Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramkishan Kuswaha
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramkishan Kuswaha1
- *कौन हैं “हरिओम सर GST”? 5 पेटी देने की कथित बातचीत वाला ऑडियो सामने आया, चैट के बाद अब ऑडियो ने बढ़ाए सवाल!* नरसिंहपुर | 16 सितम्बर 2026 पोलखोल द्वारा कुछ दिन पहले उठाए गए मामले में लगातार फॉलोअप के बीच अब एक कथित ऑडियो सामने आया है। 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट के बाद अब पोलखोल के पास पहुंचे इस ऑडियो ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है । बताया जा रहा है कि यह ऑडियो एक व्हाट्सऐप कॉल की दूसरे मोबाइल से बनाई गई रिकॉर्डिंग है। रिकॉर्डिंग में संपर्क का नाम “हरिओम सर GST” के नाम से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पोलखोल इस नाम, मोबाइल नंबर, आवाज या रिकॉर्डिंग में मौजूद व्यक्तियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर कहता सुनाई देता है- “सर, मेरा काम क्यों नहीं हो रहा, मैंने 5 पेटी मैडम को दिया है।” बातचीत के संदर्भ में “5 पेटी” से आशय 5 लाख रुपये होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ क्या है, यह जांच का विषय है। दूसरी तरफ से कथित “हरिओम सर” की आवाज में पहले सहमति जताने जैसी प्रतिक्रिया सुनाई देती है और फिर ऑफिस में आकर बैठकर बात करने की बात कही जाती है। बातचीत में जबलपुर ऑफिस और सोमवार को मिलने का भी उल्लेख सुनाई देता है। करीब एक मिनट से अधिक की इस कथित रिकॉर्डिंग में इसके बाद कॉल समाप्त हो जाती है। चैट के बाद ऑडियो ने बढ़ाए सवाल गौरतलब है कि 15 सितम्बर को ही पोलखोल ने कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट के आधार पर खबर प्रकाशित की थी। उन चैट में ₹6.50 लाख, “ऑर्डर”, “सर्किल में नेट प्रॉब्लम” और रकम वापस करने जैसी बातें दिखाई देने का दावा किया गया था। उस खबर में भी पोलखोल ने स्पष्ट किया था कि चैट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब उसी मामले से जुड़े होने का दावा करते हुए एक विश्वसनीय सूत्र ने पोलखोल को यह कथित ऑडियो उपलब्ध कराया है। सूत्र का कहना है कि आगे भी इस मामले से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल- कौन हैं “हरिओम सर GST”? सामने आए कथित ऑडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं... “हरिओम सर GST” के नाम से सेव संपर्क वास्तव में कौन हैं? ् ऑडियो में जिस “मैडम” को 5 पेटी देने की बात कही जा रही है, वह कौन हैं? क्या “5 पेटी” से वास्तव में ₹5 लाख का ही आशय है? यह रकम यदि दी गई थी तो किस काम या प्रक्रिया के लिए दी गई? क्या इस ऑडियो का संबंध 15 सितम्बर को सामने आई कथित व्हाट्सऐप चैट से है? बातचीत में जिस जबलपुर ऑफिस का उल्लेख है, वह कौन सा कार्यालय है? क्या संबंधित विभाग या सक्षम जांच एजेंसी इन दावों और उपलब्ध डिजिटल सामग्री की जांच करेगी? पोलखोल की स्पष्ट भूमिका पोलखोल के पास उपलब्ध यह कथित ऑडियो और पूर्व में सामने आई कथित चैट अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हैं। इसलिए इनके आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। रिकॉर्डिंग की वास्तविकता, आवाज की पहचान, बातचीत का पूरा संदर्भ और कथित रकम से संबंधित तथ्य दस्तावेजी एवं आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकते हैं। पोलखोल संबंधित व्यक्ति, अधिकारी या विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए तैयार है। फिलहाल “हरिओम सर GST” नाम से सामने आई कथित बातचीत ने पहले से चल रहे मामले में एक नया सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। आखिर बातचीत में जिस व्यक्ति से संपर्क बताया जा रहा है, वह कौन है और “5 पेटी” की बात किस संदर्भ में हुई थी? मामला अब केवल कथित चैट तक सीमित नहीं रहा। जैसे-जैसे कोई नई सामग्री सामने आएगी, पोलखोल तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि और कानून के दायरे में रहकर इस मामले का फॉलोअप जारी रखेगा। नोट: इस समाचार में किसी व्यक्ति पर कोई आरोप सिद्ध नहीं किया गया है। कथित ऑडियो, चैट और सूत्र द्वारा किए गए दावों की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वास्तविक तथ्य सक्षम जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।1
- सागर जिले में ऐसी पंचायत जहां पहले शासकीय राशि से नाडेफ बना दिया फिर उसको हटाने पुनः सरकारी भुक्तान लगा मिटवा दिया "नेता जी ने सफाई अभियान में पहले कचरा फैलाया फिर फोटो खींचने उसी कचरे को साफ कराया" यह राजनेतिक होता है परंतु गौरझामर में पंचायत प्रशासनिक करती दिख रही है मामला है शासकीय राशि के दुरुपयोग का जिसमें बीते 12 सितंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस थाना गौरझामर के बाउंड्री एवं यात्री प्रतीक्षालय के समीप बना कचरा डालने नाडेफ बना हुआ था जो वीडियो में हटाने के लिए जेसीबी एवं प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वही पंचायत सचिव की मौजदूगी में यह कार्य हुआ वीडियो में वह दिख रहे हैं फिर भी उनसे इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने इसके बारे में क्या कहा सुने3
- https://youtu.be/11tNVx57DlA?si=K_LtVT83msgcRr6Z #Narsinghpur पुलिस ने 2 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार कर 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद की1
- नरसिंहपुर से सतीश स्काई इंडिया टीवी चैनल विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद चाचा भतिजे करते थे मोटरसाइकिल चोरी 1
- 📢 छात्रों की गूंज — करेली कॉलेज में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ 📢 छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने के लिए यूथ कांग्रेस करेली एवं NSUI करेली द्वारा “छात्रों की गूंज” हेतु रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया इस दौरान युवा कांग्रेस एवं NSUI के साथियों के साथ महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली में छात्र छात्राओं से संवाद किया,,1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- *नरसिंहपुर: कुम्हड़ी मेहरा टोला के ग्रामीण परेशान, कच्ची नहर मार्ग के दुरुस्तीकरण और सड़क निर्माण की मांग; जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन, देखिए क्या कहा ग्रामीणों ने पोलखोल से!* नरसिंहपुर, 15 सितंबर 2026। ग्राम कुम्हड़ी मेहरा टोला, तहसील करेली के ग्रामीणों ने गांव में आवागमन के लिए उपयोग किए जा रहे कच्ची नहर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त मार्ग कई वर्षों से कच्चा है और वर्तमान में अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बारिश के दौरान मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा ऋतु में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को अपने आवश्यक कामों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर बजरी और मुरम आदि डलवाकर तत्काल दुरुस्तीकरण कराया जाए तथा भविष्य में सड़क निर्माण की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है। देखिए, ग्रामीणों ने पोलखोल से क्या कहा।1