logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मकान में घुसा जहरीला सांप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू खरेहटा बीट के वनकर्मियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा, परिवार ने ली राहत की सांस संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। मैलानी वन क्षेत्र के खरेहटा वन बीट अंतर्गत ऊंचागांव निवासी हरिओम मिश्र के मकान में अचानक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने बिना देरी किए मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर खरेहटा बीट के वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा और वनरक्षक ताज मोहम्मद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम सांप को मैलानी रेंज के घने जंगल में ले गई और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से संभावित हादसा टल गया।

6 hrs ago
user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
पीयूष दीक्षित पत्रकार
Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

मकान में घुसा जहरीला सांप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू खरेहटा बीट के वनकर्मियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा, परिवार ने ली राहत की सांस संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। मैलानी वन क्षेत्र के खरेहटा वन बीट अंतर्गत ऊंचागांव निवासी हरिओम मिश्र के मकान में अचानक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने बिना देरी किए मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर खरेहटा बीट के वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा और वनरक्षक ताज मोहम्मद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम सांप को मैलानी रेंज के घने जंगल में ले गई और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से संभावित हादसा टल गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मकान में घुसा जहरीला सांप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू खरेहटा बीट के वनकर्मियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा, परिवार ने ली राहत की सांस संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। मैलानी वन क्षेत्र के खरेहटा वन बीट अंतर्गत ऊंचागांव निवासी हरिओम मिश्र के मकान में अचानक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने बिना देरी किए मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर खरेहटा बीट के वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा और वनरक्षक ताज मोहम्मद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम सांप को मैलानी रेंज के घने जंगल में ले गई और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से संभावित हादसा टल गया।
    1
    मकान में घुसा जहरीला सांप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
खरेहटा बीट के वनकर्मियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा, परिवार ने ली राहत की सांस
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। मैलानी वन क्षेत्र के खरेहटा वन बीट अंतर्गत ऊंचागांव निवासी हरिओम मिश्र के मकान में अचानक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
परिजनों ने बिना देरी किए मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर खरेहटा बीट के वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा और वनरक्षक ताज मोहम्मद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम सांप को मैलानी रेंज के घने जंगल में ले गई और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से संभावित हादसा टल गया।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राष्ट्र पिता का पार्क अतिक्रमण की चपेट में,बना साइकिल स्टेंड,बापू जी के जन्मदिन पर हर वर्ष स्कूली बच्चे रैली निकालकर करते है माल्यार्पण जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के मूड़ा सवारान बाजार के पास मुख्य मार्ग के किनारे बने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पार्क की तरफ किसी ग्राम पंचायत प्रधान या किसी अधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित नहीं होता जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया आज उन्हीं राष्ट्र पिता के पार्क की मरम्मत साफ सफाई जीर्णोद्वार नहीं कराया जा रहा है यह चिंताजनक विषय है इसके अलावा हर वर्ष दो अक्टूबर को बापू जी के जन्मदिवस को बच्चे बड़े प्यार से मनाते है क्षेत्रीय स्कूल के बच्चे इस दिन विद्यालय से पार्क तक रैली निकालकर बापू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते है मूड़ा बाजार में लगने वाली साप्ताहिक शनिवार बाजार को यह पार्क साइकिल स्टेंड में तब्दील हो जाता है इसके अलावा चारों तरफ से लोगों ने इस पार्क पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों ने इस पर गहरा रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से इसकी मरम्मत साफ सफाई अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है
    2
    राष्ट्र पिता का पार्क अतिक्रमण की चपेट में,बना साइकिल स्टेंड,बापू जी के जन्मदिन पर हर वर्ष स्कूली बच्चे रैली निकालकर करते है माल्यार्पण
जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के मूड़ा सवारान बाजार के पास मुख्य मार्ग के किनारे बने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पार्क की तरफ किसी ग्राम पंचायत प्रधान या किसी अधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित नहीं होता जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया आज उन्हीं राष्ट्र पिता के पार्क की मरम्मत साफ सफाई जीर्णोद्वार नहीं कराया जा रहा है यह चिंताजनक विषय है इसके अलावा हर वर्ष दो अक्टूबर को बापू जी के जन्मदिवस को बच्चे बड़े प्यार से मनाते है क्षेत्रीय स्कूल के बच्चे इस दिन विद्यालय से पार्क तक रैली निकालकर बापू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते है मूड़ा बाजार में लगने वाली साप्ताहिक शनिवार बाजार को यह पार्क साइकिल स्टेंड में तब्दील हो जाता है इसके अलावा चारों तरफ से लोगों ने इस पार्क पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों ने इस पर गहरा रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से इसकी मरम्मत साफ सफाई अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है
    user_अनमोल अवस्थी
    अनमोल अवस्थी
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नियमों को दरकिनार कर मेले में लगे ओवरहाइट झूलें गीली जमीन पर झूलें लगे नियमों को दरकिनार कर मेले में लगे ओवरहाइट झूलें उचौलिया खीरी। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में चैहल्लुम का मेला लग रहा है जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और ओवरहाइट झूले भी लगे स्थानीय प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है लगातार बारिश होने से जमीन गीली और उसी पर झूले लगा दिये गये अगर ऐसे में झूलों से कोई हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा कौन लेगा जिम्मेदारी ऐसी तमाम बातों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए मेले की शुरुआत 12 अगस्त से होगी गीली जमीन पर झूला लगाना मतलब हादसे को दावत देना साबित हो सकता है फिलहाल पूरे मामले में स्थानीय क्या कार्यवाही करेगा यह देखना बाली बात होगी अगर झूले का परमिशन बना है तो कितनी ऊंचाई का बना कितने दिनों का बना है और ऐसे में पुलिस को लान आर्डर का विशेष ध्यान रखना होगा अब देखना होगा थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज पूरे मामले में कब और क्या कोई कार्यवाही करेंगे या फिर ओवरहाइट झूले सफेद पोश के दम पर चलते रहेंगे जल्द ही एसपी खीरी व जिलाधिकारी खीरी को मामले से अवगत कराया जायेगा आपको बता दें झूलों से तमाम जगह हादसे हो चुके हैं जिसमें मौतें भी हुई है लखीमपुर खीरी में झूला हादसा हो चुका है।
    1
    नियमों को दरकिनार कर मेले में लगे ओवरहाइट झूलें गीली जमीन पर झूलें लगे
नियमों को दरकिनार कर मेले में लगे ओवरहाइट झूलें 
उचौलिया खीरी।
थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में चैहल्लुम का मेला लग रहा है जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और ओवरहाइट झूले भी लगे स्थानीय प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है लगातार बारिश होने से जमीन गीली और उसी पर झूले लगा दिये गये अगर ऐसे में झूलों से कोई हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा कौन लेगा जिम्मेदारी ऐसी तमाम बातों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए मेले की शुरुआत 12 अगस्त से होगी गीली जमीन पर झूला लगाना मतलब हादसे को दावत देना साबित हो सकता है फिलहाल पूरे मामले में स्थानीय क्या कार्यवाही करेगा यह देखना बाली बात होगी अगर झूले का परमिशन बना है तो कितनी ऊंचाई का बना कितने दिनों का बना है और ऐसे में पुलिस को लान आर्डर का विशेष ध्यान रखना होगा अब देखना होगा थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज पूरे मामले में कब और क्या कोई कार्यवाही करेंगे या फिर ओवरहाइट झूले सफेद पोश के दम पर चलते रहेंगे जल्द ही एसपी खीरी व जिलाधिकारी खीरी को मामले से अवगत कराया जायेगा आपको बता दें झूलों से तमाम जगह हादसे हो चुके हैं जिसमें मौतें भी हुई है लखीमपुर खीरी में झूला हादसा हो चुका है।
    user_Salman Khan shanu
    Salman Khan shanu
    Grain Shop मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर झांसी जिला जेल से बाहर निकला, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हुआ अली, सीओ लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस गाड़ियों के घेरे में अली को ले जाया जा रहा है, उसकी सुरक्षा में करीब 35 पुलिसकर्मी तैनात हैं, अली अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आया है, आबान को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा
    1
    अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर झांसी जिला जेल से बाहर निकला, 

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हुआ अली,

सीओ लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस गाड़ियों के घेरे में अली को ले जाया जा रहा है, उसकी सुरक्षा में करीब 35 पुलिसकर्मी तैनात हैं, अली अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आया है, 

आबान को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा
    user_F M S उत्तर प्रदेश ✊
    F M S उत्तर प्रदेश ✊
    Mitauli, Lakhimpur Kheri•
    13 hrs ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ बंडा में NH-730 पर आवारा पशुओं का आतंक डीएम के आदेश बेअसर, हादसे का खतरा 🚨 जनपद शाहजहाँपुर नगर पंचायत बंडा में हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का समना बना हुआ है। सड़क पर अचानक पशुओं के आने से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
    1
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
बंडा में NH-730 पर आवारा पशुओं का आतंक
डीएम के आदेश बेअसर, हादसे का खतरा 🚨
जनपद शाहजहाँपुर नगर पंचायत बंडा  में हाईवे पर आवारा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का समना बना हुआ है। सड़क पर अचानक पशुओं के आने से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
    user_देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो वायरल। ​36 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR, पुलिस बोली– समझौते की बात नहीं बनी, अब दर्ज होगा मुकदमा। ​ ​गोला गोकर्णनाथ खीरी कोतवाली गोला क्षेत्र के बादल नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान के बाहर छात्र को खींचकर पीटने और जातिसूचक गालियां देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। ​गोपाल नगर निवासी अंशुमान सिंह पुत्र विजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर 5 नामजद और 10-15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने व सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 5 अगस्त की शाम करीब 6:10 बजे जैसे ही वह कोचिंग संस्थान पहुंचा, आरोपियों ने उसे जबरन बाहर खींच लिया और जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आरोपियों ने उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ​पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित छात्र को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। मामले में ढिलाई को लेकर पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अम्बर सिंह ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है। पूर्व में दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया था। बातचीत से समझौता न होने के कारण अब सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।"
    3
    कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो वायरल।


​36 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR, पुलिस बोली– समझौते की बात नहीं बनी, अब दर्ज होगा मुकदमा।
​
​गोला गोकर्णनाथ खीरी कोतवाली गोला क्षेत्र के बादल नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान के बाहर छात्र को खींचकर पीटने और जातिसूचक गालियां देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
​गोपाल नगर निवासी अंशुमान सिंह पुत्र विजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर 5 नामजद और 10-15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने व सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 5 अगस्त की शाम करीब 6:10 बजे जैसे ही वह कोचिंग संस्थान पहुंचा, आरोपियों ने उसे जबरन बाहर खींच लिया और जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आरोपियों ने उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
​पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित छात्र को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। मामले में ढिलाई को लेकर पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अम्बर सिंह ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है। पूर्व में दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया था। बातचीत से समझौता न होने के कारण अब सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।"
    user_सुधीर गुप्ता
    सुधीर गुप्ता
    Electrician गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.