logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 दिन की पैरोल खत्म, जेल में प्रवेश नहीं! आसाराम के खिलाफ दर्ज हुआ मामला। आसाराम की 20 दिन की पैरोल अवधि पूरी होने के बाद उसे निर्धारित समय पर जेल में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी। हालांकि, वह तय समय पर केंद्रीय कारागृह नहीं पहुंच सका। एयरपोर्ट से सीधे जेल पहुंचने के बावजूद रात होने के कारण उसे प्रवेश नहीं मिल पाया। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद समय पर जेल नहीं पहुंचने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जेल प्रहरी की रिपोर्ट के आधार पर रातानाड़ा थाना पुलिस ने आसाराम के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 58-ख के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

5 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

20 दिन की पैरोल खत्म, जेल में प्रवेश नहीं! आसाराम के खिलाफ दर्ज हुआ मामला। आसाराम की 20 दिन की पैरोल अवधि पूरी होने के बाद उसे निर्धारित समय पर जेल में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी। हालांकि, वह तय समय पर केंद्रीय कारागृह नहीं पहुंच सका। एयरपोर्ट से सीधे जेल पहुंचने के बावजूद रात होने के कारण उसे प्रवेश नहीं मिल पाया। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद समय पर जेल नहीं पहुंचने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जेल प्रहरी की रिपोर्ट के आधार पर रातानाड़ा थाना पुलिस ने आसाराम के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 58-ख के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 20 दिन की पैरोल खत्म, जेल में प्रवेश नहीं! आसाराम के खिलाफ दर्ज हुआ मामला। आसाराम की 20 दिन की पैरोल अवधि पूरी होने के बाद उसे निर्धारित समय पर जेल में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी। हालांकि, वह तय समय पर केंद्रीय कारागृह नहीं पहुंच सका। एयरपोर्ट से सीधे जेल पहुंचने के बावजूद रात होने के कारण उसे प्रवेश नहीं मिल पाया। पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद समय पर जेल नहीं पहुंचने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जेल प्रहरी की रिपोर्ट के आधार पर रातानाड़ा थाना पुलिस ने आसाराम के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 58-ख के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
    1
    20 दिन की पैरोल खत्म, जेल में प्रवेश नहीं! आसाराम के खिलाफ दर्ज हुआ मामला।
आसाराम की 20 दिन की पैरोल अवधि पूरी होने के बाद उसे निर्धारित समय पर जेल में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी। हालांकि, वह तय समय पर केंद्रीय कारागृह नहीं पहुंच सका। एयरपोर्ट से सीधे जेल पहुंचने के बावजूद रात होने के कारण उसे प्रवेश नहीं मिल पाया। 
पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद समय पर जेल नहीं पहुंचने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जेल प्रहरी की रिपोर्ट के आधार पर रातानाड़ा थाना पुलिस ने आसाराम के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 58-ख के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • वार्ड 85 में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई विद्युत आपूर्ति राजस्थान रिपोर्टर: दीपक सिंह निर्वाण जोधपुर। शहर के वार्ड संख्या 85 में गोलनाड़ी कचरा पॉइंट के पास स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता रणजीत सिंह निर्वाण ने सक्रियता दिखाते हुए विद्युत विभाग और नगर निगम आयुक्त राहुल जैन को मामले से अवगत कराया। नगर निगम आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के तहत मुख्य सफाई निरीक्षक मोहनीश चांगरा के नेतृत्व में रात्रिकालीन गैंग मौके पर पहुंची। टीम ने गोलनाड़ी कचरा पॉइंट से कचरा उठवाकर क्षेत्र में सफाई करवाई। वहीं, विद्युत विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाधित विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारू कर दिया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद गीता रणजीत सिंह निर्वाण के नेतृत्व में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कुन्दन कंडारा, रात्रिकालीन गैंग के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहनीश चांगरा, रात्रिकालीन गैंग-12 के प्रभारी अंकुर पंडित तथा सफाई कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को होने वाली असुविधा दूर करने के उद्देश्य से तत्काल कदम उठाए गए। नगर निगम की सफाई टीम ने कचरा हटाकर सफाई व्यवस्था सुचारू की, जबकि विद्युत विभाग की कार्रवाई से बिजली आपूर्ति बहाल हुई। स्थानीय निवासियों ने पार्षद से अनुरोध किया कि ट्रांसफार्मर के पास घरों का कचरा एकत्र न किया जाए।
    4
    वार्ड 85 में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
राजस्थान 
रिपोर्टर: दीपक सिंह निर्वाण
जोधपुर। शहर के वार्ड संख्या 85 में गोलनाड़ी कचरा पॉइंट के पास स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता रणजीत सिंह निर्वाण ने सक्रियता दिखाते हुए विद्युत विभाग और नगर निगम आयुक्त राहुल जैन को मामले से अवगत कराया। नगर निगम आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के तहत मुख्य सफाई निरीक्षक मोहनीश चांगरा के नेतृत्व में रात्रिकालीन गैंग मौके पर पहुंची। टीम ने गोलनाड़ी कचरा पॉइंट से कचरा उठवाकर क्षेत्र में सफाई करवाई। वहीं, विद्युत विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाधित विद्युत आपूर्ति को पुनः सुचारू कर दिया।
