logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्पावत जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे हृदय, किडनी, न्यूरो और हड्डी रोगों परामर्श। चम्पावत। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत में 18 से 20 सितंबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. रोली, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. शिवानी, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कौशल, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. कपिल और कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आशिमा सेवाएं देंगी। इससे हृदय, किडनी, न्यूरो, हड्डी तथा सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से लोगों को उपचार और परामर्श के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने मरीजों से शिविर में आते समय अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्चे और वर्तमान में ली जा रही दवाओं का विवरण साथ लाने की अपील की है।

10 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
10 hrs ago
2f2e4ebf-c607-4953-83b2-ada6574df101

चम्पावत जिला अस्पताल में 18 से 20 सितंबर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे हृदय, किडनी, न्यूरो और हड्डी रोगों परामर्श। चम्पावत। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत में 18 से 20 सितंबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. रोली, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. शिवानी, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कौशल, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. कपिल और कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. आशिमा सेवाएं देंगी। इससे हृदय, किडनी, न्यूरो, हड्डी तथा सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से लोगों को उपचार और परामर्श के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने मरीजों से शिविर में आते समय अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय पर्चे और वर्तमान में ली जा रही दवाओं का विवरण साथ लाने की अपील की है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान। चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं। नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं। अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस की अपील चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें। मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं। मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान।
चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं।
नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं।
अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं।
मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    1
    रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को
धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    user_BSBISHT
    BSBISHT
    धारी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    8 hrs ago
  • पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
    1
    पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    1
    बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.