समझौते का दबाव बनाने का आरोप, पत्रकार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हाथियाखाना निवासी पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में शानू खां ने बताया कि उनकी पत्नी की ओर से 18 जुलाई 2026 को कोतवाली फतेहगढ़ में एक शिकायत दी गई थी, जिसकी जांच अभी लंबित है। आरोप है कि इसी मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि 2 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल नंबर 7394035163 से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम शहजाद अली उर्फ बंटी बताया और समझौता करने के लिए दबाव बनाया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समझौते से इन्कार करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जान से मारने की धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से वह काफी तनाव में आ गया। आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराते हुए आरोपी शहजाद अली उर्फ बंटी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

- समझौते का दबाव बनाने का आरोप, पत्रकार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हाथियाखाना निवासी पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में शानू खां ने बताया कि उनकी पत्नी की ओर से 18 जुलाई 2026 को कोतवाली फतेहगढ़ में एक शिकायत दी गई थी, जिसकी जांच अभी लंबित है। आरोप है कि इसी मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि 2 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल नंबर 7394035163 से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम शहजाद अली उर्फ बंटी बताया और समझौता करने के लिए दबाव बनाया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समझौते से इन्कार करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जान से मारने की धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से वह काफी तनाव में आ गया। आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है पत्रकार शानू खां ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराते हुए आरोपी शहजाद अली उर्फ बंटी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिग हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे डॉ ने हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया को किया मृत घोषित परिजनो ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल करने का लगाया आरोप थाना कादरी गेट क्षेत्र का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिग हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे डॉ ने हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ बिलैया को किया मृत घोषित परिजनो ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल करने का लगाया आरोप थाना कादरी गेट क्षेत्र का मामला4
- Post by Hariom2
- फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर पुलिस ने जिला बदर घोषित गुंडा अपराधी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद के आदेश के अनुपालन में की गई। फर्रुखाबाद ब्रेकिंग जिला बदर अपराधी को राजेपुर पुलिस ने जनपद सीमा से किया बाहर, मुनादी कर कराई आदेश की तामील फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर पुलिस ने जिला बदर घोषित गुंडा अपराधी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार, ग्राम वीरसिंहपुर निवासी मनीष पुत्र जगबहादुर को जिला मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद द्वारा जिला बदर घोषित किया गया था। सोमवार (03 अगस्त 2026) को थाना राजेपुर पुलिस ने आरोपी को जिला बदर आदेश का नोटिस तामील कराया और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला, कांस्टेबल विनय कुमार तथा चालक रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ आरोपी को रामगंगा पुल स्थित फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर जनपद सीमा तक लेकर पहुंचे। वहां लाउडस्पीकर के माध्यम से जिला बदर आदेश की सार्वजनिक घोषणा (मुनादी) कराई गई और आदेश का विधिवत पालन सुनिश्चित करते हुए आरोपी को जनपद की सीमा से बाहर किया गया। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि यदि संबंधित व्यक्ति जिला बदर आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। #utter pradesh #farrukhabad #fatehgarh #rajepur #amritpur #news#janta ki avaaj #follow1
- सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं को सावन के पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखा जाए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्थिति में अधोमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न होने दिया जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार संचालित रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा हेल्प डेस्क, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए निर्धारित रूट प्लान, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष, खंड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के अमृतपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा मडरा रहा है1