ब्रेकिंग न्यूज़ खंडार के बहरावंडा खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन, “जाति नहीं राष्ट्रीयता” का संदेश सवाई माधोपुर/खंडार। बहरावंडा खुर्द मंडल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत खारा कुआं बावड़ी से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो खंडार रोड, भगत सिंह चौराहा होते हुए गोत्तम मैरिज गार्डन पहुंची। मंच पर संत मोहन दास जी महाराज विराजमान रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सवाई माधोपुर जिला प्रचारक सचिन कुमार ने कहा कि “हिंदू समाज संगठित होगा तो विश्व को भी एकता का मार्ग दिखाएगा।” उन्होंने जातिभेद को परिस्थितिजन्य बुराई बताते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुत्व विश्वबंधुत्व की आधारशिला है और “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान है। समाज को पंच परिवर्तन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में संतों ने कुरीतियों का त्याग कर समाज सुधार का संदेश दिया तथा हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। सम्मेलन में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ खंडार के बहरावंडा खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन, “जाति नहीं राष्ट्रीयता” का संदेश सवाई माधोपुर/खंडार। बहरावंडा खुर्द मंडल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत खारा कुआं बावड़ी से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो खंडार रोड, भगत सिंह चौराहा होते हुए गोत्तम मैरिज गार्डन पहुंची। मंच पर संत मोहन दास जी महाराज विराजमान रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सवाई माधोपुर जिला प्रचारक सचिन कुमार ने कहा कि “हिंदू समाज संगठित होगा तो विश्व को भी एकता का मार्ग दिखाएगा।” उन्होंने जातिभेद को परिस्थितिजन्य बुराई बताते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुत्व विश्वबंधुत्व की आधारशिला है और “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान है। समाज को पंच परिवर्तन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में संतों ने कुरीतियों का त्याग कर समाज सुधार का संदेश दिया तथा हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। सम्मेलन में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित श्रीमहावीरजी। पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।1
- जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।2
- श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।5
- #live गंगापुर सिटी में गंगा जी की कोठी पर हुआ भीषण एक्सीडेंट #News7 #news7rajasthan #RajasthanNews #LatestNews #todaylive #exclusive #Gangapurcity #rajasthan #JoinUs #excident #Vechicles #news1