Shuru
Apke Nagar Ki App…
टैक्सी बाइक पर बैठी लड़की का टॉप खींचने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक...! टैक्सी बाइक पर बैठी लड़की का टॉप खींचने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक...! ⚠️ Disclaimer: This content is shown for news and informational purposes only.
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
टैक्सी बाइक पर बैठी लड़की का टॉप खींचने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक...! टैक्सी बाइक पर बैठी लड़की का टॉप खींचने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक...! ⚠️ Disclaimer: This content is shown for news and informational purposes only.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टैक्सी बाइक पर बैठी लड़की का टॉप खींचने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक...! ⚠️ Disclaimer: This content is shown for news and informational purposes only.1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चालाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षम में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना घोसी पर वादिनी श्रीमती रोली पत्नी चन्द्र प्रसाद कनौजिया निवासी रघौली थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा दिनांक 21.मार्च .2026 को 16.25 बजे दी गयी इस लिखित सूचना पर की दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मेरी मां श्रीमती चिन्ता देवी पत्नी सुभाष चन्द्र निवासी मोहम्मदाबाद सिपाह थाना दोहरीघाट मऊ जो कि कम्पोजिट विद्यालय रियाव दोहरीघाट में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्त है को दिन में करीब 14.30 बजे मो0न0 8353959023 से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके यह डराते हुए धमकाया गया कि लखनऊ में एक कैंसर पीड़ित अध्यापक है जिसकी वरीयता के आधार पर दोहरीघाट में नियुक्ति होनी है । यदि आप तत्काल भेजे गए स्कैनर पर पचास हजार रुपया जमा कर देंगी तो आपका ट्रान्सफर नहीं होगा नहीं तो आपका दोहरीघाट से लखनऊ ट्रान्सफर कर दिया जाएगा । जिस पर डर व भयवश उस काल करने वाले व्यक्ति के झांसे में आकर मेरे द्वारा अपने खाते से भेजे गये स्कैनर पर पचास हजार रुपया जमा किया गया था और जब उस मो0न0 8353959023 से सम्पर्क किया तो मोबाइल बन्द बताने लगा । जिस आधार पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 308(2) बी.एन.एस. व 66 सी/66डी आईटी एक्ट अभियोंग में पंजीकृत किया गया था जिस पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था जिनके द्वारा विवेचना के दौरान भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के सहयोग से मुकदमें में दो नाम क्रमशः नरेन्द्र पाल पुत्र प्रेमशंकर निवासी रहपुरा जागीर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली व सौरभ पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी सीवीगंज टेवुलिया थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली का नाम प्रकाश में आया । जिनकी गिरफ्तारी के लिए गठित उक्त टीम द्वारा लोकेशन के आधार पर जनपद बरेली से दिनांक 12 अप्रैल 2026 की सायं करीब 18.00 बजे उक्त दोनों प्रकाश में आए अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना घोसी लाकर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को सुबह 07.30 बजे दाखिल किया गया । पूछताछ में अभियुक्त नरेन्द्र पाल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा इण्टरनेट पर प्रदेश में नियुक्त अध्यापकों के सम्बन्ध में न्यूज सर्च किया जाता है जिसमें यदि किसी अध्यापक के खिलाफ कोई शिकायत अथवा जांच प्रचलित होती है व किसी अध्यापक द्वारा स्थानान्तरण व अन्य प्रकरण प्रकाश में आता है तो मैं सम्बन्धित विद्यालय जिस ग्राम सभा में होता है उस ग्राम सभा के ग्राम प्रधान का नाम व मोबाइल नम्बर इण्टरनेट से प्राप्त कर फोन करता हूँ एवं उससे उस अध्यापक के विरुध्द जो भी शिकायत दर्ज होती है के सम्बन्ध में अपना नम्बर उस अध्यापक को यह कहते हुए कि मैं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव पीआरओ या बीएसए अधिकारी बात कर रहा हूँ देने के लिए कहता हूँ । फिर ग्राम प्रधान द्वारा मेरे झांसे में आकर अध्यापक को मेरा नम्बर दिया जाता है और उस अध्यापक द्वारा मेरे नम्बर पर जानकारी किये जाने हेतु फोन किया