पेयजल पाइप लाइन में रिसाव, रोजाना व्यर्थ बह रहा पानी सड़क पर जमा हो रहा पानी, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान कस्बे के मूर्ति चौराहा पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से कीचड़ की स्थिति बन गई है और आसयास गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन से लंबे समय से पानी रिस रहा है। इस संबंध में रमेश प्रजापति कर्मचारी को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होने से समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर लगातार पानी बहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों की प्रमुख बातें पाइप लाइन से लंबे समय से पानी रिस रहा है। रमेश प्रजापति कर्मचारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी। दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पेयजल पाइप लाइन की जल्द मरम्मत करवाकर पानी की बर्बादी रोकने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पानी की बचत बेहद जरूरी है, ऐसे में पेयजल का इस तरह व्यर्थ बहना चिंता का विषय है।
पेयजल पाइप लाइन में रिसाव, रोजाना व्यर्थ बह रहा पानी सड़क पर जमा हो रहा पानी, कीचड़ और गंदगी से राहगीर परेशान कस्बे के मूर्ति चौराहा पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से कीचड़ की स्थिति बन गई है और आसयास गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन से लंबे समय से पानी रिस रहा है। इस संबंध में रमेश प्रजापति कर्मचारी को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होने से समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर लगातार पानी बहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों की प्रमुख बातें पाइप लाइन से लंबे समय से पानी रिस रहा है। रमेश प्रजापति कर्मचारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी। दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पेयजल पाइप लाइन की जल्द मरम्मत करवाकर पानी की बर्बादी रोकने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पानी की बचत बेहद जरूरी है, ऐसे में पेयजल का इस तरह व्यर्थ बहना चिंता का विषय है।
- एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान....... A Poem of God VISHVKERMA BHAGWAN 🙏.1
- सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में बुधवार को दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब इस वार्ड का परिणाम गुरुवार 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। दरअसल, 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग को परिणाम रोकना पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में री-वोटिंग कराई गई। शुरुआत में इस वार्ड में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना समर्थन दोनों दलों को दिया। जिसके बाद अब मुकाबला पूरी तरह से कांग्रेस बनाम भाजपा का हो गया है। री-वोटिंग के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.53% रहा। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास किया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अब सबकी निगाहें कल आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीधी टक्कर में जीत का ताज किसके सिर सजता है।1
- झालावाड_गत दिनो अतिवृष्टि के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले राहत वीरों का सम्मान,ग्रामीण क्षेत्र के 26 राहतवीरो का सम्मान,तेज बारिश बाढ मे फंसे लोगों और स्कूली बच्चों को किया था रेस्क्यू,मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट सभागार मे हुआ सम्मान,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,डीएम एसपी ने किया सम्मानित । झालावाड जिले मे 10 और 11 अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान जलभराव में फंसे लोगों को बचाने और राहत कार्यों में सहयोग करने वाले 26 नागरिकों को आज 'जल-वीर सम्मान' से नवाजा गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ व एसपी अमित कुमार ने सभी जल-वीरों को सम्मान-पत्र प्रदान किए। इन नागरिकों में जिले के कामखेड़ा, रायपुर, झालरापाटन, सुनेल और मनोहरथाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि गत दिनो भारी बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। ऐसे समय में कई स्थानों पर प्रशासन और पुलिस टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने जलभराव में फंसे बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। स्थानीय लोगों के इस सहयोग से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आई। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जल-वीरों के साहस और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय स्थानीय नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है। मौके पर मौजूद लोग स्थिति को देखकर तत्काल निर्णय लेकर प्रभावित लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल-वीरों का सम्मान उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही समाज में मानवता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि तेज बारिश के दौरान दूरदराज के इलाकों में बचाव दल को पहुंचने में समय लग सकता है। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों की समझदारी और तत्परता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने अगस्त में सुनेल में हुई घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां स्थानीय लोगों ने बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सम्मानित 26 जल-वीरों ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ प्रशासन और पुलिस टीमों के राहत कार्यों में भी सहयोग किया। प्रशासन ने उनके योगदान को आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।4
- दहीखेड़ा में संगीतमय शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति, प्रसादी में उमड़े श्रद्धालु दहीखेड़ा कस्बे के महाकालेश्वर महादेव बड़े स्कूल के पास सोरती चौक में 10 सितंबर से चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा का गुरुवार को हवन-यज्ञ में आहुतियों के साथ विधि-विधान से समापन हुआ। पप्पू नागर,राकेश शर्मा और बलराम गुर्जर ने बताया कि कथावाचक पं. रामबाबू महाराज बर्डग्वालिया के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का वाचन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का श्रवण किया। गुरुवार को कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित हवन में समीर माहेश्वरी, राधेश्याम नागर, रमेश राठौर एवं प्रकाश गोस्वामी ने 2100-2100 रुपए की बोली लगाकर आहुतियां समर्पित कीं। यज्ञ संपन्न होने के पश्चात आयोजित महाप्रसादी वितरण में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ मे चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित पनवाड़ विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत सीएचसी पनवाड़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़, डॉ लेखराज मालव डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीतीश कटारिया,प्रशासक देवराज सोलंकी, मोहन लाल नागर,बीपीएम प्रवीण शर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ मुकेश नागर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।4
- अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र1
- पनवाड़ में गणेशोत्सव की धूम गली-मोहल्लों में सजे आकर्षक पंडाल, महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गली-मोहल्लों में दर्जनों भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ भगवान गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों में रोजाना सुबह-शाम महाआरती का दौर जारी है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों, भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से समूचा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है।1