Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवता साहब जाख रचोली मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन लगी नाटी ने जमाया बेहतरीन रंग #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Dev Raj Thakur
देवता साहब जाख रचोली मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन लगी नाटी ने जमाया बेहतरीन रंग #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- पीर निगाह मंदिर पर रायजादा के बयान से भड़की अनु ठाकुर | महिलाओं के अपमान पर मांगी बिना शर्त माफी पीर निगाह मंदिर पर रायजादा के बयान से भड़की अनु ठाकुर | महिलाओं के अपमान पर मांगी बिना शर्त माफी1
- शिमला जिला परिषद को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, DC ऑफिस के घेराव की चेतावनी कहा- कांग्रेस कार्यालय की तरह काम कर रहा शिमला DC ऑफिस • दो दिन में चुनाव की तारीख़ नहीं दी, तो जाएंगे कोर्ट शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा के पास बहुमत है। शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ने बीजेपी में अपने 13 सदस्यों को परिचय करवाया और दो अन्य सदस्यों के साथ संपर्क की भी बात कही। उन्होंने ज़िला शिमला के DC अनुपम कश्यप पर भी निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि DC कार्यालय कांग्रेस का कार्यालय बन गया है। उन्होंने दावा किया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए बीजेपी के पास बहुमत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह पिछले तीन दिन से DC शिमला से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनसे फोन पर बात नहीं हो पाई है। अधिकारियों के हालातों को उन्होंने चिंताजनक बताया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर चुनाव की तारीख तय नहीं की गई, तो DC कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि DC कार्यालय कांग्रेस का कार्यालय बन गया है। इसके साथ ही बीजेपी मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगे। जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में चुनाव की तारीख तय नहीं हुई, तो भाजपा DC कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के मामले को लेकर कोर्ट जाने की बात भी कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था, लेकिन सरकार ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर यह कोर्ट की अवमानना का मामला भी बनता है। बाइट— जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष3
- बिलासपुर में सीएम सुक्खू के दौरे की तैयारियां तेज, मंडी भराड़ी में जनसभा स्थल का निरीक्षण मछुआरा समुदाय को बड़ी सौगात की उम्मीद, मंच से हो सकता है अहम ऐलान बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 12 अगस्त को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मंडी भराड़ी में होने वाली जनसभा रहेगी। रविवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विवेक ठाकुर और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, जनसभा में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की जानकारी ली। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मछुआरों की नजर मुख्यमंत्री की घोषणा पर मुख्यमंत्री के इस दौरे को खास तौर पर गोबिंद सागर झील से जुड़े मछुआरा समुदाय के लिए अहम माना जा रहा है। मछुआरों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मंडी भराड़ी की जनसभा से उनके हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। लंबे समय से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहा मछुआरा वर्ग अब मुख्यमंत्री के ऐलान का इंतजार कर रहा है। ऐसे में 12 अगस्त की जनसभा केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर गोबिंद सागर के मछुआरों के लिए नई उम्मीद लेकर आ सकती है। मुख्यमंत्री की संभावित घोषणा को लेकर मछुआरा समुदाय में भी उत्सुकता बनी हुई है। प्रशासन ने कसी कमर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर भी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अधिकारियों के साथ मौके पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब सभी की नजरें 12 अगस्त को होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा पर टिकी हैं कि मछुआरा वर्ग के लिए मुख्यमंत्री के पिटारे से कौन-सी बड़ी सौगात निकलती है। बाइट: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी1
- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में व्यास नदी के बीच टापू पर फंसे छह बेसहारा कुत्तों को दमकल विभाग और गौ सेवा रक्षा दल की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ये कुत्ते टापू पर फंस गए थे। दमकल विभाग और गौ सेवा रक्षा दल ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलने पर दमकल विभाग के फायर फाइटर और गौ सेवा रक्षा दल की टीम तुरंत हरकत में आई। दमकल विभाग के इंचार्ज हंस राज शर्मा और गौ सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष शेरा नेगी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारी बारिश और नदी के तेज बहाव के बावजूद टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुत्तों को सुरक्षित निकाला। स्थानीय लोगों का भी मिला सहयोग इस कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने भी टीम का पूरा सहयोग किया। लोगों ने टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई और कुत्तों को सुरक्षित निकालने में मदद की। रेस्क्यू टीम की हो रही तारीफ इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग दमकल विभाग और गौ सेवा रक्षा दल की टीम को उनकी बहादुरी और जानवरों के प्रति उनके प्यार के लिए सैल्यूट कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्यों के नाम: दमकल विभाग: इंचार्ज हंस राज शर्मा, किशन दास, पूर्ण चंद, हरेंद्र कुमार गौ सेवा रक्षा दल: छापे राम नेगी, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, बोनी सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, अमर भण्डारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन अपील: बरसात के मौसम में जानवरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। यदि आपको कोई जानवर मुसीबत में दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित विभाग या संस्था को सूचित करें। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में व्यास नदी के बीच टापू पर फंसे छह बेसहारा कुत्तों को दमकल विभाग और गौ सेवा रक्षा दल की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ये कुत्ते टापू पर फंस गए थे। दमकल विभाग और गौ सेवा रक्षा दल ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलने पर दमकल विभाग के फायर फाइटर और गौ सेवा रक्षा दल की टीम तुरंत हरकत में आई। दमकल विभाग के इंचार्ज हंस राज शर्मा और गौ सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष शेरा नेगी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारी बारिश और नदी के तेज बहाव के बावजूद टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुत्तों को सुरक्षित निकाला। स्थानीय लोगों का भी मिला सहयोग इस कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने भी टीम का पूरा सहयोग किया। लोगों ने टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई और कुत्तों को सुरक्षित निकालने में मदद की। रेस्क्यू टीम की हो रही तारीफ इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग दमकल विभाग और गौ सेवा रक्षा दल की टीम को उनकी बहादुरी और जानवरों के प्रति उनके प्यार के लिए सैल्यूट कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्यों के नाम: दमकल विभाग: इंचार्ज हंस राज शर्मा, किशन दास, पूर्ण चंद, हरेंद्र कुमार गौ सेवा रक्षा दल: छापे राम नेगी, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, बोनी सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, अमर भण्डारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन अपील: बरसात के मौसम में जानवरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। यदि आपको कोई जानवर मुसीबत में दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित विभाग या संस्था को सूचित करें।1
- पनोह-फेटीधार में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च: राजेश धर्माणी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 अगस्त को दधोल में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान करेंगे घोषणा फोरलेन किनारे पनोह-फेटीधार में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च: राजेश धर्माणी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 अगस्त को दधोल में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान करेंगे घोषणा बिलासपुर, 9 अगस्त: घुमारवीं उपमंडल के तहत किरतपुर-नेरचौक फोरलेन से सटी ग्राम पंचायत पनोह के फेटीधार क्षेत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 अगस्त को दधोल, घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा करेंगे। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को ग्राम पंचायत पनोह में महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को संबोधित करते हुए दी। राजेश धर्माणी ने कहा कि फेटीधार में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क का उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता का संरक्षण करने के साथ-साथ इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन से होकर कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों को पार्क की ओर आकर्षित किया जाएगा, ताकि वे यहां रुककर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें। इससे फोरलेन से सटी पंचायतों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन के किनारे विकसित होने वाला यह पार्क क्षेत्र में पर्यटन का नया आकर्षण बन सकता है। पार्क के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर छोटे कारोबार, पर्यटन आधारित गतिविधियों और अन्य स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल सहित विभिन्न खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए घुमारवीं में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से स्किल अकादमी स्थापित की जा रही है, जिसके भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इसके अलावा घुमारवीं में स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि करयाल क्षेत्र में फुटबॉल मैदान विकसित किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी, व्यावसायिक, कौशल एवं खेल से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए 25 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई गई है तथा इसके प्रथम चरण के लिए 55 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राजेश धर्माणी ने कहा कि पनोह में आंगनबाड़ी केंद्र और क्रेच सेंटर खोलने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अतिरिक्त टिकरी गांव में सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि नाल्टी गांव में सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के लिए नई छोटी पेयजल योजना भी तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ शिक्षा, कौशल विकास, खेल और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जिला बिलासपुर में लगभग 214 बच्चों को लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवा रही है तथा पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान विमला देवी, बीडीसी सदस्य कौशल्या कुमारी, ग्राम सुधार समिति के प्रधान राजेश्वर सिंह, पूर्व प्रधान कुलजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- भारत माता का अपमान करने पर केशव पंडित का तीखा पलटवार 🇮🇳🚩1
- देवता साहब जाख रचोली मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन लगी नाटी ने जमाया बेहतरीन रंग #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1