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद गीता रणजीत सिंह निर्वाण के नेतृत्व में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कुन्दन कंडारा, रात्रिकालीन गैंग के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहनीश चांगरा, रात्रिकालीन गैंग-12 के प्रभारी अंकुर पंडित तथा सफाई कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को होने वाली असुविधा दूर करने के उद्देश्य से तत्काल कदम उठाए गए। नगर निगम की सफाई टीम ने कचरा हटाकर सफाई व्यवस्था सुचारू की, जबकि विद्युत विभाग की कार्रवाई से बिजली आपूर्ति बहाल हुई। स्थानीय निवासियों ने पार्षद से अनुरोध किया कि ट्रांसफार्मर के पास घरों का कचरा एकत्र न किया जाए।
    user_Deepak Singh Nirvan Nirvan
    Deepak Singh Nirvan Nirvan
    Media house जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पाली का नाम, पाली का सम्मान, जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में अनंत अंबानी ने किया राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का जिक्र वॉइस ऑफ मारवाड़ आज जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अनंत अंबानी जी के मुखारविंद से राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का उल्लेख सुनकर हर पालीवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 🚩 अनंत अंबानी जी के शब्दों में — “Mumbai ka bada doctor, Rajasthan ke Pali ke serious mareez ko jaan de raha hai. Beech mein, bas ek connection: Jio.” यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक की उस ताकत का उदाहरण है, जो बड़े शहरों की सुविधाओं को हमारे पाली जैसे शहरों तक पहुँचा रही है। ❤️ Jio दिखता नहीं, लेकिन भारत के हर डिजिटल सपने में धड़कता है! 🇮🇳 जय हो पाली! जय हो राजस्थान! 🙏 🙏🌹🇮🇳🌹🙏
    1
    पाली का नाम, पाली का सम्मान,  जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में  अनंत अंबानी ने किया राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का जिक्र 
वॉइस ऑफ मारवाड़
आज जियो के ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अनंत अंबानी जी के मुखारविंद से राजस्थान के हमारे अपने शहर पाली का उल्लेख सुनकर हर पालीवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 🚩
अनंत अंबानी जी के शब्दों में —
“Mumbai ka bada doctor, Rajasthan ke Pali ke serious mareez ko jaan de raha hai. Beech mein, bas ek connection: Jio.”
यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक की उस ताकत का उदाहरण है, जो बड़े शहरों की सुविधाओं को हमारे पाली जैसे शहरों तक पहुँचा रही है। ❤️
Jio दिखता नहीं, लेकिन भारत के हर डिजिटल सपने में धड़कता है! 🇮🇳
जय हो पाली! जय हो राजस्थान! 🙏
🙏🌹🇮🇳🌹🙏
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा मतदान का उत्साह, व्हीलचेयर और अपनों के सहारे पहुंचे मतदान केंद्र पाली। पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उम्र के इस पड़ाव पर शारीरिक परेशानियों और चलने-फिरने में कठिनाइयों के बावजूद बुजुर्ग अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। किसी ने परिजनों का हाथ थामकर मतदान केंद्र तक पहुंचने का सफर तय किया, तो किसी को व्हीलचेयर और अन्य साधनों की मदद लेनी पड़ी। मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों के चेहरे पर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करने की खुशी साफ दिखाई दी। परिजन भी अपने बुजुर्गों को मतदान करवाने के लिए उत्साह के साथ केंद्रों तक लेकर पहुंचे। कई बुजुर्गों को परिजनों ने संभालते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बुजुर्ग मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता को दर्शाता नजर आया। शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद मतदान करने पहुंचे इन मतदाताओं ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है और मतदान के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। पंचायत चुनाव के दौरान बुजुर्गों की यह भागीदारी अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायक रही। मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे बुजुर्गों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
    1
    बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा मतदान का उत्साह, 
व्हीलचेयर और अपनों के सहारे पहुंचे मतदान केंद्र
पाली। पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उम्र के इस पड़ाव पर शारीरिक परेशानियों और चलने-फिरने में कठिनाइयों के बावजूद बुजुर्ग अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। किसी ने परिजनों का हाथ थामकर मतदान केंद्र तक पहुंचने का सफर तय किया, तो किसी को व्हीलचेयर और अन्य साधनों की मदद लेनी पड़ी।
मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों के चेहरे पर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करने की खुशी साफ दिखाई दी। परिजन भी अपने बुजुर्गों को मतदान करवाने के लिए उत्साह के साथ केंद्रों तक लेकर पहुंचे। कई बुजुर्गों को परिजनों ने संभालते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
बुजुर्ग मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता को दर्शाता नजर आया। शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद मतदान करने पहुंचे इन मतदाताओं ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है और मतदान के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।
पंचायत चुनाव के दौरान बुजुर्गों की यह भागीदारी अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायक रही। मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे बुजुर्गों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सूरजपोल पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, "एक शाम महादेव के नाम" भजन संध्या भक्तिभाव के साथ संपन्न ​पाली / सूरजपोल: सूरजपोल चौराहे पर महादेव ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित भव्य "एक शाम महादेव के नाम" विशाल भजन संध्या भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई। पूरी रात श्रद्धालु शिव भजनों की धुनों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" तथा "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार: भजन संध्या की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन और विशेष महापूजा के साथ हुई। देवाधिदेव महादेव का फूलों और आभूषणों से मनमोहक अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ​भजन गायकों ने बांधा समां: कार्यक्रम में पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों, कांवड़ गीतों और भोलेनाथ की महिमा का अलौकिक गुणगान किया। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचते-गाते रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई जीवंत झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं। ​महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण: भजन संध्या के समापन अवसर पर देर रात्रि महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती उतारकर धर्म लाभ लिया। इसके पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया गया। ​आयोजन समिति महादेव ग्रुप सूरजपोल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    4
    सूरजपोल पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, "एक शाम महादेव के नाम" भजन संध्या भक्तिभाव के साथ संपन्न
​पाली / सूरजपोल:
सूरजपोल चौराहे पर महादेव ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित भव्य "एक शाम महादेव के नाम" विशाल भजन संध्या भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई। पूरी रात श्रद्धालु शिव भजनों की धुनों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" तथा "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान रहा।
​अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार:
भजन संध्या की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन और विशेष महापूजा के साथ हुई। देवाधिदेव महादेव का फूलों और आभूषणों से मनमोहक अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
​भजन गायकों ने बांधा समां:
कार्यक्रम में पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों, कांवड़ गीतों और भोलेनाथ की महिमा का अलौकिक गुणगान किया। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचते-गाते रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई जीवंत झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं।
​महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण:
भजन संध्या के समापन अवसर पर देर रात्रि महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती उतारकर धर्म लाभ लिया। इसके पश्चात सभी भक्तों के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया गया।
​आयोजन समिति महादेव ग्रुप सूरजपोल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम, 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद मारवाड़ जंक्शन (पाली)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
    1
    नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार,462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस ने नशा तस्करों की साजिश की नाकाम,
462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
मारवाड़ जंक्शन (पाली)।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक  मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिला विशेष टीम (DST) एवं सिरियारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा तस्कर
पुलिस के अनुसार, जिला विशेष टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने स्कॉर्पियो को तेज गति से भगाया और रास्ते में बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र की ओर भाग गया।
पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है।
तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, परिवहन और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की सतर्कता और बेहतर समन्वय के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता मिली है।
