, चुनावी प्रतिद्वंदी होने के बावजूद आपसी प्रेम बरकरार,1
- खीमेल में घर में घुसा जहरीला सांप, जितेश और हितेश सोनी ने किया सफल रेस्क्यू खीमेल। गांव में रात के समय एक घर में जहरीला सांप घुस आने से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। सांप दिखाई देने के बाद परिवार ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी, खीमेल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जितेश भाई सोनी और हितेश भाई सोनी के साहस एवं तत्परता की सराहना की।1