तेज आंधी में उजड़ा पुलिस बीट, 24 घंटे बाद भी सड़क पर अवरोध, आवागमन बाधित मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा-लंभुआ मार्ग पर दियरा बाजार में काक्षा भिटौरा मोड़ के पास बना पुलिस बीट हाल ही में आई तेज आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचों-बीच आ गिरा। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसे हटाया नहीं जा सका है, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग दियरा और लंभुआ को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां दिनभर दोपहिया, चारपहिया और ग्रामीण परिवहन का आवागमन रहता है। सड़क पर पड़े लोहे और टीन के ढांचे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही अवरोध नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, जिम्मेदार विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से मौके पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
तेज आंधी में उजड़ा पुलिस बीट, 24 घंटे बाद भी सड़क पर अवरोध, आवागमन बाधित मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा-लंभुआ मार्ग पर दियरा बाजार में काक्षा भिटौरा मोड़ के पास बना पुलिस बीट हाल ही में आई तेज आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचों-बीच आ गिरा। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसे हटाया नहीं जा सका है,
जिससे इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग दियरा और लंभुआ को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां दिनभर दोपहिया, चारपहिया और ग्रामीण परिवहन का आवागमन रहता है। सड़क पर पड़े लोहे और टीन के ढांचे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही दुर्घटना की आशंका भी
बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही अवरोध नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, जिम्मेदार विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से मौके पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होशदार पुर में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली गांव की झील में हिरण का बच्चा फस गया जिसे ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों के डर से हिरण का बच्चा जान बचाने के लिए भाग कर झील में गिर गया झील में कीचड़ कचरा जमा होने की वजह से बाहर नहीं निकल पा रहा था और फस गया बिना देर किये ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया और हिरण के बच्चें की जान बचाई रेस्क्यू टीम मुकेश पंडित महेश अनिल नानक चंद गोकुल मलखान सिंह सतवीर राजपाल रोहित विशाल और डॉक्टर रिंकू समेत कई ग्रामीणों ने हम भूमिका निभाई।1
- सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी इलाके में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक और मोहम्मद अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद और मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का बयान: “मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”1
- Post by Raju.u.p.441
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1
- सुलतानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौरमऊ अंडरपास से 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। एएनटीएफ और नगर कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, 98 किलो से ज्यादा गांजा, कार व मोबाइल भी जब्त। सुलतानपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने सौरमऊ अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 98.927 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वेदप्रकाश मिश्रा (निवासी बेलाही, थाना लंभुआ) और पवन कुमार तिवारी (निवासी पठखौली रोज, थाना लंभुआ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और 6050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। संयुक्त टीम की इस सटीक कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। थाना कोतवाली नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।3
- सीओ नीतीश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात नियंत्रित किए। परिजनों को समझाया गया। मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया1
- सुल्तानपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भयांत गणतंत्र वाहिनी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार पाठक ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1