logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Shyambilas
Shyambilas
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के क्यामपुर छावनी स्थित मगई नदी पर जनता के चंदे से बने पुल का उद्घाटन रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान न्यायमूर्ति ने बेहद तीखे और सीधे लहजे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आईना दिखाते हुए कहा, “तुम बना नहीं सकते, तुम सहयोग नहीं कर सकते, तो जो बना रहे हैं उन्हें रोकने वाले कौन हो?” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पुल जनहित का कार्य है और इसे कोई छूने वाला नहीं है। अगर प्रशासन या कोई अधिकारी गलत करेगा तो उसे भी नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हम किसी की जमीन नहीं हड़प रहे, यह हमारी जरूरत है, जो काम जनप्रतिनिधियों और शासन को करना चाहिए था, वह जनता कर रही है।” आजादी के बाद से अब तक इस क्षेत्र के लोग मगई नदी पर बनी कच्ची पुलिया के सहारे आवागमन करने को मजबूर थे। पक्का पुल न होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विधायकों, सांसदों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी और किसी भी सरकार ने इस मुद्दे का समाधान नहीं किया। इसी उपेक्षा से आक्रोशित होकर रिटायर्ड फौजी रविंद्र यादव ने खुद मोर्चा संभाला और पुल निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने सबसे पहले अपने स्तर से आर्थिक सहयोग देकर ग्रामीणों में भरोसा जगाया और न्यायमूर्ति शेखर सिंह यादव से भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इसके बाद गांव-गांव से चंदा इकट्ठा हुआ और युवाओं ने श्रमदान करते हुए निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह पुल जनभागीदारी की एक बड़ी मिसाल बन गया। हालांकि इस पुल के निर्माण को लेकर मानकों और सुरक्षा पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि यह बिना सरकारी फंड और तय गाइडलाइन के बना है। इस पर न्यायमूर्ति ने दो टूक कहा, “यह पुल जैसा है वैसा ही रहेगा, जरूरत पड़ी तो और बेहतर बनाया जाएगा।” उन्होंने विरोध करने वालों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अच्छे काम का विरोध करने वालों के साथ ईश्वर नहीं होता। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इसी तरह जनहित के कार्य करते रहें, क्योंकि अच्छे कार्यों में ईश्वर हमेशा साथ देता है।
    1
    गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के क्यामपुर छावनी स्थित मगई नदी पर जनता के चंदे से बने पुल का उद्घाटन रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान न्यायमूर्ति ने बेहद तीखे और सीधे लहजे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आईना दिखाते हुए कहा, “तुम बना नहीं सकते, तुम सहयोग नहीं कर सकते, तो जो बना रहे हैं उन्हें रोकने वाले कौन हो?” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पुल जनहित का कार्य है और इसे कोई छूने वाला नहीं है। अगर प्रशासन या कोई अधिकारी गलत करेगा तो उसे भी नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हम किसी की जमीन नहीं हड़प रहे, यह हमारी जरूरत है, जो काम जनप्रतिनिधियों और शासन को करना चाहिए था, वह जनता कर रही है।”
आजादी के बाद से अब तक इस क्षेत्र के लोग मगई नदी पर बनी कच्ची पुलिया के सहारे आवागमन करने को मजबूर थे। पक्का पुल न होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विधायकों, सांसदों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी और किसी भी सरकार ने इस मुद्दे का समाधान नहीं किया।
इसी उपेक्षा से आक्रोशित होकर रिटायर्ड फौजी रविंद्र यादव ने खुद मोर्चा संभाला और पुल निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने सबसे पहले अपने स्तर से आर्थिक सहयोग देकर ग्रामीणों में भरोसा जगाया और न्यायमूर्ति शेखर सिंह यादव से भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इसके बाद गांव-गांव से चंदा इकट्ठा हुआ और युवाओं ने श्रमदान करते हुए निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह पुल जनभागीदारी की एक बड़ी मिसाल बन गया।
हालांकि इस पुल के निर्माण को लेकर मानकों और सुरक्षा पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि यह बिना सरकारी फंड और तय गाइडलाइन के बना है। इस पर न्यायमूर्ति ने दो टूक कहा, “यह पुल जैसा है वैसा ही रहेगा, जरूरत पड़ी तो और बेहतर बनाया जाएगा।” उन्होंने विरोध करने वालों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अच्छे काम का विरोध करने वालों के साथ ईश्वर नहीं होता। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इसी तरह जनहित के कार्य करते रहें, क्योंकि अच्छे कार्यों में ईश्वर हमेशा साथ देता है।
    user_R News
    R News
    Court reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Shyambilas
    1
    Post by Shyambilas
    user_Shyambilas
    Shyambilas
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • टैक्सी बाइक पर बैठी लड़की का टॉप खींचने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक...! ⚠️ Disclaimer: This content is shown for news and informational purposes only.
    1
    टैक्सी बाइक पर बैठी लड़की का टॉप खींचने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक...!
