Shuru
Apke Nagar Ki App…
नालंदा में NDA की महारैली, निशांत कुमार के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर एनडीए की विशाल जनसभा आयोजित हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने संबोधन में बिहार में सुशासन, शिक्षा और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार नवल किशोर यादव के समर्थन में एनडीए नेताओं ने मतदाताओं से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। सभा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। देखिए नालंदा की इस बड़ी राजनीतिक सभा की प्रमुख झलकियां और नेताओं के संबोधन की खबर, केवल अपना नालंदा पर।
Sanjay Kumar
नालंदा में NDA की महारैली, निशांत कुमार के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर एनडीए की विशाल जनसभा आयोजित हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने संबोधन में बिहार में सुशासन, शिक्षा और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार नवल किशोर यादव के समर्थन में एनडीए नेताओं ने मतदाताओं से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। सभा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। देखिए नालंदा की इस बड़ी राजनीतिक सभा की प्रमुख झलकियां और नेताओं के संबोधन की खबर, केवल अपना नालंदा पर।
More news from बिहार and nearby areas
- नालंदा में NDA की महारैली, निशांत कुमार के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर एनडीए की विशाल जनसभा आयोजित हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने संबोधन में बिहार में सुशासन, शिक्षा और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार नवल किशोर यादव के समर्थन में एनडीए नेताओं ने मतदाताओं से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। सभा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। देखिए नालंदा की इस बड़ी राजनीतिक सभा की प्रमुख झलकियां और नेताओं के संबोधन की खबर, केवल अपना नालंदा पर।1
- बिहारशरीफ में आए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंच से क्या-क्या कहा सुनिए पूरी बात... #khabreTv: बिहारशरीफ में आए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंच से क्या-क्या कहा सुनिए पूरी बात...1
- Delhi Protest: राहुल गांधी और नेहा बोरा एक ही बस में पहुंचे, ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मार्च दिल्ली में विपक्ष के ‘चलो दिल्ली’ आंदोलन के तहत राहुल गांधी और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा एक ही बस में सवार होकर बाराखंबा रोड पहुंचे। जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भी शामिल होने की बात कही गई है। विपक्ष के आरोपों और चुनाव आयोग के पक्ष को अलग-अलग समझना ज़रूरी है। #rahulgandhi #nehabora #votechori #delhiprotest #indialliance1
- बख्तियारपुर के छत्रपाल नगर में करंट लगने से मजदूर की मौत, दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान में ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आए विनोद पासवान। बख्तियारपुर में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मृदाहाचक गांव निवासी 37 वर्षीय विनोद पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। विनोद अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। घटना मंगलवार, 13 अक्टूबर को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रवाईच स्थित छत्रपाल नगर की है। जानकारी के अनुसार, विनोद पासवान एक निर्माणाधीन मकान में ढलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बख्तियारपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर राजीव रंजन ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। मृतक के पिता का नाम नवल पासवान बताया गया है। विनोद पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा सदमा बनकर आया है। पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेजा गया शव घटना की सूचना मिलने पर बख्तियारपुर थाने की पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाया-बुझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया। परिजनों ने मांग की है कि गरीब मजदूर की मौत के बाद परिवार को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिया जाए, ताकि बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके। फिलहाल, घटना के कारणों और मुआवजे को लेकर किसी आधिकारिक निर्णय की जानकारी उपलब्ध नहीं है।1
- बच्चों की थाली में परोसी जा रही सब्जी में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल1
- बिन्द थाना कांड संख्या 151/2026 के मुख्य अभियुक्त विक्की पासवान को मिली ज़मानत।1
- आईसीडीएस की समीक्षा में डीएम सख्त, लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश आईसीडीएस की समीक्षा में डीएम सख्त, लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश शेखपुरा। जिले में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के कार्यों में लापरवाही और सरकारी निर्देशों की अनदेखी को लेकर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने योजनाओं की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं और विभागीय कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदनों का समय पर निष्पादन नहीं होने पर डीएम ने शेखपुरा सदर और बरबीघा के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। वहीं, शेखपुरा परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका सलोनी कुमारी, रीना भारती और उर्वशी कुमारी से भी जवाब तलब करने का निर्देश दिया। बैठक में जिले के 86 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों का मामला सामने आया, जहां पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे केंद्रों की सूची तैयार करने को कहा, जहां नजदीकी जलापूर्ति व्यवस्था से कनेक्शन देकर पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सूची सोमवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा सके। शेखोपुरसराय परियोजना के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जे के मामले में भी डीएम ने नाराजगी जताई। संबंधित महिला पर्यवेक्षिका द्वारा कब्जाधारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश का पालन नहीं किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को विभिन्न परियोजनाओं में अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की औचक जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित कर निर्णयों के अनुपालन की रिपोर्ट डीएम, उप विकास आयुक्त और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को सौंपने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाली सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सेवा से मुक्त करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है। सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर चयन से संबंधित प्रतिवेदन सही प्रारूप में नहीं देने वाली परियोजनाओं पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को 15 दिनों के भीतर दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा, ताकि दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को जवाबदेही के साथ काम करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक एनएनएम, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।3
- रणजी ट्रॉफी: यूपी ने पहली पारी में बनाए 540 रन, बिहार 44/2 पर संघर्षरत राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट सीजन 2026-27 के मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 540 रन बनाए। माधव कौशिक ने 150 और रिंकू सिंह ने 112 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने 18 ओवर में दो विकेट पर 44 रन बनाए। बिहार अभी 496 रन पीछे है। तीसरे दिन बिहार के बल्लेबाजों पर पारी संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।1