logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवतियों की जांच, अव्यवस्थाओं के बीच गर्मी से जूझीं महिलाएं मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में शनिवार को आयोजित मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच की गई, जबकि 37 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। शिविर में गर्भवतियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल वितरित किए गए तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिविर में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी उजागर हुई। भीषण गर्मी के बीच महिलाओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और पंखों की समुचित सुविधा के अभाव में कई गर्भवतियों को लंबे समय तक गर्मी में इंतजार करना पड़ा। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की पहचान कर उन्हें आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने, नियमित दवा का सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए चिकित्सकीय परामर्श का पालन और नियमित एएनसी जांच अत्यंत आवश्यक है। शिविर में काउंसलर सुशीला, कंचन, सरिता, प्रतिमा, अनीता, आरती और कांति ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। संगीता, सरिता, रेनू, मीना, रूबी, कुसुम, रीता, कविता और ममता सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर में मौजूद महिलाओं ने भविष्य में बैठने, पेयजल और पंखों जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग उठाई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने बताया कि तत्काल अतिरिक्त पंखों की व्यवस्था कराई जाएगी तथा आगामी शिविरों में बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

3 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवतियों की जांच, अव्यवस्थाओं के बीच गर्मी से जूझीं महिलाएं मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में शनिवार को आयोजित मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच की गई, जबकि 37 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। शिविर में गर्भवतियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल वितरित किए गए तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिविर में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी उजागर हुई। भीषण गर्मी के बीच महिलाओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और पंखों की समुचित सुविधा के अभाव में कई गर्भवतियों को लंबे समय तक गर्मी में इंतजार करना पड़ा। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की पहचान कर उन्हें आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने, नियमित दवा का सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए चिकित्सकीय परामर्श का पालन और नियमित एएनसी जांच अत्यंत आवश्यक है। शिविर में काउंसलर सुशीला, कंचन, सरिता, प्रतिमा, अनीता, आरती और कांति ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। संगीता, सरिता, रेनू, मीना, रूबी, कुसुम, रीता, कविता और ममता सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर में मौजूद महिलाओं ने भविष्य में बैठने, पेयजल और पंखों जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग उठाई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने बताया कि तत्काल अतिरिक्त पंखों की व्यवस्था कराई जाएगी तथा आगामी शिविरों में बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवतियों की जांच, अव्यवस्थाओं के बीच गर्मी से जूझीं महिलाएं मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में शनिवार को आयोजित मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच की गई, जबकि 37 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। शिविर में गर्भवतियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल वितरित किए गए तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिविर में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी उजागर हुई। भीषण गर्मी के बीच महिलाओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और पंखों की समुचित सुविधा के अभाव में कई गर्भवतियों को लंबे समय तक गर्मी में इंतजार करना पड़ा। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की पहचान कर उन्हें आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने, नियमित दवा का सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए चिकित्सकीय परामर्श का पालन और नियमित एएनसी जांच अत्यंत आवश्यक है। शिविर में काउंसलर सुशीला, कंचन, सरिता, प्रतिमा, अनीता, आरती और कांति ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। संगीता, सरिता, रेनू, मीना, रूबी, कुसुम, रीता, कविता और ममता सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर में मौजूद महिलाओं ने भविष्य में बैठने, पेयजल और पंखों जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग उठाई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने बताया कि तत्काल अतिरिक्त पंखों की व्यवस्था कराई जाएगी तथा आगामी शिविरों में बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