संयुक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में सिरियारी थाना पुलिस, जिला विशेष टीम पाली एवं डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने समन्वित प्रयासों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पांच मौतें… अब हादसे की वजह और जिम्मेदारी की जांच जरूरी।” पाली बायो पॉलीमर फैक्ट्री हादसा: 10वें दिन पांचवें श्रमिक की मौत, सभी पांचों ने तोड़ा दम अहमदाबाद में उपचाराधीन 30 वर्षीय राजेंद्र कुमार ने दम तोड़ा, हादसे में झुलसे सभी पांच श्रमिकों की मौत पाली (राजस्थान) पाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-4 स्थित सारड़ा बायो पॉलीमर फैक्ट्री में हुए भीषण आग हादसे में मंगलवार को पांचवें श्रमिक राजेंद्र कुमार (30) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थे। हादसे के 10वें दिन हुई इस मौत के साथ ही आग की चपेट में आए सभी पांच श्रमिकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के गया जिले के निवासी विक्की (21), रामोतार चौधरी (56) और पाली निवासी राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे। राजेंद्र करीब 80 प्रतिशत और रामोतार चौधरी करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। वहीं, हादसे की रात बिहार निवासी उपेंद्र कुमार (35) और नीतिश कुमार (20) की फैक्ट्री में ही जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इसके बाद 20 अक्टूबर को दो अन्य झुलसे श्रमिकों ने जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। आईपीओ केमिकल से आग भड़कने की आशंका राजेंद्र के भाई हेमंत कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 80 हजार लीटर आईपीओ केमिकल (आइसोफोरोन) के ड्रम रखे हुए थे। इस केमिकल का उपयोग पॉलीमर बनाने में किया जाता है। उनके अनुसार, केमिकल ड्रम से रिसाव होकर केबल के संपर्क में आ गया था। ज्वलनशील होने के कारण केमिकल ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग परिजनों के अनुसार, हादसे के दौरान राजेंद्र फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर थे। आग तेजी से फैलने पर वह नीचे की ओर आए और जान बचाने के लिए टीनशेड के एंगल को पकड़कर छलांग लगा दी। इस दौरान वह जनरेटर के पास मशीन पर जा गिरे। हादसे में उनके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था और कपड़े शरीर से चिपक गए थे। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया था। अहमदाबाद में चला उपचार, बुधवार को अंतिम संस्कार राजेंद्र के भाई हेमंत लखारा ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात राजेंद्र को जोधपुर अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, उपचार के खर्च को लेकर परेशानी हुई और फैक्ट्री मालिक की ओर से अस्पताल बदलने की बात कही गई। इसके बाद राजेंद्र का उपचार अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में जारी रहा, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजेंद्र कुमार का शव मंगलवार को शाम को अहमदाबाद से पाली लाया गया। बुधवार को अंतिम संस्कार 10.00 बजे किया इस दर्दनाक हादसे ने पांच परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस से सम्बंधित सोशल मीडिया के लिए दमदार हूक्स और बढ़िया हेशटैग बनाए
    1
    पांच मौतें… अब हादसे की वजह और जिम्मेदारी की जांच जरूरी।”
पाली बायो पॉलीमर फैक्ट्री हादसा: 10वें दिन पांचवें श्रमिक की मौत, सभी पांचों ने तोड़ा दम
अहमदाबाद में उपचाराधीन 30 वर्षीय राजेंद्र कुमार ने दम तोड़ा, हादसे में झुलसे सभी पांच श्रमिकों की मौत
पाली (राजस्थान)
पाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-4 स्थित सारड़ा बायो पॉलीमर फैक्ट्री में हुए भीषण आग हादसे में मंगलवार को पांचवें श्रमिक राजेंद्र कुमार (30) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थे। हादसे के 10वें दिन हुई इस मौत के साथ ही आग की चपेट में आए सभी पांच श्रमिकों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के गया जिले के निवासी विक्की (21), रामोतार चौधरी (56) और पाली निवासी राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे। राजेंद्र करीब 80 प्रतिशत और रामोतार चौधरी करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। वहीं, हादसे की रात बिहार निवासी उपेंद्र कुमार (35) और नीतिश कुमार (20) की फैक्ट्री में ही जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इसके बाद 20 अक्टूबर को दो अन्य झुलसे श्रमिकों ने जोधपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
आईपीओ केमिकल से आग भड़कने की आशंका
राजेंद्र के भाई हेमंत कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 80 हजार लीटर आईपीओ केमिकल (आइसोफोरोन) के ड्रम रखे हुए थे। इस केमिकल का उपयोग पॉलीमर बनाने में किया जाता है। उनके अनुसार, केमिकल ड्रम से रिसाव होकर केबल के संपर्क में आ गया था। ज्वलनशील होने के कारण केमिकल ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
परिजनों के अनुसार, हादसे के दौरान राजेंद्र फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर थे। आग तेजी से फैलने पर वह नीचे की ओर आए और जान बचाने के लिए टीनशेड के एंगल को पकड़कर छलांग लगा दी। इस दौरान वह जनरेटर के पास मशीन पर जा गिरे। हादसे में उनके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था और कपड़े शरीर से चिपक गए थे। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया था।
अहमदाबाद में चला उपचार, बुधवार को अंतिम संस्कार
राजेंद्र के भाई हेमंत लखारा ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात राजेंद्र को जोधपुर अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, उपचार के खर्च को लेकर परेशानी हुई और फैक्ट्री मालिक की ओर से अस्पताल बदलने की बात कही गई। इसके बाद राजेंद्र का उपचार अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में जारी रहा, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजेंद्र कुमार का शव मंगलवार को शाम को अहमदाबाद से पाली लाया गया। बुधवार को अंतिम संस्कार 10.00 बजे किया
इस दर्दनाक हादसे ने पांच परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस से सम्बंधित सोशल मीडिया के लिए दमदार हूक्स और बढ़िया हेशटैग बनाए
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.