⚠️ Disclaimer: This content is shown for news and informational purposes only.
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चंदौली में बड़ा खुलासा गोतस्करों की मदद करने वाला निलंबित सिपाही गिरफ्तार चंदौली। जनपद में गोतस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना इलिया और कोतवाली चंदौली की संयुक्त टीम ने एक निलंबित सिपाही को गिरफ्तार किया है, जो गोतस्करों की मदद कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्येन्द्र यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अम्बेडकरनगर का रहने वाला है और वर्तमान में चंदौली में तैनात था। वह पहले से ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा था और निलंबित था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सिपाही गोतस्करों को पुलिस की लोकेशन, गश्त और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था। जिससे वे आसानी से तस्करी कर सकें। इसके बदले वह ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पैसे लेता था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट के आधार पर आरोपी की भूमिका उजागर हुई। पुलिस ने उसे अम्बेडकरनगर के पलई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चंदौली पुलिस का कहना है कि जनपद में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गोतस्करी के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। वर्ष 2025 और 2026 में अब तक सैकड़ों अभियोग दर्ज कर बड़ी संख्या में अभियुक्तों की गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।
    1
    चंदौली में बड़ा खुलासा गोतस्करों की मदद करने वाला निलंबित सिपाही गिरफ्तार
चंदौली। जनपद में गोतस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना इलिया और कोतवाली चंदौली की संयुक्त टीम ने एक निलंबित सिपाही को गिरफ्तार किया है, जो गोतस्करों की मदद कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्येन्द्र यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अम्बेडकरनगर का रहने वाला है और वर्तमान में चंदौली में तैनात था। वह पहले से ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा था और निलंबित था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सिपाही गोतस्करों को पुलिस की लोकेशन, गश्त और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देता था। जिससे वे आसानी से तस्करी कर सकें। इसके बदले वह ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पैसे लेता था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट के आधार पर आरोपी की भूमिका उजागर हुई। पुलिस ने उसे अम्बेडकरनगर के पलई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। चंदौली पुलिस का कहना है कि जनपद में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गोतस्करी के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। वर्ष 2025 और 2026 में अब तक सैकड़ों अभियोग दर्ज कर बड़ी संख्या में अभियुक्तों की गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चन्दौली के नौगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कौआ घाट रास्ते से दो अवैध तस्करों, पप्पू यादव और शौकत खान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 14.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। ये तस्कर बिहार के पहाड़ी इलाकों से कम मात्रा में गांजा इकट्ठा कर सोनभद्र और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
    1
    चन्दौली के नौगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कौआ घाट रास्ते से दो अवैध तस्करों, पप्पू यादव और शौकत खान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 14.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। ये तस्कर बिहार के पहाड़ी इलाकों से कम मात्रा में गांजा इकट्ठा कर सोनभद्र और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बलिया: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को बिहार से यूपी बुलाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले एक युवक को प्रेम त्रिकोण के चलते नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के पास चार राउंड गोली मारी गई युवक को। हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नरही थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नरही पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी है।
    1
    बलिया: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को बिहार से यूपी बुलाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले एक युवक को प्रेम त्रिकोण के चलते नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के पास चार राउंड गोली मारी गई युवक को। हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नरही थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की।
पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया गया है। 
फिलहाल नरही पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13.04.2026 थाना इलिया, जनपद चन्दौली 🔰चन्दौली पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति का किया जा रहा शत प्रतिशत पालन 🔰कोतवाली चन्दौली पुलिस व थाना इलिया द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम के अभियोग में अभियुक्त व वर्तमान समय में गोतस्करों का सहयोग करने वाले 01 अभियुक्त (आरक्षी) को किया गया गिरफ्तार । चन्दौली- उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चन्दौली विजय बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में थाना चन्दौली व इलिया पुलिस टीम द्वारा थाना इलिया पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-27/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्त से प्रारम्भिक पूछताछ, मोबाइल फोन से व्हाट्सअप कॉल/चैट व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त (आरक्षी) सत्येन्द्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष जो पूर्व में थाना सैयदराजा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं- 131/2025 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में वांछित चल रहे थे, की गिरफ्तारी दिनाँक 12.04.2026 को पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर से किया गया है आरक्षी वर्तमान में निलम्बित चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा गोतस्करों को चन्दौली का बार्डर पार कराने तथा पुलिस की गतिविधि का लोकेशन, पुलिस गश्त व तस्करी हेतु सुरक्षित रास्तें के सम्बन्ध में सूचना दी जाती थी जिससे गोतस्करों द्वारा गोतस्करी का अपराधिक कृत्य सरलता से किया जा सके उसके बदले अभियुक्त द्वारा गोतस्करों से आनलाइन व आपलाइन माध्यम से धन अर्जित किया जा रहा था। अभियुक्त का नामः व पता- आरक्षी सत्येन्द्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष वर्तमान नियुक्ति -थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास- 1-मु0अ0सं0-27/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम , धारा 61(2) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली । 2-मु0अ0सं- 131/2025 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली। गिरफ्तारी का समय व स्थान- स्थानः-पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर दिनांकः-12.04.2026 समयः-19.30बजे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.उ0नि0 तरुण कुमार कश्यप थाना चन्दौली जनपद चन्दौली 2.हे0का0 रविशंकर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली 3.का0 अरविन्द कुमार थाना चन्दौली जनपद चन्दौली 🔰जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान गोतस्करी के सम्बन्ध में कुल 162 अभियोग 410 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए 1297 राशि गोवंश व 90 किग्रा0 गोमांस, 178 वाहन बरामद किये गये जिसमें से 17 अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा निवारक कार्यवाही व गैंगस्टर एक्ट के तहत 9 अभियोग 38 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी। तथा वर्ष 2025 के दौरान 01 प्रकरण में कुल 73,96,820 रूपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया । 🔰जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक गोतस्करी के सम्बन्ध में कुल 46 अभियोग 127 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए 345 राशि गोवंश व 55 वाहन बरामद किये गये जिसमें से 01 अभियुक्त के विरूद्ध गुण्डा निवारक कार्यवाही, 01 अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट खोली गयी व गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 अभियोग 03 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी। तथा वर्ष 2026 में आब तक 01 प्रकरण में कुल 22,38,000 रूपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया ।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक  13.04.2026
थाना इलिया, जनपद चन्दौली
🔰चन्दौली पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति का किया जा रहा शत प्रतिशत पालन
🔰कोतवाली चन्दौली पुलिस व थाना इलिया द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम के अभियोग में अभियुक्त व वर्तमान समय में गोतस्करों का सहयोग करने वाले 01 अभियुक्त (आरक्षी) को किया गया गिरफ्तार ।
चन्दौली- उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चन्दौली विजय बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में थाना चन्दौली व इलिया पुलिस टीम द्वारा थाना इलिया पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-27/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्त से प्रारम्भिक पूछताछ, मोबाइल फोन से व्हाट्सअप कॉल/चैट व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त (आरक्षी) सत्येन्द्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष जो पूर्व में थाना सैयदराजा पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं- 131/2025 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में वांछित चल रहे थे, की गिरफ्तारी दिनाँक 12.04.2026 को पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर से किया गया है आरक्षी वर्तमान में निलम्बित चल रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा गोतस्करों को चन्दौली का बार्डर पार कराने तथा पुलिस की गतिविधि का लोकेशन, पुलिस गश्त व तस्करी हेतु सुरक्षित रास्तें के सम्बन्ध में सूचना दी जाती थी जिससे गोतस्करों द्वारा गोतस्करी का अपराधिक कृत्य सरलता से किया जा सके उसके बदले अभियुक्त द्वारा गोतस्करों से आनलाइन व आपलाइन माध्यम से धन अर्जित किया जा रहा था।
अभियुक्त का नामः व पता-
आरक्षी सत्येन्द्र यादव पुत्र भगवती प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुडारी थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष वर्तमान नियुक्ति -थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली  
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-  
1-मु0अ0सं0-27/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम , धारा 61(2) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली ।
2-मु0अ0सं- 131/2025 धारा 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।                   
गिरफ्तारी का समय व स्थान-
स्थानः-पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर 
दिनांकः-12.04.2026 समयः-19.30बजे 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 तरुण कुमार कश्यप थाना चन्दौली जनपद चन्दौली
2.हे0का0 रविशंकर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली
3.का0 अरविन्द कुमार थाना चन्दौली जनपद चन्दौली
🔰जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान गोतस्करी के सम्बन्ध में कुल 162 अभियोग 410 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए 1297 राशि गोवंश व 90 किग्रा0 गोमांस, 178 वाहन बरामद किये गये जिसमें से 17 अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा निवारक कार्यवाही व गैंगस्टर एक्ट के तहत 9 अभियोग 38 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी। तथा वर्ष 2025 के दौरान 01 प्रकरण में कुल 73,96,820 रूपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया ।
🔰जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक गोतस्करी के सम्बन्ध में कुल 46 अभियोग 127 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए 345 राशि गोवंश व 55 वाहन बरामद किये गये जिसमें से 01 अभियुक्त के विरूद्ध गुण्डा निवारक कार्यवाही, 01 अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट खोली गयी व गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 अभियोग 03 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी। तथा वर्ष 2026 में आब तक 01 प्रकरण में कुल 22,38,000 रूपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया ।
    user_मनीष कुमार द्विवेदी
    मनीष कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नोएडा हिंसक प्रदर्शन में पाक कनेक्शन...? पुलिस की गाड़ियां जलाई, CM योगी और DM मेधा रूपम का सख्त एक्शन...!
    1
    नोएडा हिंसक प्रदर्शन में पाक कनेक्शन...? पुलिस की गाड़ियां जलाई, CM योगी और DM मेधा रूपम का सख्त एक्शन...!
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.