    1
    मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवतियों की जांच, अव्यवस्थाओं के बीच गर्मी से जूझीं महिलाएं
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में शनिवार को आयोजित मातृत्व दिवस शिविर में 48 गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच की गई, जबकि 37 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। शिविर में गर्भवतियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल वितरित किए गए तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिविर में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी उजागर हुई। भीषण गर्मी के बीच महिलाओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और पंखों की समुचित सुविधा के अभाव में कई गर्भवतियों को लंबे समय तक गर्मी में इंतजार करना पड़ा।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की पहचान कर उन्हें आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम युक्त भोजन लेने, नियमित दवा का सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए चिकित्सकीय परामर्श का पालन और नियमित एएनसी जांच अत्यंत आवश्यक है।
शिविर में काउंसलर सुशीला, कंचन, सरिता, प्रतिमा, अनीता, आरती और कांति ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। संगीता, सरिता, रेनू, मीना, रूबी, कुसुम, रीता, कविता और ममता सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर में मौजूद महिलाओं ने भविष्य में बैठने, पेयजल और पंखों जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग उठाई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. द्विवेदी ने बताया कि तत्काल अतिरिक्त पंखों की व्यवस्था कराई जाएगी तथा आगामी शिविरों में बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे गर्भवती महिलाओं को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Suresh kumar YaDav gi
    1
    Post by Suresh kumar YaDav gi
    user_Suresh kumar YaDav gi
    Suresh kumar YaDav gi
    मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सनातन संस्कृति और संत समाज के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे संत
    1
    सनातन संस्कृति और संत समाज के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे संत
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    1 hr ago
  • संसद की घटना पर संत समाज में आक्रोश, अयोध्या में पप्पू यादव और राहुल गांधी के पुतले फूंके अयोध्या: संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर अयोध्या के संत समाज में नाराज़गी देखने को मिली। विभिन्न स्थानों पर संतों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पप्पू यादव और राहुल गांधी के पुतले जलाए तथा उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संत परमहंस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संसद में साधु-संतों के वेश का इस प्रकार इस्तेमाल करना सनातन परंपरा का अपमान है। उन्होंने कहा, "क्या मस्जिद में चोरी नहीं होती? क्या कोई मौलवी का वेश धारण कर ऐसा कृत्य कर सकता है? यदि नहीं, तो फिर साधु-संतों के वेश का इस प्रकार उपयोग क्यों किया गया?" संत परमहंस ने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि धार्मिक वेशभूषा का राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष की ओर से भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है।
    1
    संसद की घटना पर संत समाज में आक्रोश, अयोध्या में पप्पू यादव और राहुल गांधी के पुतले फूंके

अयोध्या: संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर अयोध्या के संत समाज में नाराज़गी देखने को मिली। विभिन्न स्थानों पर संतों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पप्पू यादव और राहुल गांधी के पुतले जलाए तथा उनके खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान संत परमहंस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संसद में साधु-संतों के वेश का इस प्रकार इस्तेमाल करना सनातन परंपरा का अपमान है। उन्होंने कहा, "क्या मस्जिद में चोरी नहीं होती? क्या कोई मौलवी का वेश धारण कर ऐसा कृत्य कर सकता है? यदि नहीं, तो फिर साधु-संतों के वेश का इस प्रकार उपयोग क्यों किया गया?"
