Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओवैसी में कानपुर में अपनी सभा को किया संबोधित, और कई बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की राजनीतिक टिप्पणियां बताते चले कानपुर में ओवैसी एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर होते दिखाई दे रहे थे
Anil Kumar
ओवैसी में कानपुर में अपनी सभा को किया संबोधित, और कई बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की राजनीतिक टिप्पणियां बताते चले कानपुर में ओवैसी एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर होते दिखाई दे रहे थे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्रामीण भारत न्यूज़ उन्नाव के बांगरमऊ से बड़ी खबर बाढ़ से राहत किट वितरण में मनमानी के आरोप, अपात्रों को लाभ और गरीबों को भगाने का दावा। बांगरमऊ। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत किट के वितरण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मेला आलम शाह के मजरा बुड्डा, अंटवा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल चंद्र किशोर सक्सेना व उनके मुंशी संजय यादव पर राहत किट वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का आरोप है कि राहत किट देने के बदले 300-300 रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर कई जरूरतमंद परिवारों को राहत किट नहीं दी गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन परिवारों को राहत का लाभ नहीं मिलना चाहिए था, उन्हें भी किट वितरित कर दी गई।ग्रामीणों के मुताबिक चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, कार तथा करीब 10 से 20 बीघा खेती वाले कुछ लोगों को राहत किट दी गई, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और विधवा महिलाओं को कथित तौर पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि उन्हें राहत किट नहीं मिलेगी।ग्रामीणों के अनुसार, एक बुजुर्ग गरीब महिला राहत किट पाने की उम्मीद में अधिकारियों के सामने दहाड़े मारकर रोती रही। आरोप है कि महिला ने अपनी गरीबी और जरूरत का हवाला देते हुए राशन देने की गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई और उसे भी कथित तौर पर बिना राहत सामग्री दिए वापस भेज दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में राहत सामग्री का वितरण पात्रता के आधार पर पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को समय से सहायता मिल सके। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पात्र गरीब परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, लेखपाल चंद्र किशोर सक्सेना और उनके मुंशी संजय यादव का पक्ष सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और राहत किट वितरण में हुई अनियमितता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- हरदोई सुरसा बिजली उपकेंद्र पर बिजली कटौती के संबंध में ज्ञापन1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के गणेश पंडालो में रोज धार्मिक आयोजन किये जा रहे हे1
- एक अजीब मामला: मशरूम के चक्कर में खोद डाली सड़क! टड़ियावां से लिलवल रोड रिपोर्टर दिलीप कश्यप 81270366373
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर कुत्ते को डंडा मारना पड़ा महंगा युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप फर्रुखाबाद में कुत्ते को डंडा मारने के विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा में 30 वर्षीय संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया दो दिन पहले संदीप टहलने निकले थे। इसी दौरान एक कुत्ता उन पर भौंकते हुए काटने के लिए दौड़ा। बचाव में संदीप ने कुत्ते को लकड़ी से से मारा। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने संदीप के साथ मारपीट की। परिजन गंभीर हालत में संदीप को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस में छोड़कर फतेहगढ़ कोतवाली गेट पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अभय वर्मा ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन जाम खोलने को राजी हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 21.09.2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि साधना पत्नी गंभीर यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कोइलहा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को उनके पति गंभीर यादव ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा साधना उपरोक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा घायल को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। साधना उपरोक्त का उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम द्वारा दी गयी बाइट-*1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट कमालगंज विकासखंड के खुदागंज गांव में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है1
- माधौगंज में 25सितम्बर को होगा जवाबी कीर्तन का महामुकाबला माधौगंज,हरदोई सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप कस्बे के संकेत कुश गेस्ट हाउस माधौगंज में अनन्त चतुर्दशी जलविहार मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित होने वाले जवाबी कीर्तन का श्रोता भरपूर आनंद ले सकेंगे। आपको बता दें कि जवाबी कीर्तन में छतरपुर मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध कमलेश्वरी कंचन और विख्यात लालमन चंचल कानपुर के मध्य रोमांचक मुकाबला होगा। प्रतीक गुप्ता, शिवाकांत मिश्रा, हिमांशु मोहन दीक्षित,राजू कश्यप ,मनीष तिवारी, गौरव कश्यप रामनरेश आर्य शुभम गुप्ता राकेश सिंह अर्कवंशी अवनीश तिवारी आदि ने समस्त नगर व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।1
- CITY NEWS: अमृतपुर के प्राचीन ठाकुरद्वारा स्थल पर डॉ युवराज सिंह ने राधा रानी के दर्शन कर की सुख शांति की कामन1