Shuru
Apke Nagar Ki App…
या अल्लाह हमारे भारत देश में अमन चैन अता फरमा आमीन या रब्बुल आलमीन।
Sokin sayyad ji
या अल्लाह हमारे भारत देश में अमन चैन अता फरमा आमीन या रब्बुल आलमीन।
More news from हरियाणा and nearby areas
- या अल्लाह हमारे भारत देश में अमन चैन अता फरमा आमीन या रब्बुल आलमीन।1
- बागवानी विभाग की सहायता से किसान मोहित कुमार ने अपनाई लहसुन की खेती *- एक एकड़ में मसाला फसल की खेती से मिला आर्थिक लाभ* *- 30 हजार रुपए की विभागीय सहायता से खेती को मिला प्रोत्साहन* *- लहसुन की खेती ने परिवार की आर्थिक स्थिति को दिया सहारा* *- मोहित कुमार ने सरकार और बागवानी विभाग का जताया आभार* *पलवल, 26 सितंबर।* जिला पलवल के हथीन क्षेत्र के गांव नांगल जाट निवासी किसान मोहित कुमार पुत्र देवी राम ने हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई बागवानी विभाग की योजना का लाभ उठाते हुए एक एकड़ भूमि में लहसुन की खेती की। उन्होंने मसाला फसल के रूप में लहसुन की खेती को अपनाकर न केवल पारंपरिक खेती से अलग विकल्प चुना, बल्कि विभागीय सहायता से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया। किसान मोहित कुमार के अनुसार, बागवानी विभाग की ओर से उन्हें 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस सहायता से खेती में सहयोग मिला और इससे प्राप्त आमदनी से उनके परिवार के भरण-पोषण में भी अच्छी मदद हुई। उन्होंने सरकार और बागवानी विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से मिली सहायता उनके लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हुई है। मोहित कुमार ने कहा कि किसानों को बागवानी एवं मसाला फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने वाली सरकारी योजनाएं खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी उपलब्ध योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। 0001
- सीकरी में दिखी सादगी की मिसाल, जनप्रतिनिधियों के व्यवहार ने जीता दिल सीकरी। सीकरी में पार्षद, चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच सादगी और सहज व्यवहार देखने को मिला। इस दौरान लोगों के साथ उनके अपनत्व और व्यवहार ने यह संदेश दिया कि इंसान की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सादगी और व्यवहार से होती है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पद और जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं, लेकिन लोगों के दिलों में जगह हमेशा अच्छे व्यवहार और सादगी से बनती है। जनप्रतिनिधियों का आम लोगों के बीच सहज रहना चर्चा का विषय रहा।1
- जम्मू कश्मीर विधान सभा में भारी हंगामा के बीच भारतीय जनता पार्टी विधायक रंधावा जी को मार्शल ने बाहर निकाला। रंधावा जी को ज्यादा हस्तक्षेप पर मार्शल ने बाहर निकाला। पक्ष विपक्ष में टिकी नोक झोक।1
- पुनहाना में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन, जितेंद्र सिंह बघेल ने सरकार पर साधा निशाना रफीक खान पुनहाना, 26 सितंबर। पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह बघेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने सरकार की नीतियों और कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए तथा कहा कि जनता के सामने सरकार की कथित नाकामियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में गए विधायकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजा था और उनके द्वारा कांग्रेस का साथ छोड़ना जनता के साथ धोखा है। सम्मेलन में नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिद खान, नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: जितेंद्र सिंह बघेल, सह-प्रभारी हरियाणा कांग्रेस1
- थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत हुक्का बार में निकलते ही लड़की लड़का मारपीट का वीडियो वायरल मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत धोली प्याऊ रोड पर अनंत गार्डन के सामने लड़की के साथ मारपीट का वीडियो वायरल वीडियो में आप दे सकते हैं किस तरह एक लड़का लड़की पर हाथ उठा रहा है पब्लिक पैलेस में पहले लड़की हाथ उठाती है पर उसके बाद में लड़का ने मारपीट की मारपीट करने के बाद में लड़की को गाड़ी में बैठ कर ले जाता है बताया जा रहा है यह वीडियो थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत हुक्का बार चलता है इसी में यह लड़की लड़का दिन रोज आते हैं और इसी तरह मारपीट होती है आखिर सवाल यह भी हुक्का बार में लड़की लड़का निकलते लड़की के साथ में किस तरह मारपीट कर रहा है और चंद कदमों की दूरी पर थाना हाईवे है और दिन रोज ऐसी घटना देखने को मिलती हैं1
- सेवा पर्व के तहत पिनगवां पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश सेवा पर्व के तहत राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नूंह के पिनगवां गांव पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्तिकेय शर्मा ने ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन और 11 क्रिकेट किट देने की घोषणा की। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए डी-प्लान के तहत प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में महिलाओं की निःशुल्क कैंसर जांच के लिए नमो शक्ति रथ गांव-गांव पहुंचेगा। सांसद ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने और सेवा, स्वास्थ्य व खेलों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- हरियाणा सरकार की सक्षम योजना से मिली आर्थिक मदद से नीतीश की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की राह हुई आसान *'सेवा संकल्प अभियान' : 'कहानी बदलाव की'* *- भत्ते से किताबें और परीक्षा फॉर्म भरने का खर्च हो रहा पूरा* *- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रहा गुलावद का नीतीश* *- योजना से मिली सहायता ने नीतीश की परिवार पर निर्भरता की चिंता की कम* *- नीतीश ने जिला रोजगार विभाग और हरियाणा सरकार का जताया आभार* *पलवल, 26 सितंबर।* सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचती हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी गांव गुलावद निवासी नीतीश की है, जो रोजगार कार्यालय होडल के माध्यम से सक्षम योजना से पंजीकृत हैं। योजना के तहत उन्हें हर महीने भत्ता प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक सहायता मिल रही है। नीतीश बताते हैं कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और बेहतर भविष्य के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। पढ़ाई के दौरान किताबें खरीदने, अध्ययन सामग्री जुटाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने जैसे छोटे-छोटे खर्च भी उनके लिए महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में सक्षम योजना के तहत मिलने वाला मासिक भत्ता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले किताबें खरीदने या प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उन्हें परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से वह अपनी जरूरत के कई खर्च स्वयं पूरे कर लेते हैं। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिल रही है। नीतीश का कहना है कि सरकार की इस पहल ने उन्हें यह महसूस कराया है कि मेहनत और सही अवसर के साथ युवा अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर गंभीर हैं और भविष्य में एक अच्छी नौकरी हासिल कर अपने परिवार का सहारा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम योजना से मिलने वाला भत्ता उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक साधन है। इस सहायता से वह अपनी पढ़ाई से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा कर पा रहे हैं और किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता। नीतीश ने सक्षम योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला रोजगार विभाग तथा हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने वाली ऐसी योजनाएं उनके लिए काफी मददगार हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसी तरह मेहनत करते हुए वह अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे और आने वाले समय में अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। 0001