संत परमहंस ने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि धार्मिक वेशभूषा का राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष की ओर से भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है।
    user_Nation 7 TV
    Nation 7 TV
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विपक्ष पर रामलला और संत समाज के अपमान का आरोप, पड़ेगा =================भारी=============== हमारे देश की सभ्यता किस तरफ जा रही इसका आंकलन करने से मन को बहुत पीड़ा होती है। हमारे देश के राजनीतिक अपनी ही संस्कृति का मज़ाक़ उड़ाकर समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं इस पर बहस होना अब अनिवार्य हो गया है। सत्ता की भूख ने इन राजनीतिज्ञों को कुमार्ग के रास्ते की ओर उन्मुख किया है। लेकिन इन नेताओं को नहीं मालूम सनातन संस्कृति नहीं रहेगी तो उनका भी वजूद खतरे में हो जायगा आज भले ही वह सनातन संस्कृति के विरुद्ध जयचंद की भूमिका निभा रहे हैं। कल जब आने वाली पीढ़ी उनसे पूछेगी कि तो कोई उत्तर उनके पास नहीं होगा सनातन ही नहीं रहेगा तो जाति पांत अपने आप खत्म हो जाएगा, सांसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा जो सनातन और संत समाज का उपहास उड़ाया गया उसकी चर्चा पूरे देश में रही है विपक्षियों के इस प्रोटेस्ट में वालेकुम अस्सलाम, व नमो बुद्धाय के नारे लगे, लेकिन एक बार भी जय श्री राम का नारा लगाना इन लोगों ने गवारा नहीं समझा । इन्हें तो जय श्री राम से नफरत है केवल सनातन संस्कृति को बदनाम करना उनकी नियति बन गई है। जिन कर्मचारियों ने चोरी किया वह जेल के सलाखों में है। कानून उन्हें कड़ी सी कड़ी सजा देगा तथा समाज में भी उपेक्षा की नजर से सदैव देखे जाएंगे । इस चोरी में संत समाज का क्या दोष है जो भगवा धारण कर उनको अपमानित किया जा रहा है प्रभु श्री राम के प्रतीक चित्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मजाक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है लेकिन हिन्दूओं को गुमराह करने के लिए छदद्म हिदू बनी हुई है। उन्हें हिंदू समाज से इतनी नफ़रत है कि अपने बेटे का नाम रेहान और बेटी का नाम मिराया रखा। सच्चा सनातनी अपने संस्कृति की रक्षा लिए किसी भी हद तक जा सकता है लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका सनातन को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सांसद परिसर में जो हुआ उसी को लेकर जहांगीरपुरी थाने में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने संसद परिसर में हुए एक सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान भगवा रंग धार्मिक प्रतीकों के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के बाद विवाद बढ़ गया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) द्वारा संसद के मकर द्वार पर किए गए इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। जहांगीरपुरी के रहने वाले सूर्य प्रकाश शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सांसद पप्पू यादव ने गेरुआ वस्त्र पहनकर साधु-संतों के समुदाय, सनातन धर्म और भगवान श्री राम लला का अपमान किया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पप्पू यादव के ‘पुजारी’ प्रदर्शन पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- साधु-संतों को चोर और सनातन को नीचा दिखाने पर तुला है विपक्ष भगवा पहनकर बने चोर, रामलला के चित्र का किया अपमान - शिकायतकर्ता के आरोप जहांगीरपुरी के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में हुए एक नुक्कड़ नाटक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर भगवा कपड़े पहने और एक चोर का रोल किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि नाटक के दौरान श्री राम मंदिर का प्रतीक एक दान पात्र इस्तेमाल किया गया था और पैरों के पास 'राम लल्ला विराजमान' की तस्वीर रखी गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने चमड़े के जूते और सैंडल पहने, दान पेटी में पैसे डाले और चोरी व झपटमारी के दृश्य दिखाए। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस पूरी घटना ने सनातन धर्म के करोड़ों अनुयायियों, भक्तों और साधु-संतों के समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। संसद परिसर में क्या हुआ था? विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए संसद परिसर के भीतर एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत 'मकर द्वार' के बाहर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया नाटक में, सांसद पप्पू यादव ने पुजारी का वेश धारण किया, जिसमें उन्होंने भगवा कुर्ता पहना था और हाथ में दान पेटी पकड़ी हुई थी। इसके बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, SP सांसद डिंपल यादव और अवधेश प्रसाद व अन्य लोगों ने दान पेटी में पैसे डाले। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ा, पप्पू यादव ने पेटी से पैसे चुराने, उन्हें अपनी जेब में रखने और भागने का अभिनय किया, जबकि अन्य सांसदों ने उन्हें 'चंदा चोर' कहते हुए पकड़ने का नाटक किया।
