Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर जिले के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के धौरीसागर गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार शाम करीब 6 बजे उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक ने किन कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन किया, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
ललितपुर जिले के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के धौरीसागर गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार शाम करीब 6 बजे उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक ने किन कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन किया, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के शाहगढ़ (एमपी 15) हीरापुर में पुराने ऐकता ढाबा के कमरे में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली...2
- टीकमगढ़ जिले के लिधौरा अंतर्गत ग्राम दलूपुरा में गौसेवा, करुणा और लोककल्याण के संकल्प को समर्पित "एक रोटी गाय के लिए" अभियान के तहत पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार ने स्वयं झोली लेकर घर-घर जाकर गौमाता के लिए रोटी मांगी। 16 जुलाई को हुए इस आयोजन में ग्रामीणों ने भाव-विभोर होकर रोटियां समर्पित कीं। इस अवसर पर महाराज श्री ने कहा कि यह झोली उनके अपने लिए नहीं, बल्कि गौमाता की सेवा के लिए फैली है, जो हमारी संस्कृति और करुणा का आधार है। ग्राम प्रवास के दौरान महाराज श्री ने ग्रामीणों के हित में कई ऐतिहासिक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने दलूपुरा के बच्चों की स्कूल शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी की पढ़ाई न छूटे। इसके अलावा, रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में ग्राम दलूपुरा के लिए एक सीट आरक्षित की गई है, जहाँ चयनित छात्र की मेडिकल शिक्षा, हॉस्टल और अन्य पढ़ाई के खर्चों का संपूर्ण भार पूज्य महाराज श्री उठाएंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए उन्होंने गांव के मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए महाराज श्री ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि सर्प या किसी विषैले जीव के काटने पर झाड़-फूँक में समय बर्बाद न करें और सीधे अस्पताल जाएं। उन्होंने घोषणा की कि यदि किसी जरूरतमंद को इलाज में आर्थिक कठिनाई आती है, तो उसका पूरा खर्च भी वही वहन करेंगे।1
- टीकमगढ़ की एक ग्राम पंचायत में मनरेगा (जी-राम) योजना के तहत रोजगार की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष पहुंचे। ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में गांव में ही पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें काम के लिए पलायन न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए और सभी पात्र मजदूरों को नियमानुसार काम दिया जाए, क्योंकि सरकार भी रोजगार उपलब्ध कराने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर लगातार जोर देती रही है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 17 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा होने जा रहा है। वे यहां एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर ली हैं।1
- ललितपुर जिले के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के धौरीसागर गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार शाम करीब 6 बजे उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। युवक ने किन कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन किया, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।1