Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर झांसी जिला जेल से बाहर निकला, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हुआ अली, सीओ लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस गाड़ियों के घेरे में अली को ले जाया जा रहा है, उसकी सुरक्षा में करीब 35 पुलिसकर्मी तैनात हैं, अली अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आया है, आबान को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा
F M S उत्तर प्रदेश ✊
अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर झांसी जिला जेल से बाहर निकला, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हुआ अली, सीओ लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस गाड़ियों के घेरे में अली को ले जाया जा रहा है, उसकी सुरक्षा में करीब 35 पुलिसकर्मी तैनात हैं, अली अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आया है, आबान को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा
More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
- अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर झांसी जिला जेल से बाहर निकला, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हुआ अली, सीओ लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस गाड़ियों के घेरे में अली को ले जाया जा रहा है, उसकी सुरक्षा में करीब 35 पुलिसकर्मी तैनात हैं, अली अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आया है, आबान को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा1
- मकान में घुसा जहरीला सांप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू खरेहटा बीट के वनकर्मियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा, परिवार ने ली राहत की सांस संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। मैलानी वन क्षेत्र के खरेहटा वन बीट अंतर्गत ऊंचागांव निवासी हरिओम मिश्र के मकान में अचानक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने बिना देरी किए मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर खरेहटा बीट के वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा और वनरक्षक ताज मोहम्मद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम सांप को मैलानी रेंज के घने जंगल में ले गई और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से संभावित हादसा टल गया।1
- नियमों को दरकिनार कर मेले में लगे ओवरहाइट झूलें गीली जमीन पर झूलें लगे नियमों को दरकिनार कर मेले में लगे ओवरहाइट झूलें उचौलिया खीरी। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में चैहल्लुम का मेला लग रहा है जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और ओवरहाइट झूले भी लगे स्थानीय प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है लगातार बारिश होने से जमीन गीली और उसी पर झूले लगा दिये गये अगर ऐसे में झूलों से कोई हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा कौन लेगा जिम्मेदारी ऐसी तमाम बातों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए मेले की शुरुआत 12 अगस्त से होगी गीली जमीन पर झूला लगाना मतलब हादसे को दावत देना साबित हो सकता है फिलहाल पूरे मामले में स्थानीय क्या कार्यवाही करेगा यह देखना बाली बात होगी अगर झूले का परमिशन बना है तो कितनी ऊंचाई का बना कितने दिनों का बना है और ऐसे में पुलिस को लान आर्डर का विशेष ध्यान रखना होगा अब देखना होगा थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज पूरे मामले में कब और क्या कोई कार्यवाही करेंगे या फिर ओवरहाइट झूले सफेद पोश के दम पर चलते रहेंगे जल्द ही एसपी खीरी व जिलाधिकारी खीरी को मामले से अवगत कराया जायेगा आपको बता दें झूलों से तमाम जगह हादसे हो चुके हैं जिसमें मौतें भी हुई है लखीमपुर खीरी में झूला हादसा हो चुका है।1
- राष्ट्र पिता का पार्क अतिक्रमण की चपेट में,बना साइकिल स्टेंड,बापू जी के जन्मदिन पर हर वर्ष स्कूली बच्चे रैली निकालकर करते है माल्यार्पण जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के मूड़ा सवारान बाजार के पास मुख्य मार्ग के किनारे बने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पार्क की तरफ किसी ग्राम पंचायत प्रधान या किसी अधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित नहीं होता जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया आज उन्हीं राष्ट्र पिता के पार्क की मरम्मत साफ सफाई जीर्णोद्वार नहीं कराया जा रहा है यह चिंताजनक विषय है इसके अलावा हर वर्ष दो अक्टूबर को बापू जी के जन्मदिवस को बच्चे बड़े प्यार से मनाते है क्षेत्रीय स्कूल के बच्चे इस दिन विद्यालय से पार्क तक रैली निकालकर बापू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते है मूड़ा बाजार में लगने वाली साप्ताहिक शनिवार बाजार को यह पार्क साइकिल स्टेंड में तब्दील हो जाता है इसके अलावा चारों तरफ से लोगों ने इस पार्क पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों ने इस पर गहरा रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से इसकी मरम्मत साफ सफाई अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है2
- मितौली में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन कृषि योजनाओं पर चर्चा मितौली खीरी। शनिवार को विकासखंड मितौली सभागार में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया l इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, आधुनिक खेती, फसल उत्पादन एवं किसान हित से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि संबंधी नवीन तकनीकों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ गोष्ठी एंव उत्तर प्रदेश अन्न मिलेटश पुनरोद्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया l जिसमें एपीओ मनरेगा राजकुमार, एडीयो एजी नैमिष यादव, अनुज सिंह भूमि संरक्षक निरीक्षक , सचिव मनोज कुमार, प्रभारी बीज भंडार अमित बाजपेई,बीटी एम हरजेश, प्रगतिशील कृषक राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान दानपुर, वारिस अली सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।2