मोकामा में लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार मोकामा (बाढ़): मोकामा थाना क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 के निर्देशन में की गई। दिनांक 05.02.26 को खुटहा थाना-बढ़िया, जिला लखीसराय निवासी चंदन कुमार यादव अपनी पिकअप वाहन BR53G-3492 से खलासी के साथ जा रहे थे। रात करीब 11 बजे शिवनार मंदिर (मोकामा) से लगभग 400 मीटर आगे न्यू बाइपास मार्ग पर बदमाशों ने घेरकर मोबाइल फोन छीन लिया और पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में मोकामा थाना में कांड संख्या 55/26 दिनांक 05.02.26 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर हरिराम कुमार, सचिन कुमार और मोहित राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटी गई पिकअप वाहन BR53G-3492, लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन JH02AH-2972 तथा Realme, Vivo, Samsung सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मोकामा में लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार मोकामा (बाढ़): मोकामा थाना क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 के निर्देशन में की गई। दिनांक 05.02.26 को खुटहा थाना-बढ़िया, जिला लखीसराय निवासी चंदन कुमार यादव अपनी पिकअप वाहन BR53G-3492 से खलासी के साथ जा रहे थे। रात करीब 11 बजे शिवनार मंदिर (मोकामा) से लगभग 400 मीटर आगे न्यू बाइपास मार्ग पर बदमाशों ने घेरकर मोबाइल फोन छीन लिया और पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में मोकामा थाना में कांड संख्या 55/26 दिनांक 05.02.26 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर हरिराम कुमार, सचिन कुमार और मोहित राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटी गई पिकअप वाहन BR53G-3492, लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन JH02AH-2972 तथा Realme, Vivo, Samsung सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।
- मोकामा (बाढ़): मोकामा थाना क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 के निर्देशन में की गई। दिनांक 05.02.26 को खुटहा थाना-बढ़िया, जिला लखीसराय निवासी चंदन कुमार यादव अपनी पिकअप वाहन BR53G-3492 से खलासी के साथ जा रहे थे। रात करीब 11 बजे शिवनार मंदिर (मोकामा) से लगभग 400 मीटर आगे न्यू बाइपास मार्ग पर बदमाशों ने घेरकर मोबाइल फोन छीन लिया और पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में मोकामा थाना में कांड संख्या 55/26 दिनांक 05.02.26 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर हरिराम कुमार, सचिन कुमार और मोहित राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटी गई पिकअप वाहन BR53G-3492, लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन JH02AH-2972 तथा Realme, Vivo, Samsung सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- *प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राणा बिगहा का बुरा हाल। समय पर नहीं पहुंचते डॉक्टर और कर्मचारी* बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में एक तरफ सरकार सुधार का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ बाढ़ के राणा बिगहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों एवं मरीजों के परिजन यह आरोप लगा रहे हैं कि स्वास्थ्य कर्मचारी और डॉक्टर यहां समय से नहीं पहुंचते हैं जिसके कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनलोगों ने यह भी बताया कि 2 बजते ही कर्मचारी चले जाते है। इस सरकारी अस्पताल में सुविधा के नाम पर कुछ व्यवस्था नहीं है। वहीं लोगों ने बताया कि मरीजों के बीच एक्सपायरी डेट वाला दवाइयां वितरित कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ भी किया जाता है। राणा बिगहा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में पहले से भी इस तरह की शिकायत मिलती रही है। लेकिन सुधार के लिए कोई कदम अभी तक नहीं उठाए गए हैं न ही दोषियों पर कार्रवाई की जाती है। आपको बता दें कि सरकारी अस्पताल आम लोगों के लिए चिकित्सा के लिए होता है और विभाग की ओर से करोड़ो रुपये खर्च किये जाते हैं। इतना खर्च करने के बावजूद स्थिति ऐसी है तो जनता का क्या हाल होगा? जरूरत है स्वास्थ्य विभाग को ठोस कदम उठाने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की ताकि आम जन को उनके हक का इलाज मिल सके।1
- महुली थाना परिसर में शुक्रवार को सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की। कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी विवाद, घरेलू समस्या सहित अन्य स्थानीय मामलों से संबंधित शिकायतें रखीं। थाना अध्यक्ष ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित पक्षों को समझा-बुझाकर समाधान कराया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता को सम्मान के साथ न्याय दिलाना है, ताकि लोगों का जीवन आसान हो सके। ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत आगे भी नियमित रूप से जन समस्या सुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और लोगों को थाना स्तर पर ही न्याय मिल सके। इसकी जानकारी उन्होंने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे दी।1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 65 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 65 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस दौरान बताया गया कि भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, शिक्षा, आवास, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत आदि विभागों के आवेदन प्राप्त हुए हैं.1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- नगर परिषद शेखपुरा द्वारा MDA/IDA अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रिपोर्ट- कुमार सुबिद शेखपुरा - कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, श्याम सुन्दर कुमार तथा धीरज कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया, जो अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए जागरूक करेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग दवा का सेवन करें और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहें। यह एमडीए/आईडीए अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान जिले में कुल 6,92,209 लोगों को फाइलेरिया का दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 11 फरवरी 2026 को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जीविका समूह के सदस्य एवं उनके परिवारों को दवा खिलाई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें।1
- Post by Mahi Gautam1
- मोकामा वार्ड-07 में खुले नाले ने छीनी इंसानियत, मरीज को चादर में लपेटकर ले जाना पड़ा अस्पताल न्यूज़: नगर परिषद मोकामा के वार्ड संख्या 07 में पिछले करीब दो महीनों से नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। खुले नाले के कारण हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि एक बीमार मरीज को घर से अस्पताल तक ले जाना परिजनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया। सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ की वजह से एंबुलेंस या वाहन घर तक नहीं पहुंच सके, मजबूरन मरीज को चादर में लपेटकर उठाते हुए बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई बार नगर परिषद को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल यह है कि जब जान पर बन आती है, तब ही प्रशासन क्यों जागता है?1