कानपुर समाचार बेखौफ बदमाशों ने पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना श्याम नगर चौकी के सी-ब्लॉक की है, जहां बदमाशों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिवंगत जय नारायण त्रिपाठी के बेटे व पेशे से शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर को अपना निशाना बनाया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।घटना सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे की है। शरद त्रिपाठी का 16 वर्षीय बेटा देवांश (जो ऑक्सफोर्ड स्कूल में पढ़ता है) घर के बाहरी कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था और उनकी पत्नी रचना त्रिपाठी किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में दाखिल हो गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने किचन में जाकर रचना की कनपटी पर कट्टा (असलाह) सटा दिया। घबराई रचना ने जब अपने बेटे को मदद के लिए आवाज लगानी चाही, तो उन्होंने देखा कि दो अन्य बदमाशों ने पहले ही देवांश को चाकू और हथियारों के दम पर काबू में कर रखा था।बदमाशों ने रचना को धमकाते हुए कहा कि घर में जहां भी सोना-चांदी और नकदी रखी है, वह चुपचाप बता दें। जान का खतरा देख रचना ने अलमारी की चाबी बदमाशों के हवाले कर दी। बेखौफ लुटेरों ने न सिर्फ अलमारी में रखा सारा कीमती सामान समेटा, बल्कि रचना के शरीर पर पहने हुए गहने तक उतरवा लिए। इस दौरान बदमाशों ने मां-बेटे को रस्सियों से हाँथ कसकर बांध दिया। करीब 45 मिनट तक घर का कोना-कोना छानने के बाद, जाते-जाते बदमाश दोनों को किचन में बंद कर अपाचे बाइक से फरार हो गए। इस लूट में बदमाश लाखों रुपये की ज्वेलरी और 15 हजार रुपये नकद ले उड़े। घटना के करीब 1 घंटे बाद जब घर में काम करने वाली मेड प्रियंका पहुंची, तो उसने देखा कि पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है।अनहोनी की आशंका के बीच उसे किचन से रचना की दबी हुई आवाज सुनाई दी। प्रियंका ने तुरंत किचन का दरवाजा खोला और मां-बेटे को बंधन मुक्त कर पुलिस को सूचना दी।दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। चकेरी थाना पुलिस के साथ-साथ डीसीपी (पूर्वी)सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी शिव सिंह और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने बताया कि दो मोबाइल फोन सड़क किनारे पड़े हुए हैं।जब पुलिस वहां पहुंची, तो घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर दोनों मोबाइल फोन बरामद हो गए, जिन्हें परिजन और पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि सर्विलांस के डर से बदमाशों ने भागते वक्त मोबाइल रास्ते में ही फेंक दिए थे।डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। तीन युवक अपाचे बाइक से आए थे। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों के भागने का रूट और उनकी पहचान की जा सके। सत्यजीत गुप्ता,डीसीपी रचना पीड़ित पीड़ित

- समझौते का दबाव बनाने का आरोप, पत्रकार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हाथियाखाना निवासी पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में शानू खां ने बताया कि उनकी पत्नी की ओर से 18 जुलाई 2026 को कोतवाली फतेहगढ़ में एक शिकायत दी गई थी, जिसकी जांच अभी लंबित है। आरोप है कि इसी मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि 2 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल नंबर 7394035163 से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम शहजाद अली उर्फ बंटी बताया और समझौता करने के लिए दबाव बनाया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समझौते से इन्कार करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जान से मारने की धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से वह काफी तनाव में आ गया। आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराते हुए आरोपी शहजाद अली उर्फ बंटी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिग हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे डॉ ने हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया को किया मृत घोषित परिजनो ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल करने का लगाया आरोप थाना कादरी गेट क्षेत्र का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिग हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे डॉ ने हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया को किया मृत घोषित परिजनो ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल करने का लगाया आरोप थाना कादरी गेट क्षेत्र का मामला4
- Post by Hariom2
- सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं को सावन के पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखा जाए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्थिति में अधोमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न होने दिया जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार संचालित रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा हेल्प डेस्क, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए निर्धारित रूट प्लान, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष, खंड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *बिजली संकट पर भड़के भाजपाई, घेराव के बीच SDO को चेतावनी* *कटौती बंद न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन* *सौरिख,कन्नौज* अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सोमवार को उबाल पर पहुंच गया। दिनभर में महज 3–4 घंटे बिजली मिलने से नाराज भाजपाइयों और ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव कर जोरदार हंगामा किया और कुछ देर के लिए सभी फीडरों की सप्लाई तक ठप करा दी। भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराने से हालात और बिगड़ गए, लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते नजर आए। शाम करीब 5 बजे चेयरमैन राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता राघव दुबे, विजय राजपूत, लालू, ललित प्रताप सिंह एडवोकेट, राहुल राजपूत, सोनू गुरु और ऋषभ वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में लोग बिजलीघर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 24 घंटे से जेई का सरकारी मोबाइल बंद है और अधिकारी जनता की समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। मौके पर सप्लाई रजिस्टर चेक किया गया, जिसमें 18 घंटे 15 मिनट बिजली आपूर्ति दर्ज थी, जबकि लोगों ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि हकीकत में मुश्किल से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है। हंगामे के बीच पहुंचे एसडीओ रामसिंह को लोगों ने साफ चेतावनी दी कि यदि तत्काल अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। वहीं यह भी सामने आया कि जेई सदागुरुसरन सिंह पिछले दो दिनों से क्षेत्र से गायब चल रहे हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है। स्थिति को संभालने के प्रयास में एसडीओ रामसिंह ने मौके से ही एक्सियन को फोन मिलाया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इससे भीड़ और भड़क उठी और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गई। देर शाम तक बिजलीघर पर हंगामा जारी रहा और पूरे इलाके की सप्लाई बाधित रही, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इसी बीच समस्या को लेकर ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत से फोन पर बातचीत कराई गई। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कटौती बंद कराने के निर्देश दिए। इस पर एसडीओ ने बताया कि तालग्राम से सौरिख आने वाली 33 केवी लाइन का कार्य अधूरा होने के कारण दिक्कत बनी हुई है। मंत्री ने जल्द से जल्द लाइन का कार्य पूरा कराकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया है। *बिजली संकट पर भड़के भाजपाई, घेराव के बीच SDO को चेतावनी* *कटौती बंद न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन* *सौरिख,कन्नौज* अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सोमवार को उबाल पर पहुंच गया। दिनभर में महज 3–4 घंटे बिजली मिलने से नाराज भाजपाइयों और ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव कर जोरदार हंगामा किया और कुछ देर के लिए सभी फीडरों की सप्लाई तक ठप करा दी। भीषण गर्मी में पानी का संकट गहराने से हालात और बिगड़ गए, लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते नजर आए। शाम करीब 5 बजे चेयरमैन राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेता राघव दुबे, विजय राजपूत, लालू, ललित प्रताप सिंह एडवोकेट, राहुल राजपूत, सोनू गुरु और ऋषभ वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में लोग बिजलीघर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 24 घंटे से जेई का सरकारी मोबाइल बंद है और अधिकारी जनता की समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। मौके पर सप्लाई रजिस्टर चेक किया गया, जिसमें 18 घंटे 15 मिनट बिजली आपूर्ति दर्ज थी, जबकि लोगों ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि हकीकत में मुश्किल से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है। हंगामे के बीच पहुंचे एसडीओ रामसिंह को लोगों ने साफ चेतावनी दी कि यदि तत्काल अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। वहीं यह भी सामने आया कि जेई सदागुरुसरन सिंह पिछले दो दिनों से क्षेत्र से गायब चल रहे हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है। स्थिति को संभालने के प्रयास में एसडीओ रामसिंह ने मौके से ही एक्सियन को फोन मिलाया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इससे भीड़ और भड़क उठी और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गई। देर शाम तक बिजलीघर पर हंगामा जारी रहा और पूरे इलाके की सप्लाई बाधित रही, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इसी बीच समस्या को लेकर ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत से फोन पर बातचीत कराई गई। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कटौती बंद कराने के निर्देश दिए। इस पर एसडीओ ने बताया कि तालग्राम से सौरिख आने वाली 33 केवी लाइन का कार्य अधूरा होने के कारण दिक्कत बनी हुई है। मंत्री ने जल्द से जल्द लाइन का कार्य पूरा कराकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया है।2
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के अमृतपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा मडरा रहा है1