    1
    विपक्ष पर रामलला और संत समाज के अपमान का आरोप, पड़ेगा =================भारी===============

हमारे देश की सभ्यता किस तरफ जा रही इसका आंकलन करने से मन को बहुत पीड़ा होती है। हमारे देश के राजनीतिक अपनी ही संस्कृति का मज़ाक़ उड़ाकर समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं इस पर बहस होना अब अनिवार्य हो गया है। सत्ता की भूख ने इन  राजनीतिज्ञों को कुमार्ग के रास्ते की ओर उन्मुख किया है। लेकिन इन नेताओं को नहीं मालूम सनातन संस्कृति नहीं रहेगी तो उनका भी वजूद खतरे में हो जायगा आज भले ही वह सनातन संस्कृति के विरुद्ध जयचंद की भूमिका निभा रहे हैं। कल जब आने वाली पीढ़ी उनसे पूछेगी कि तो कोई उत्तर उनके पास नहीं होगा सनातन ही नहीं रहेगा तो जाति पांत अपने आप खत्म हो जाएगा, सांसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा जो सनातन और संत समाज का उपहास उड़ाया गया उसकी चर्चा पूरे देश में रही है विपक्षियों के इस प्रोटेस्ट में वालेकुम अस्सलाम, व नमो बुद्धाय के नारे लगे, लेकिन एक बार भी जय श्री राम का नारा लगाना इन लोगों ने गवारा नहीं समझा । इन्हें तो जय श्री राम से नफरत है केवल सनातन संस्कृति को बदनाम करना उनकी नियति बन गई है। जिन कर्मचारियों ने चोरी किया वह जेल के सलाखों में है। कानून उन्हें कड़ी सी कड़ी सजा देगा तथा समाज में भी उपेक्षा की नजर से सदैव देखे जाएंगे । इस चोरी में संत समाज का क्या दोष है जो भगवा धारण कर उनको अपमानित किया जा रहा है प्रभु श्री राम के प्रतीक चित्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मजाक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है लेकिन हिन्दूओं को गुमराह करने के लिए छदद्म हिदू बनी हुई है। उन्हें हिंदू समाज से इतनी नफ़रत है कि अपने बेटे का नाम रेहान और बेटी का नाम मिराया रखा। सच्चा सनातनी अपने संस्कृति की रक्षा लिए किसी भी हद तक जा सकता है लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका सनातन को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
सांसद परिसर में जो हुआ उसी को
लेकर जहांगीरपुरी थाने में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज  की गई है। शिकायतकर्ता ने 
संसद परिसर में हुए एक सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान भगवा रंग धार्मिक प्रतीकों के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के बाद विवाद बढ़ गया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) द्वारा संसद के मकर द्वार पर किए गए इस सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
जहांगीरपुरी के रहने वाले सूर्य प्रकाश शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सांसद पप्पू यादव ने गेरुआ वस्त्र पहनकर साधु-संतों के समुदाय, सनातन धर्म और भगवान श्री राम लला का अपमान किया है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पप्पू यादव के ‘पुजारी’ प्रदर्शन पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- साधु-संतों को चोर और सनातन को नीचा दिखाने पर तुला है विपक्ष
भगवा पहनकर बने चोर, रामलला के चित्र का किया अपमान - शिकायतकर्ता के आरोप
जहांगीरपुरी के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में हुए एक नुक्कड़ नाटक के दौरान सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर भगवा कपड़े पहने और एक चोर का रोल किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि नाटक के दौरान श्री राम मंदिर का प्रतीक एक दान पात्र इस्तेमाल किया गया था और पैरों के पास 'राम लल्ला विराजमान' की तस्वीर रखी गई थी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने चमड़े के जूते और सैंडल पहने, दान पेटी में पैसे डाले और चोरी व झपटमारी के दृश्य दिखाए। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस पूरी घटना ने सनातन धर्म के करोड़ों अनुयायियों, भक्तों और साधु-संतों के समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।
संसद परिसर में क्या हुआ था?
विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए संसद परिसर के भीतर एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत 'मकर द्वार' के बाहर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया
नाटक में, सांसद पप्पू यादव ने पुजारी का वेश धारण किया, जिसमें उन्होंने भगवा कुर्ता पहना था और हाथ में दान पेटी पकड़ी हुई थी। इसके बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, SP सांसद डिंपल यादव और अवधेश प्रसाद व अन्य लोगों ने दान पेटी में पैसे डाले। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ा, पप्पू यादव ने पेटी से पैसे चुराने, उन्हें अपनी जेब में रखने और भागने का अभिनय किया, जबकि अन्य सांसदों ने उन्हें 'चंदा चोर' कहते हुए पकड़ने का नाटक किया।
    user_जुर्म की दुनिया समाचार
    जुर्म की दुनिया समाचार
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दो वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई; ग्राम सचिव का गैर-जिम्मेदाराना जवाब मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर जोहन के पूरे कुटिया में सड़क किनारे लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ा है। हैंडपंप के चारों ओर घास-फूस उग आने से यह पूरी तरह उपेक्षित दिखाई दे रहा है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दैनिक भास्कर संवाददाता द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने पर हैंडपंप खराब मिला। ग्रामीण शिवनारायण ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण विमला ने बताया कि यह स्थान मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए हैंडपंप का चालू होना बेहद जरूरी है। विनय पांडे, राम केवल और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई। जब इस संबंध में ग्राम सचिव अतुल वर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने पहले अपनी तबीयत खराब और खांसी होने की बात कही। संवाददाता द्वारा हैंडपंप की समस्या बताने पर उन्होंने कहा, "मेरी जान ज्यादा जरूरी है कि नल। मैंने तो आपका फोन इसलिए उठाया कि कोई इमरजेंसी होगी।" सचिव का यह जवाब ग्रामीणों की समस्या के प्रति उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है, जिससे लोगों में नाराजगी है। वहीं, खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने बताया कि मामले की जांच कराकर खराब हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सके।
    1
    दो वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई; ग्राम सचिव का गैर-जिम्मेदाराना जवाब
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर जोहन के पूरे कुटिया में सड़क किनारे लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ा है। हैंडपंप के चारों ओर घास-फूस उग आने से यह पूरी तरह उपेक्षित दिखाई दे रहा है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को दैनिक भास्कर संवाददाता द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने पर हैंडपंप खराब मिला। ग्रामीण शिवनारायण ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण विमला ने बताया कि यह स्थान मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए हैंडपंप का चालू होना बेहद जरूरी है। विनय पांडे, राम केवल और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई।
जब इस संबंध में ग्राम सचिव अतुल वर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने पहले अपनी तबीयत खराब और खांसी होने की बात कही। संवाददाता द्वारा हैंडपंप की समस्या बताने पर उन्होंने कहा, "मेरी जान ज्यादा जरूरी है कि नल। मैंने तो आपका फोन इसलिए उठाया कि कोई इमरजेंसी होगी।" सचिव का यह जवाब ग्रामीणों की समस्या के प्रति उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
वहीं, खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने बताया कि मामले की जांच कराकर खराब हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जमीन विवाद बना जानलेवा, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद 5 पर हत्या का मुकदमा सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में जमीन विवाद के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका शव घर के पास संदिग्ध हालत में पाया गया। मृतक के पुत्र शिवनाथ की तहरीर पर बल्दीराय पुलिस ने गांव के पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और एसपी चारु निगम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि पुराना जमीन विवाद ही इस घटना की वजह हो सकता है। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।
    1
    जमीन विवाद बना जानलेवा, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद 5 पर हत्या का मुकदमा
सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में जमीन विवाद के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका शव घर के पास संदिग्ध हालत में पाया गया। मृतक के पुत्र शिवनाथ की तहरीर पर बल्दीराय पुलिस ने गांव के पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सूचना मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और एसपी चारु निगम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि पुराना जमीन विवाद ही इस घटना की वजह हो सकता है। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.