Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। आज देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
Shablu khan
आज देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। आज देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by यूपी समाचार1
- INTRO) नमस्कार, मैं हूँ सरफ़राज़ अहमद खान और आप देख रहे हैं Upnewstv24। आज पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक ऐतिहासिक दिन रहा। यहाँ पहली बार दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था - "भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्यावरण, वैश्विक जलवायु परिवर्तन और कृषिगत सतत् विकास"। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के दिग्गज शिक्षाविदों ने शिरकत की। (TRANSITION) कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक बाबू राम पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्या और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की। (VITE - प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा) प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि यह पूरनपुर तहसील के किसी भी कॉलेज में आयोजित होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन एक ज्वलंत मुद्दा है, जिसका समाधान केवल बौद्धिक चर्चा और नवाचार से ही संभव है। उन्होंने कॉलेज की प्रगति का ज़िक्र करते हुए बताया कि जल्द ही यहाँ 100 कंप्यूटरों के साथ डिजिटल लैब और 2 करोड़ की लागत से कृषि भवन तैयार होने वाला है। (BODY - वक्ताओं के विचार) संगोष्ठी में अयोध्या से आए प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' और गन्ने जैसे कमर्शियल क्रॉप्स के महत्व पर जोर दिया। वहीं, ब्रज प्रांत की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि कृषि भारत की केवल आजीविका नहीं बल्कि गौरव है और हमें आने वाली पीढ़ी के लिए संसाधनों को बचाना होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर जे.एन. पांडेय की पुस्तक "आध्यात्मिक समाजवाद सतयुग स्थापना के चरण" का विमोचन भी किया गया। (OUTRO) इस संगोष्ठी में नेपाल से आए प्रोफेसर वीर बहादुर महतो ने भारत-नेपाल मैत्री संबंधों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें कॉलेज के प्रबंधक नितिन दीक्षित सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे। कैमरामैन रिसंतु अग्रवाल के साथ, मैं सरफ़राज़ अहमद खान, Upnewstv24, पूरनपुर।1
- Post by Journalist Amit Dixit1
- Post by Pankaj gupta1
- बरखेड़ा। नगर के शिवानी मैरिज लॉन में शान्ति कुंज हरिद्वार। से आए गायत्री परिजन जयप्रकाश भाई साहब एवं उनकी टोली द्वारा 29 मार्च से चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा कथा के साथ आज तीसरा दिन नव दंपत्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सैंकड़ों नवदंपत्तियों ने भाग लिया जिससे पूरे क्षेत्र से आए हुए लोगों में आस्था, संस्कार और सामाजिक जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पूरे क्षेत्र से गायत्री परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचकर यज्ञ एवं कथा का लाभ उठा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी के साथ आज विधि-विधान से यज्ञ पूजन कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यज्ञ के दौरान वातावरण वेद मंत्रों और भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवदम्पत्ति युवा सम्मेलन रहा, जिसमें युवाओं को आदर्श वैवाहिक जीवन, संस्कारयुक्त पारिवारिक व्यवस्था तथा जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण सीख दी गई। वक्ताओं ने बताया कि संस्कार, संयम और सहयोग से ही सफल एवं सुखी जीवन का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों ने कथा के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और यज्ञ में आहुति देकर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन प्रतिदिन भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।4
- Post by Perfect rana ji1
- पलिया कलां खीरी। जिले के तराई क्षेत्र में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। लगातार मौसम में बदलाव के कारण पड़ रही गर्मी के इस मौसम में जंगल के राजा और उनका परिवार भी ठंडक की तलाश में जल स्रोतों का सहारा ले रहा है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । हाल ही में दुधवा के घने जंगलों के बीच एक वॉटरहोल पर बाघिन के किशोर शावकों को मस्ती करते हुए देखा गया। शावक बेफिक्र होकर पानी में अठखेलियां कर रहे थे और उनकी मां यानी बाघिन पास ही ऊंची घासों के पीछे छिपकर बड़ी सतर्कता से अपने बच्चों पर नजर रख रही थी। बताया जा रहा है कि दुधवा की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए बाघिन अपने कुनबे के साथ इस पानी के ठिकाने पर पहुंची थी। तराई के इन जंगलों में गर्मी के दिनों में अक्सर बाघ ऐसे ही प्राकृतिक जल स्रोतों के पास समय बिताते हैं। बाघिन का व्यवहार एक सुरक्षा कवच की तरह था, जो खुद को छिपाए रखते हुए अपने बच्चों की हर हरकत पर नजर रखे हुए थी ताकि उन्हें किसी भी खतरे का आभास होने पर तुरंत सुरक्षित किया जा सके। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफरों और पर्यटकों के लिए यह पल किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं था। दुधवा प्रशासन का कहना है कि पार्क में शावकों की इस तरह की सक्रियता जंगल की सेहत और बाघों के फलते-फूलते कुनबे का सकारात्मक संकेत है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पार्क के सभी वॉटरहोल पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि वन्यजीवों को पानी की कमी न हो और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी प्राकृतिक गतिविधियां जारी रख सकें। शावकों की यह मासूम मस्ती और मां का उनके प्रति समर्पण सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है। हालांकि इस खूबसूरत पल का एक वीडियो पार्क प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है ।1
- Post by यूपी समाचार1