स्कूल से गायब 13 साल की छात्रा युवक संग मिली, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप से सनसनी कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा चार दिन बाद देवरिया के बघौच थाना क्षेत्र में गांव के ही एक युवक के साथ मिली। दोनों के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का करीब 8 मिनट 46 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रा के पिता ने युवक पर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक छात्रा पांच सितंबर को स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। मां की तहरीर पर छह सितंबर को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की थी। बीओ: नौ सितंबर को छात्रा अपने गांव से करीब नौ किलोमीटर दूर देवरिया के बघौच थाना क्षेत्र के कोटवा मिश्र में युवक के साथ मिली। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में दोनों सड़क किनारे झाड़ियों के पास नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिखाई देता है। ग्रामीण दोनों को अलग करते हुए पुलिस को सूचना देते हैं। इसके बाद पुलिस दोनों को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल सामान्य है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर पहले गुजरात, फिर लखनऊ और देवरिया ले गया। छात्रा ने भी यात्रा के दौरान नशीली दवा देने और उसके साथ गलत काम किए जाने का आरोप लगाया है। वापस लौटते समय जहरीला पदार्थ खिलाने और गले में फंदा लगाने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो और यात्रा से जुड़े टिकट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा और युवक को बरामद कर उपचार कराया। दोनों की स्थिति सामान्य है और मामले के सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

- भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई युवक की पहचान चांदपार निवासी है नाम नागेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है जो पुर्व कोटेदार है1
- मच्छरगांवा कंस वध मेला में बड़ा बवाल! 😱 विधायक विनय बिहारी के सामने और ऊपर चली चप्पल-जूते! आखिर क्यों भड़की भीड़? पूरी घटना जानिए… 📌 Description मच्छरगांवा नगर पंचायत में आयोजित कंस वध मेला के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब भाजपा विधायक विनय बिहारी के सामने चप्पल-जूते चलने की बात सामने आई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आखिर विवाद की वजह क्या थी? भीड़ में क्या हुआ? देखिए Premchandra Kumar Reporter की पूरी रिपोर्ट। ⚠️ वीडियो में दिखाई गई घटना की जानकारी मौके से प्राप्त विवरण पर आधारित है। 🔥 मच्छरगांवा कंस वध मेला में बड़ा बवाल! 😱 विधायक विनय बिहारी के सामने और ऊपर चली चप्पल-जूते! आखिर क्यों भड़की भीड़? पूरी घटना जानिए… 📌 Description मच्छरगांवा नगर पंचायत में आयोजित कंस वध मेला के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब भाजपा विधायक विनय बिहारी के सामने चप्पल-जूते चलने की बात सामने आई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आखिर विवाद की वजह क्या थी? भीड़ में क्या हुआ? देखिए Premchandra Kumar Reporter की पूरी रिपोर्ट। ⚠️ वीडियो में दिखाई गई घटना की जानकारी मौके से प्राप्त विवरण पर आधारित है। 🔥1
- दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन ---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत। नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।4
- महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन महराजगंज में UGC कानून, SC-ST एक्ट और आरक्षण को लेकर प्रदर्शन | जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन1
- नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 226 के चालान चार वाहन सीज, ओवरब्रिज से लेकर प्रमुख मार्गों तक चला सघन अभियान; स्पीड लेजर गन से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी देवरिया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर से लेकर प्रमुख मार्गों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 226 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़ी अनुबंधित बसों, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। इसी क्रम में गोरखपुर ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जलकल रोड, न्यू कॉलोनी और साकेत नगर क्षेत्र में भी सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों का चालान किया गया। हादसे वाले स्थानों पर स्पीड की निगरानी यातायात पुलिस ने देवरिया-सलेमपुर मार्ग और सोनूघाट-सलेमपुर मार्ग पर दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की। इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन की मदद से तेज गति से चलने वाले वाहनों की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने को कहा गया।1
- भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन सेकट कर एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चांदपार का निवासी भटनी साहोपार रेलवे अंडरपास के ऊपर रेलवे लाइन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन सेकट कर एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चांदपार का निवासी1
- कासिया बाईपास से गोरखपुर रोड दोपहर 2 से 3 स्कूल की छुट्टी एवं बड़ी गाड़ियों के आवागमन से रोड होता है पूरी तरह जाम, जिम्मेदार मौन देवरिया ब्रेकिंग- अगर आप दोपहर 2 से 3 बजे कसिया बाईपास से गोरखपुर रोड जाना चाहते हैं तो रहे सावधान उस दौरान इस रोड पर स्कूल की छुट्टी होने के कारण और बड़ी गाड़ियों के आवागमन के वजह से रोड हो जाता है बिल्कुल जाम एम्बुलेंस और जरूरी कार्य के लोगों को जाने में रहती है दिक्कत, स्कूल संचालक और जिम्मेदार पूरी तरह रहते हैं मौन हो सकती है बड़ी दुर्घटना रहे सावधान !1
- भलुअनी में चाकू से घायल युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था बाहर देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के कस्बा भलुअनी निवासी 23 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान कस्बे के बाहर किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद में वह चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।1
- भलुवनी में आपसी विवाद में चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, हुई मौत पुलिस जांच में ड्यूटी दिनांक 10.09.2026 को जनपद के थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा भलुअनी निवासी मनीष सिंह पुत्र प्रेम सिंह उम्र करीब 23 वर्ष अपने कुछ मित्रों के साथ कही बाहर गया था। जहां आपसी विवाद में कस्बे के बाहर मनीष को चाकू से घायल होने की सूचना परिजनों को प्राप्त हुई जिस पर मनीष के भाई द्वारा उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मनीष उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है क्षेत्राधिकारी बरहज श्रीमती रंजना सचान1