Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौतम चंद्रवंशी जी
More news from बिहार and nearby areas
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by Mohd.raj khan1
- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यालय में मंगलवार दोपहर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड समन्वयक अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वच्छता अभियान की प्रगति और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान प्रखंड समन्वयक ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पंचायतों में डोर-टू-डोर घर-घर कूड़ा उठाव की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने कचरा रख-रखाव और उसके सही निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता के मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, महादलित टोलों में चल रहे विशेष स्वच्छता सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। अमित कुमार ने पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में तेजी लाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुँच सके। साथ ही, 'स्वच्छता मित्र ऐप' पर डेटा एंट्री और अन्य तकनीकी कार्यों को अपडेट रखने का सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक गुड्डू शर्मा, नौलेश कुमार, प्रभात कुमार, अनमोल कुमार, कन्हैया शरण, श्रीनिवास कुमार, राजबल्लभ यादव, योगेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार अकेला सहित अन्य स्वच्छता कर्मी और विभाग के लोग मौजूद रहे।1
- तेज आंधी-पानी से कंगाली बिगहा में एक घर पर गिरा पीपल का विशाल पेड़, एक महिला घायल डोभी प्रखंड के कुरमामा पंचायत अंतर्गत कंगाली बिगहा गांव में तेज आंधी-पानी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अकबर आलम के घर पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे घर को काफी नुकसान पहुंचा। इस घटना में नाजिया प्रवीण घायल हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक अस्पताल बाराचट्टी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने सोमवार की शाम पांच बजे बताया कि पेड़ गिरने से घर में रखे रोजमर्रा के सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।1
- पश्चिम बंगाल के नवाना सचिवालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वास्तविक बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि 4 और 5 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नवाना परिसर के भीतर कुछ सरकारी कर्मचारी उत्सव मनाते नजर आए वीडियो में कर्मचारी “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाते और तालियां बजाते दिख रहे हैं यह वीडियो कई समाचार माध्यमों द्वारा भी साझा किया गया है और इसे चुनाव परिणाम के बाद की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है1
- गया जी, धामीटोला में 11 अप्रैल के बाद क्यों थम गया अतिक्रमण हटाओ अभियान? पत्रकार प्रकरण के बाद उठे सवाल1
- रोहतास पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 लाख रुपये की ठगी मामले का सफल खुलासा किया है। डेहरी साइबर थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर मदन गोपाल पांडे के खाते से ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोह से जुड़े खातों का पता लगाया। जांच में महाराष्ट्र के खातों में 48 लाख ट्रांसफर और 38 लाख रुपये क्रेडिट होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- शत-प्रतिशत नामांकन और शैक्षणिक सुधार को लेकर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक कोंच स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन की अध्यक्षता में सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं के नामांकन और विद्यालयों की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय रमन ने निर्देश दिया कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए प्रधानाध्यापक अपने स्तर से विशेष प्रयास करें। साथ ही, विद्यालयों में प्रबंधकारिणी समिति के गठन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।बीईओ ने शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि विभागीय निर्देशानुसार विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य निर्धारित रूटीन के अनुसार अनिवार्य रूप से संचालित होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि छात्र एक स्वच्छ और बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकें। बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मनोज कुमार, नवीन कुमार, तरुण कुमार, अनुज कुमार दास, सुधीर कुमार, राजीव कुमार समेत प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व अन्य कर्मी उपस्थित थे।1