बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा: शव यात्रा निकालकर किया पुतला दहन किसानों की चेतावनी- मांगें नहीं मानीं तो 15 सितंबर को होगा उग्र चक्का जाम बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा: शव यात्रा निकालकर किया पुतला दहन किसानों की चेतावनी- मांगें नहीं मानीं तो 15 सितंबर को होगा उग्र चक्का जाम शाजापुर: भारतीय किसान संघ (जिला शाजापुर) के तत्वावधान में किसानों ने फसल बीमा राशि न मिलने और प्रशासन की अनदेखी के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। किसानों ने बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बस स्टैंड पर बीमा कंपनी का पुतला दहन किया। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी 15 सितंबर को जिला स्तर पर उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। टंकी चौराहे से निकली शव यात्रा, गूंजे मुर्दाबाद के नारे भारतीय किसान संघ (तहसील शाजापुर) के बैनर तले सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता टंकी चौराहे पर एकत्रित हुए। यहाँ से 'बीमा कंपनी चोर है', 'बीमा कंपनी भ्रष्ट है' और 'बीमा कंपनी मुर्दाबाद' के गगनभेदी नारों के साथ बीमा कंपनी की अर्थी उठाई गई। यह शव यात्रा टंकी चौराहे से शुरू होकर बस स्टैंड की ओर बढ़ी। बस स्टैंड पर अर्थी को रोककर सरकार और बीमा कंपनी के खिलाफ भारी रोष प्रकट किया गया और अंत में बीमा रूपी अर्थी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार (पुतला दहन) कर कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच किया गया। 145 गांव बीमे से वंचित, सोयाबीन की फसल भी हो रही बर्बाद प्रदर्शन के दौरान किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि: प्रीमियम भरा पर क्लेम नहीं: किसानों ने पिछले वर्ष खरीफ 2025 में हजारों रुपए बीमा प्रीमियम के रूप में जमा किए थे। 15 महीने बीत जाने के बाद भी जिले के मात्र 16 गांवों में नाम मात्र की बीमा राशि दी गई है। जबकि 145 गांव ऐसे हैं जिन्हें पूरी तरह छोड़ दिया गया है और वहां के किसानों को एक रुपया भी नहीं मिला। वर्तमान फसल का संकट: इसके अलावा रबी 2025 की बीमा दावा राशि भी लंबित है। वर्तमान में सोयाबीन की फसल में 'पीला मोजेक' वायरस और 'अफलन' (फल न आना) जैसी गंभीर समस्याओं के कारण फसलें नष्ट हो रही हैं, लेकिन सर्वे या मुआवजे की कोई सुध नहीं ली जा रही है। प्रशासन को खुली चेतावनी भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि समय रहते किसानों को उनके हक की बीमा राशि नहीं दी गई और सोयाबीन फसल की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो 15 सितंबर को जिला स्तर पर विशाल चक्का जाम किया जाएगा। भविष्य में होने वाले किसी भी उग्र आंदोलन की संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस विशाल विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष ललित नगर, जिला प्रचार प्रमुख भारत नहर, जिला सदस्य अनिल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, तहसील उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर, गजराज सिंह राजपूत, हिम्मत सिंह राजपूत, जितेंद्र पाटीदार, दिलीप प्रजापत, दिनेश मंडलोई, धनसिया सिरोलिया, मोहन आचार्य, दयाराम मूली खेड़ा, हिंदू सिंह पटेल, लाखन सिंह गुर्जर और प्रवीण मंडलोई सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। (उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई द्वारा प्रदान की गई।)
बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा: शव यात्रा निकालकर किया पुतला दहन किसानों की चेतावनी- मांगें नहीं मानीं तो 15 सितंबर को होगा उग्र चक्का जाम बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा: शव यात्रा निकालकर किया पुतला दहन किसानों की चेतावनी- मांगें नहीं मानीं तो 15 सितंबर को होगा उग्र चक्का जाम शाजापुर: भारतीय किसान संघ (जिला शाजापुर) के तत्वावधान में किसानों ने फसल बीमा राशि न मिलने और प्रशासन की अनदेखी के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। किसानों ने बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बस स्टैंड पर बीमा कंपनी का पुतला दहन किया। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी 15 सितंबर को जिला स्तर पर उग्र आंदोलन और चक्का जाम
