Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिंजलवाड़ा परियोजना चालू करते ही लोगों के घरों में घुसा पानी किसानों के खेत जलमग्न हुए किसानों में आक्रोश बिंजलवाड़ा परियोजना पहले से ही लेट लतीफ दो वर्ष पहले से पूर्ण होना था लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण 800 करोड़ की योजना टेस्टिंग करते ही खुली पोल जगह-जगह लिखित किसानों के खेत में पानी लबालब हो गया साथ ही किसानों में आक्रोश लोगों के घरों में भी पानी घुसा
रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
बिंजलवाड़ा परियोजना चालू करते ही लोगों के घरों में घुसा पानी किसानों के खेत जलमग्न हुए किसानों में आक्रोश बिंजलवाड़ा परियोजना पहले से ही लेट लतीफ दो वर्ष पहले से पूर्ण होना था लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण 800 करोड़ की योजना टेस्टिंग करते ही खुली पोल जगह-जगह लिखित किसानों के खेत में पानी लबालब हो गया साथ ही किसानों में आक्रोश लोगों के घरों में भी पानी घुसा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिंजलवाड़ा परियोजना पहले से ही लेट लतीफ दो वर्ष पहले से पूर्ण होना था लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण 800 करोड़ की योजना टेस्टिंग करते ही खुली पोल जगह-जगह लिखित किसानों के खेत में पानी लबालब हो गया साथ ही किसानों में आक्रोश लोगों के घरों में भी पानी घुसा1
- सेंधवा के वरला रोड स्थित नवलपुरा के आगे पिपलिया गोई मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में मुकेश पिता थावरिया, दीपक पिता धुरसिंह निवासी घुड़चाल तथा दिवानिया निवासी नीलेश शामिल हैं। दुर्घटना के बाद दो घायलों को डायल 112 की मदद से सेंधवा अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को निजी वाहन से उपचार हेतु भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस स्टाफ लखन मंडलोई एवं पायलट ऋतुराज वर्मा मौजूद रहे।1
- Post by ललित दुबे ( पत्रकार )1
- बड़वानी जिले की एक मेहनतकश परिवार की बेटी ने यह साबित कर दिखाया है। मजदूरी करने वाले माता-पिता की इस होनहार बेटी महक पिता बलिराम गोले ने परीक्षा में 494 अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। बड़वानी जिले के एक साधारण परिवार की इस बेटी की सफलता आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है। पिता जहां मिट्टी के मटके बनाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, वहीं माता मजदूरी कर घर का खर्च संभालती हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद बेटी ने पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया। निजी स्कूल में पढ़ाई करते हुए उसने दिन-रात मेहनत की और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। महक पिता बलिराम गोले बेटी ने परिणामस्वरूप, उसने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया और पूरे जिले में टॉप कर लिया। (छात्रा): महक गोले ने क्या कहा “मेरे माता-पिता ने बहुत संघर्ष किया है। उनकी मेहनत और आशीर्वाद से ही मैं यह मुकाम हासिल कर पाई हूँ। मेरा सपना आगे पढ़कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करना है और मुझे आईएएस ऑफिसर बनकर मेरे माता-पिता का नाम रोशन करना है।” वही पिता बलिराम गोले ने क्या कहा “हमें हमारी बेटी पर गर्व है। हमने गरीबी जरूर देखी, लेकिन बेटी की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी। आज उसकी मेहनत रंग लाई है।” यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मान लेते हैं। बड़वानी की इस बेटी ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और हौसले के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।2
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में जबलपुर में एमपी संख्या 137/2026 (श्रीमती मीना वर्मा बनाम मध्य प्रदेश राज्य और अन्य) दिनांक: 26-03-2026 श्री साकेत अग्रवाल - याचिकाकर्ता के अधिवक्ता। श्री नवीन आहूजा - प्रतिवादी संख्या 1/राज्य के सरकारी अधिवक्ता। श्री जुबिन प्रसाद - प्रतिवादी संख्या 2 के अधिवक्ता। प्रतिवादी/नगर निगम के विद्वान अधिवक्ता ने जोरदार तर्क दिया है कि जिस भूमि पर खाद्य क्षेत्र के लिए अस्थायी दुकानें बनाई जानी हैं, वह नवचंडी मेला क्षेत्र की सीमा दीवार के बाहर है। हालाँकि, इस न्यायालय के इस विशिष्ट प्रश्न के उत्तर में कि क्या 16 एकड़ भूमि, जिसे नवचंडी मेले के लिए अलग रखा गया था और नगर निगम के आम सभा के दिनांक 31.01.1996 के प्रस्ताव के अनुसार सार्वजनिक प्रयोजन के लिए अलग रखा गया है, प्रतिवादी/नगर निगम के विद्वान वकील इस प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ थे। खंडवा नगर निगम के आयुक्त से अनुरोध है कि वे एक विशिष्ट हलफनामा दाखिल करें जिसमें यह बताया जाए कि जिस भूमि पर खाद्य क्षेत्र प्रस्तावित है, वह 16 एकड़ भूमि का हिस्सा है या उससे बाहर है। यह हलफनामा सीमा दीवार के मामले में आवश्यक नहीं है, बल्कि खाद्य क्षेत्र के स्थान के मामले में आवश्यक है कि क्या यह 16 एकड़ भूमि क्षेत्र के भीतर है या उससे बाहर है।1
- Post by (स्टार मध्य प्रदेश समाचार)1
- मध्य प्रदेश के Mhow के महू डोंगर गांव स्थित कृषि उपज मंडी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब गेहूं खरीदी को लेकर किसानों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि खरीदी प्रक्रिया को लेकर कुछ किसानों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। माहौल इतना गरमा गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।1
- *शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा आक्रोशित महिलाओं ने घेरा ठेका* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान *विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं हटी दुकान महिलाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी थी*। इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर स्थित शुद्ध मिल क्षेत्र में शराब की दुकान को हटाने की मांग अब एक जन आंदोलन के रूप ले चुकी लंबे समय से शांतिपूर्व विरोध कर रही क्षेत्र की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया उसके बाद उन्होंने शराब दुकान के सामने विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। *वादा खिलाफी से बड़ा आक्रोस*। क्षेत्रीय महिलाओं का आरोप है कि शासन और जनप्रतिनिधि उनकी सुरक्षा और सामाजिक माहौल को लेकर गंभीर नहीं है प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि कुछ समय पूर्व क्षेत्र विधायक ने स्वयं उनसे मुलाकात की थी इस उसे दौरान विधायक ने महिलाओं की जायज मांगों को लेकर स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया था कि 8 दिनों के भीतर इस शराब दुकान को यहां से हटकर अन्य स्थानांतरित कर दिया जाएगा हमें केवल कोरे आश्वासन दिए गए। *प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल*। यह विरोध प्रदर्शन अचानक नहीं हुआ प्रदर्शनकारियों के कथन अनुसार शासन और प्रशासन को इस संबंध में पूर्व में भी कई बार लिखित में आवेदन दे चुके स्थानीय निवासियों का कहना है कि सूत्र मिल जैसे घनी आबादी वाले और मुख्य मार्ग वाले क्षेत्र में शराब दुकान होने से आए दिन शराबी हुड़दंग करते हैं जिससे महिलाओं और स्कूल बच्चों का निकलना दुर्लभ हो गया है लगातार सूचना और शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की छुट से महिलाओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया2