logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर झींझक। ओवरब्रिज पार कर नीमझाल तलैया के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोपेड सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। भोला नगर सीएचसी के पास निवासी कृष्णा गुप्ता (18) प अपने दोस्त अंश प्रताप सिंह (18) , निवासी नेहरू नगर झींझक को मोपेड से बाजार ले जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी झींझक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंस को मृत घोषित कर दिया,तथा कृष्णा गुप्ता का उपचार हो रहा है ।

16 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
6eda715f-218e-41dd-9786-9ea498220529

तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर झींझक। ओवरब्रिज पार कर नीमझाल तलैया के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोपेड सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। भोला नगर सीएचसी के पास निवासी कृष्णा गुप्ता (18) प अपने दोस्त अंश प्रताप सिंह (18) , निवासी नेहरू नगर झींझक को मोपेड से बाजार ले जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी झींझक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंस को मृत घोषित कर दिया,तथा कृष्णा गुप्ता का उपचार हो रहा है ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यातायात पुलिस का खेल, नो एंट्री फेल 🚨 कानपुर देहात के सिकंदरा-बिरहाना चौराहा पर यातायात व्यवस्था सवालों के घेरे में है। जिला प्रशासन द्वारा सिकंदरा से रसूलाबाद मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पालन के लिए यातायात पुलिस के दरोगा, एक सिपाही और दो होमगार्ड की तैनाती भी की गई है। लेकिन आरोप है कि मौके पर तैनात दरोगा ने प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रति डंपर अवैध वसूली के बाद भारी वाहनों को नो एंट्री में भी खुली छूट दी जा रही है। इस लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के चलते सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे आम राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 📌 मुख्य बिंदु: नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही यातायात पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी दुर्घटना की बढ़ती आशंका
    1
    यातायात पुलिस का खेल, नो एंट्री फेल 🚨
कानपुर देहात के सिकंदरा-बिरहाना चौराहा पर यातायात व्यवस्था सवालों के घेरे में है। जिला प्रशासन द्वारा सिकंदरा से रसूलाबाद मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पालन के लिए यातायात पुलिस के दरोगा, एक सिपाही और दो होमगार्ड की तैनाती भी की गई है।
लेकिन आरोप है कि मौके पर तैनात दरोगा ने प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रति डंपर अवैध वसूली के बाद भारी वाहनों को नो एंट्री में भी खुली छूट दी जा रही है।
इस लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के चलते सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे आम राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
📌 मुख्य बिंदु:
नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही
यातायात पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप
प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी
दुर्घटना की बढ़ती आशंका
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया नगर निवासी इश्तियाक गुरुवार देर रात अपने घर से साली के यहां मुगल रोड होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी शाहरुख पुत्र भोले ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी शाहरुख ने इश्तियाक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्होंने अपने बेटे से माफी नहीं मंगवाई तो वह उन्हें जान से मार देगा। घटना के बाद पीड़ित शुक्रवार को राजपुर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने शनिवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कन्हैया नगर निवासी इश्तियाक गुरुवार देर रात अपने घर से साली के यहां मुगल रोड होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी शाहरुख पुत्र भोले ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी शाहरुख ने इश्तियाक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्होंने अपने बेटे से माफी नहीं मंगवाई तो वह उन्हें जान से मार देगा।
घटना के बाद पीड़ित शुक्रवार को राजपुर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने शनिवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार हवासपुर थाना मंगलपुर निवासी रामचन्द्र (26) पुत्र बलदेव और विमल (32) पुत्र शिवराम मोटरसाइकिल से मड़नापुर डेरापुर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर रिंकू, इमरान और अभिषेक समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद रामचन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विमल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार करीब एक बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    1
    मंगलपुर डेरापुर मार्ग पर सड़क हादसे मे युवक की मौत साथी घायल जिला अस्पताल रिफर
मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार  हवासपुर थाना मंगलपुर निवासी रामचन्द्र (26) पुत्र बलदेव और विमल (32) पुत्र शिवराम मोटरसाइकिल से मड़नापुर  डेरापुर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर रिंकू, इमरान और अभिषेक समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद रामचन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विमल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार  करीब एक बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने की है। जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बलदेव और विमल पुत्र शिवराम बाइक से मड़नापुर डेरापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विमल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई। मंगलपुर थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार को करीब 11बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मां बिटान देवी, भाई रमेश,छोटे, बहिन रामप्यारी,संगीता, मीना और पूजा का रो रोकर बुरा हाल है।
    1
    मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे प्रयागपुर गांव के सामने की है।
जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बलदेव और विमल पुत्र शिवराम बाइक से मड़नापुर डेरापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मंगलपुर-डेरापुर मुख्य मार्ग पर प्रयागपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विमल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की सूचना पर मंगलपुर थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई।