जाता है । तब मेरे द्वारा उसकी प्रचलित जांच को समाप्त कराने या जो भी अध्यापक की मांग होती है को पूरा करने हेतु रुपयों की मांग करता हूँ एवं व्हाट्सएप के माध्यम से स्कैनर भेज देता हूँ । जिस पर उस अध्यापक द्वारा मेरे इसी डराने धमकाने में आकर रुपये भेज दिये जाते है । अभियुक्त नरेन्द्र से पूछे जाने पर कि तुम किसके एकाउंट में पैसे मगाते हो तो बताया कि मैं अपने साथी सौरभ व एक और विक्रम के सहयोग से खाते का अरेन्जमेन्ट करा कर उनमें पैसे मगांता हूँ । जो कुछ कमीशन काट कर मुझे पैसे दे देते है । इसी कार्य में अभियुक्त सौरभ उपरोक्त द्वारा भी अपनी सहमति दर्ज करायी गयी । समस्त अभियुक्तगण द्वारा इसी प्रकार से लगभग 90 शिक्षकों के साथ उन्हे डरा धमका कर उनसे करीब डेढ से दो करोड़ रुपये की धनराशि की उगाही व ठगी की गयी है। अतः अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गय़ा ।3
- Post by SONI DEVI1
- गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के क्यामपुर छावनी स्थित मगई नदी पर जनता के चंदे से बने पुल का उद्घाटन रविवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान न्यायमूर्ति ने बेहद तीखे और सीधे लहजे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आईना दिखाते हुए कहा, “तुम बना नहीं सकते, तुम सहयोग नहीं कर सकते, तो जो बना रहे हैं उन्हें रोकने वाले कौन हो?” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पुल जनहित का कार्य है और इसे कोई छूने वाला नहीं है। अगर प्रशासन या कोई अधिकारी गलत करेगा तो उसे भी नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हम किसी की जमीन नहीं हड़प रहे, यह हमारी जरूरत है, जो काम जनप्रतिनिधियों और शासन को करना चाहिए था, वह जनता कर रही है।” आजादी के बाद से अब तक इस क्षेत्र के लोग मगई नदी पर बनी कच्ची पुलिया के सहारे आवागमन करने को मजबूर थे। पक्का पुल न होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विधायकों, सांसदों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी और किसी भी सरकार ने इस मुद्दे का समाधान नहीं किया। इसी उपेक्षा से आक्रोशित होकर रिटायर्ड फौजी रविंद्र यादव ने खुद मोर्चा संभाला और पुल निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने सबसे पहले अपने स्तर से आर्थिक सहयोग देकर ग्रामीणों में भरोसा जगाया और न्यायमूर्ति शेखर सिंह यादव से भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इसके बाद गांव-गांव से चंदा इकट्ठा हुआ और युवाओं ने श्रमदान करते हुए निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह पुल जनभागीदारी की एक बड़ी मिसाल बन गया। हालांकि इस पुल के निर्माण को लेकर मानकों और सुरक्षा पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि यह बिना सरकारी फंड और तय गाइडलाइन के बना है। इस पर न्यायमूर्ति ने दो टूक कहा, “यह पुल जैसा है वैसा ही रहेगा, जरूरत पड़ी तो और बेहतर बनाया जाएगा।” उन्होंने विरोध करने वालों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अच्छे काम का विरोध करने वालों के साथ ईश्वर नहीं होता। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इसी तरह जनहित के कार्य करते रहें, क्योंकि अच्छे कार्यों में ईश्वर हमेशा साथ देता है।1
- Post by Shyambilas1
- बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कड़सर में रविवार की रात चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा इन्वर्टर, बैटरी, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई। इस चोरी से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान जयप्रकाश वर्मा ने तत्काल 112 नंबर पुलिस और उभांव थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।3
- बलिया: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को बिहार से यूपी बुलाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले एक युवक को प्रेम त्रिकोण के चलते नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के पास चार राउंड गोली मारी गई युवक को। हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नरही थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नरही पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी है।1
- नोएडा हिंसक प्रदर्शन में पाक कनेक्शन...? पुलिस की गाड़ियां जलाई, CM योगी और DM मेधा रूपम का सख्त एक्शन...!1