logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_Shrikant Tiwari
Shrikant Tiwari
बेन, नालंदा, बिहार•
12 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Shrikant Tiwari
    1
    Post by Shrikant Tiwari
    user_Shrikant Tiwari
    Shrikant Tiwari
    बेन, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • “केदारनाथ मार्केट के बाहर ठेकेदारों की अवैध वसूली, निजी घर के सामान पर भी शुल्क और सवाल करने पर गाली-गलौच”
    1
    “केदारनाथ मार्केट के बाहर ठेकेदारों की अवैध वसूली, निजी घर के सामान पर भी शुल्क और सवाल करने पर गाली-गलौच”
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Bihar•
    17 hrs ago
  • Post by Nirala article 15 Bihar
    1
    Post by Nirala article 15 Bihar
    user_Nirala article 15 Bihar
    Nirala article 15 Bihar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    16 min ago
  • किड्ज़ केयर कान्वेंट का 11वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
    1
    किड्ज़ केयर कान्वेंट का 11वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    23 min ago
  • गुरु ज्ञान के लिए पहुंचे बड़ा हुजूम। प्रवचन सुन करेंगे भवसागर पार। पहुंचे कोनंद के मुखिया। बिहार शरीफ
    1
    गुरु ज्ञान के लिए पहुंचे बड़ा हुजूम। प्रवचन सुन करेंगे भवसागर पार। पहुंचे कोनंद के मुखिया।
बिहार शरीफ
    user_Hello Nalanda
    Hello Nalanda
    Electronic engineer बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • नालन्दा के मानपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता की ह'त्या कर दो महीने पहले गेहूं के खेत मे गड दिया.. हालाकि इस मामले में पति को पुलिस गिरफ्तार का चुकी है...जानिये पूरी खबर
    1
    नालन्दा के मानपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता की ह'त्या कर दो महीने पहले गेहूं के खेत मे गड दिया.. हालाकि इस मामले में पति को पुलिस गिरफ्तार का चुकी है...जानिये पूरी खबर
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    3 hrs ago
  • बिहार शरीफ में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की एकदिवसीय बैठक, 649वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का लिया गया संकल्प । बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में आज अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा एकदिवसीय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों, उनके बताए मार्ग और समतामूलक समाज की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनके विचारों को अपनाकर ही सामाजिक भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के उस सपने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां कोई ऊंच-नीच न हो और सभी लोग समान अधिकारों के साथ जीवन व्यतीत करें। इस अवसर पर उनका प्रसिद्ध दोहा — “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।” — का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यही समता और न्याय का मूल मंत्र है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती नालंदा जिले के बिहार शरीफ मुख्यालय में जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के नालंदा जिला अध्यक्ष बलराम दास होंगे। बलराम दास बहुजन समाज पार्टी से बिहार शरीफ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं। आयोजन में बहुजन समाज पार्टी के नालंदा जिला उपाध्यक्ष एकलव्य पासवान की भी अहम भूमिका रहेगी। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि गुरु रविदास जयंती के मौके पर बनारस से संत सुखदेव महाराज नालंदा की धरती पर पधारेंगे और अपने प्रवचनों के माध्यम से गुरु रविदास जी की विचारधारा, सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देंगे। वहीं महाराष्ट्र से अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अमृतवाणी प्रचारक रमेश पहाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सुखदेव महाराज की भी उपस्थिति प्रस्तावित है। बैठक में यह भी बताया गया कि जयंती समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें सुरेंद्र राम वर्तमान विधायक, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, चमार रेजीमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सम्राट सहित बिहार और अन्य राज्यों से समाज के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपील की कि वे गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और एक समतामूलक, शोषणमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक का समापन गुरु रविदास जी के विचारों को जन आंदोलन का रूप देने के संकल्प के साथ किया गया।
    4
    बिहार शरीफ में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की एकदिवसीय बैठक, 649वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का लिया गया संकल्प ।
बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में आज अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा एकदिवसीय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों, उनके बताए मार्ग और समतामूलक समाज की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनके विचारों को अपनाकर ही सामाजिक भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है।
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के उस सपने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां कोई ऊंच-नीच न हो और सभी लोग समान अधिकारों के साथ जीवन व्यतीत करें। इस अवसर पर उनका प्रसिद्ध दोहा — “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।” — का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यही समता और न्याय का मूल मंत्र है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती नालंदा जिले के बिहार शरीफ मुख्यालय में जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के नालंदा जिला अध्यक्ष बलराम दास होंगे। बलराम दास बहुजन समाज पार्टी से बिहार शरीफ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं। आयोजन में बहुजन समाज पार्टी के नालंदा जिला उपाध्यक्ष एकलव्य पासवान की भी अहम भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि गुरु रविदास जयंती के मौके पर बनारस से संत सुखदेव महाराज नालंदा की धरती पर पधारेंगे और अपने प्रवचनों के माध्यम से गुरु रविदास जी की विचारधारा, सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देंगे। वहीं महाराष्ट्र से अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अमृतवाणी प्रचारक रमेश पहाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सुखदेव महाराज की भी उपस्थिति प्रस्तावित है।
बैठक में यह भी बताया गया कि जयंती समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें सुरेंद्र राम वर्तमान विधायक, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, चमार रेजीमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सम्राट सहित बिहार और अन्य राज्यों से समाज के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपील की कि वे गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलें, आपसी भाईचारा बनाए रखें और एक समतामूलक, शोषणमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक का समापन गुरु रविदास जी के विचारों को जन आंदोलन का रूप देने के संकल्प के साथ किया गया।
    user_Rohit Raj
    Rohit Raj
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Shrikant Tiwari
    1
    Post by Shrikant Tiwari
    user_Shrikant Tiwari
    Shrikant Tiwari
    बेन, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.