मंगलपुर थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने शनिवार को करीब 11बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मां बिटान देवी, भाई रमेश,छोटे, बहिन रामप्यारी,संगीता, मीना और पूजा का रो रोकर बुरा हाल है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में शुक्रवार को राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे कस्बे में भक्ति का माहौल छाया रहा, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जोश और उत्साह से भरी भव्य बाइक रैली के साथ हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद निकाली गई शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक और मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद वितरण के साथ सेवा भाव भी देखने को मिला। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरती इस शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। राम नवमी के इस पावन अवसर पर मंगलपुर में भक्ति, उल्लास और एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
    4
    कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में शुक्रवार को राम नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे कस्बे में भक्ति का माहौल छाया रहा, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत जोश और उत्साह से भरी भव्य बाइक रैली के साथ हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद निकाली गई शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक और मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद वितरण के साथ सेवा भाव भी देखने को मिला। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरती इस शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। राम नवमी के इस पावन अवसर पर मंगलपुर में भक्ति, उल्लास और एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फफूंद औरैया। नगर के बाबरपुर रोड फफूँद में दुर्गा देवी मंदिर पर चल रही 9 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शनिवार को विधि-विधान से समापन हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा के समापन से बाद शनिवार सुबह हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य अर्पण द्रिवेदी जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे की शुरुआत क्षेत्र व आसपास स्थित मंदिरों के पुजारियों, संत-महात्माओं तथा कस्बे की कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर की गई। इसके उपरांत उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई। इसके बाद कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका और पूरे पंडाल में भक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना रहा। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन को सफल बनाने में कस्बे वासियों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजक ने बताया कि 9 दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्म लाभ प्राप्त किया।
    2
    फफूंद औरैया।  नगर के बाबरपुर रोड फफूँद में दुर्गा देवी मंदिर पर चल रही 9 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शनिवार को विधि-विधान से समापन हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा के समापन से बाद शनिवार सुबह हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य अर्पण द्रिवेदी जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे की शुरुआत क्षेत्र व आसपास स्थित मंदिरों के पुजारियों, संत-महात्माओं तथा कस्बे की कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर की गई। इसके उपरांत उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई।
इसके बाद कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका और पूरे पंडाल में भक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना रहा। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन को सफल बनाने में कस्बे वासियों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजक ने बताया कि 9 दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्म लाभ प्राप्त किया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में नकली सोना बेचने बाले गिरोह में महिला पुरुष समेत 5 गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है पुलिस ने नकली सोना बेचने बाले गिरोह के महिला पुरुष समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। औरैया जिले के थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टप्पेबाजी करने वाले पुलिस के मुताबिक भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट तथा उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा, गुलशन शर्मा पुत्र स्व0 रूपालाल तथा उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कालौनी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर को पीली धातु के विभिन्न आभूषण तथा मोबाइल फोन तथा 24500/- रू0 नगद सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रूद्र नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर, उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल टीम, उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी एस.ओ.जी ओर टीम, उ0नि0 अरविंद कुमार गुप्ता को यह सफलता मिली है। पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
    1
    औरैया में नकली सोना बेचने बाले गिरोह में महिला पुरुष समेत 5 गिरफ्तार
औरैया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है पुलिस ने नकली सोना बेचने बाले गिरोह के महिला पुरुष समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। औरैया जिले के थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टप्पेबाजी करने वाले पुलिस के मुताबिक भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट तथा उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा, गुलशन शर्मा पुत्र स्व0 रूपालाल तथा उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कालौनी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर को पीली धातु के विभिन्न आभूषण तथा मोबाइल फोन तथा 24500/- रू0 नगद सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रूद्र नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर, उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल टीम, उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी एस.ओ.जी ओर टीम, उ0नि0 अरविंद कुमार गुप्ता को यह सफलता मिली है। पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर झींझक। ओवरब्रिज पार कर नीमझाल तलैया के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोपेड सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। भोला नगर सीएचसी के पास निवासी कृष्णा गुप्ता (18) प अपने दोस्त अंश प्रताप सिंह (18) , निवासी नेहरू नगर झींझक को मोपेड से बाजार ले जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी झींझक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंस को मृत घोषित कर दिया,तथा कृष्णा गुप्ता का उपचार हो रहा है ।
    2
    तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
झींझक। ओवरब्रिज पार कर नीमझाल तलैया के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोपेड सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
भोला नगर सीएचसी के पास निवासी कृष्णा गुप्ता (18) प अपने दोस्त अंश प्रताप सिंह (18) , निवासी नेहरू नगर झींझक को मोपेड से बाजार ले जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी झींझक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंस को   मृत घोषित कर दिया,तथा कृष्णा गुप्ता का उपचार हो रहा है ।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.