किया जाएगा। टंकी चौराहे से निकली शव यात्रा, गूंजे मुर्दाबाद के नारे भारतीय किसान संघ (तहसील शाजापुर) के बैनर तले सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता टंकी चौराहे पर एकत्रित हुए। यहाँ से 'बीमा कंपनी चोर है', 'बीमा कंपनी भ्रष्ट है' और 'बीमा कंपनी मुर्दाबाद' के गगनभेदी नारों के साथ बीमा कंपनी की अर्थी उठाई गई। यह शव यात्रा टंकी चौराहे से शुरू होकर बस स्टैंड की ओर बढ़ी। बस स्टैंड पर अर्थी को रोककर सरकार और बीमा कंपनी के खिलाफ भारी रोष प्रकट किया गया और अंत में बीमा रूपी अर्थी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार (पुतला दहन) कर कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच किया गया। 145 गांव बीमे से वंचित, सोयाबीन की फसल भी हो रही बर्बाद प्रदर्शन के दौरान किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि: प्रीमियम भरा पर क्लेम नहीं: किसानों ने पिछले वर्ष खरीफ
2025 में हजारों रुपए बीमा प्रीमियम के रूप में जमा किए थे। 15 महीने बीत जाने के बाद भी जिले के मात्र 16 गांवों में नाम मात्र की बीमा राशि दी गई है। जबकि 145 गांव ऐसे हैं जिन्हें पूरी तरह छोड़ दिया गया है और वहां के किसानों को एक रुपया भी नहीं मिला। वर्तमान फसल का संकट: इसके अलावा रबी 2025 की बीमा दावा राशि भी लंबित है। वर्तमान में सोयाबीन की फसल में 'पीला मोजेक' वायरस और 'अफलन' (फल न आना) जैसी गंभीर समस्याओं के कारण फसलें नष्ट हो रही हैं, लेकिन सर्वे या मुआवजे की कोई सुध नहीं ली जा रही है। प्रशासन को खुली चेतावनी भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि समय रहते किसानों को उनके हक की बीमा राशि नहीं दी
गई और सोयाबीन फसल की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो 15 सितंबर को जिला स्तर पर विशाल चक्का जाम किया जाएगा। भविष्य में होने वाले किसी भी उग्र आंदोलन की संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस विशाल विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष ललित नगर, जिला प्रचार प्रमुख भारत नहर, जिला सदस्य अनिल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, तहसील उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर, गजराज सिंह राजपूत, हिम्मत सिंह राजपूत, जितेंद्र पाटीदार, दिलीप प्रजापत, दिनेश मंडलोई, धनसिया सिरोलिया, मोहन आचार्य, दयाराम मूली खेड़ा, हिंदू सिंह पटेल, लाखन सिंह गुर्जर और प्रवीण मंडलोई सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। (उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई द्वारा प्रदान की गई।)
- अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* *अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* शाजापुर जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब जब्त करने के साथ-साथ अवैध रूप से शराब निर्माण के लिए तैयार महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। *अभियान के दौरान जिले में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई।* थाना-वार कार्रवाई का विवरण थाना कोतवाली द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,320, जब्त की गई। थाना मक्सी द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,860, जब्त की गई। थाना बेरछा द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 09 लीटर कच्ची शराब एवं 16 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹2,300, जब्त की गई। थाना शुजालपुर सिटी द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 36 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹3,240, जब्त की गई। थाना अकोदिया द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 18 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹1,440, जब्त की गई। थाना मोहन बड़ोदिया द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश एवं महुआ लहान नष्ट करने की कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना मक्सी, थाना बेरछा, थाना मोहन बड़ोदिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विभिन्न कंजर डेरों पर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के कंजर डेरों सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य स्थानों पर सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए कुल 10 ड्रम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई के दौरान निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर रामपति पति अंतर सिंह कंजर, उम्र 58 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा एवं पवित्रा बाई पति रमेश कंजर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा के कब्जे से पृथक-पृथक 03 लीटर एवं 4.5 लीटर, कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही आरोपियों के खेत पर बनी टापरियों में रखे 10 ड्रम, जिनमें महुआ लहान भरी हुई थी, को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। समग्र कार्रवाई इस प्रकार दिनांक 07.09.2026 को शाजापुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर कुल 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शाजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय अथवा संग्रहण होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- मध्य प्रदेश का खो खो खिलाड़ी समुद्र में लापता उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे खिलाड़ी के घर उड़ीसा के पुरी में समुद्र में लापता हुए खो खो खिलाड़ी के घर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिजनों से चर्चा कर हर संभव सरकार की तरफ से दिलाया मदद का भरोसा1
- शाही सवारी का कई मंचों से हुआ स्वागत, हजारों श्रद्धालु रहे शामिल बाबा महाकाल ने जाना प्रजा का हाल-चाल तलेन भादो मास के दूसरे सोमवार को महाकाल बाबा की राजशी शाही सवारी धूमधाम एवं शाही ठाठ-बाट के साथ नगर में निकाली गई। सुबह 11 देवलछतरी शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई शाही सवारी में ढोल, डीजे, ताशा पार्टी और बैंड की धुनों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां व अखाड़े शामिल रहे। बाबा अमरनाथ बर्फानी, श्री हनुमान जी महाराज,,भगवान भोलेनाथ, माता महाकाली, मिकी माउस ,प्रहलाद नरसिंह भगवान की झांकियां व बने पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बाबा की पालकी भी शाही सवारी में शामिल रही। बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। घरों की छतें और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। पूरा नगर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा।बाबा के स्वागत के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नगर सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल हुए। शाही सवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।राजशी शाही सवारी देवल छतरी मंदिर से निकलकर मंडलोई पुरा, चौधरी पुरा, गांधी चौक, नरसिंह चौराहा, इकलेरा चौराहा, संजय कॉलोनी, सारंगपुर नाका होते हुए पुनः देवल छतरी पहुंची। जहां पर कार्यक्रम में शामिल अखाड़े उस्तादों,झांकियां के कलाकारों , व कार्यक्रम के दौरान स्टाल व सेवा प्रदान करने वाले लोगों का स्वागत और सम्मान किया गया। तत्पश्चात महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर शाही सवारी का समापन किया गया। जगह जगह कई मंचों से हुआ शाही सवारी का स्वागत राजशी शाही सवारी का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर , चाय केले ,पोहे ,खीर एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शाही सवारी का स्वागत , श्री बजरंग व्यायामशाला चौधरी पुरा, श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति यादव अहीर समाज, नगर परिषद , श्री श्याम मित्र मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री कैलाश सेन परिवार द्वारा किया गया। अखाड़े के उस्तादों में दिखाएं हैरतंगेज करतब राजशी शाही सवारी में शामिल श्री वीर शिवाजी व्यायाम शाला वीरांगना वाहिनी खिलचीपुर, श्री बजरंग अखाड़ा कुशवाहा समाज ब्यावरा,श्री बलवीर व्यायाम शाला तलेन, श्री योग कला व्यायाम शाला हनुमानपुरा तलेन ने के उस्तादों ने एक से बढ़कर करतब दिखाये। वही वीरांगना वाहिनी की लड़कियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाये। वही श्री योग कला व्यायाम शाला के मलखंब चढ़कर एक से बढ़कर एक करतब दिखाये।1
- हाथी दरवाजा क्षेत्र में सांडों का आतंक, बुजुर्ग को बनाया निशाला, दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाथी दरवाजा के पास 2 सांडों की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे लड़ते-लडते पुराना बस स्टैंड तक जा पहुंचे। इस बीच करीब दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त हो गई। सांडों ने स्कूटी से गुजर रहे एक बुजुर्ग को भी निशाना बनाया जिससे वे गिर गए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी सांडों की लड़ाई के कारण शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने नप से इन्हें शहर से बाहर करने की मांग की है।1
- कालापीपल थाना प्रभारी एसआई रवि भंडारी बने इंस्पेक्टर, PHQ भोपाल से आदेश जारी।1
- टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला, मझानिया के पास हुआ हादसा टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला शाजापुर। शाजापुर शहर के समीप मुंबई-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझानिया के पास सोमवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- agar malwa to ujjain 💔🚛🚚👍aaj ki taja khabar me Arjun singh aagar ujjen par aapas me aksident tark khatarnak hadasa jo bhi dekh rha video ko jada se jada seyar kare1
- सागर में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद शुजालपुर में आबकारी गोदाम की जांच, स्टॉक खंगाला1