Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशjai MATA di1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1
- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होशदार पुर में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली गांव की झील में हिरण का बच्चा फस गया जिसे ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों के डर से हिरण का बच्चा जान बचाने के लिए भाग कर झील में गिर गया झील में कीचड़ कचरा जमा होने की वजह से बाहर नहीं निकल पा रहा था और फस गया बिना देर किये ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया और हिरण के बच्चें की जान बचाई रेस्क्यू टीम मुकेश पंडित महेश अनिल नानक चंद गोकुल मलखान सिंह सतवीर राजपाल रोहित विशाल और डॉक्टर रिंकू समेत कई ग्रामीणों ने हम भूमिका निभाई।1
- *अमेठी में जनगणना ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों को परोसा गया खराब खाना, खाने से उठी बदबू* जनगणना 2026 की तैयारी के बीच अमेठी से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान लंच में परोसा गया जो खाना खराब निकला। ट्रेनिंग के बीच जब शिक्षकों को लंच दिया गया, तो पैकेट खोलते ही खाने से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर जब शिक्षकों ने खाना चेक किया तो पूरा भोजन खराब हो गया था इसके बाद सभी शिक्षकों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। शिक्षकों ने प्रशासन और ट्रेनिंग आयोजित कर रही एजेंसी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि जनगणना जैसे अहम काम में लगे कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। खाने की आपूर्ति करने वाले वेंडर की जांच के आदेश दिए गए हैं। जनगणना ट्रेनिंग में सड़ा खाना परोसने की यह घटना व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है।1
- सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी इलाके में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक और मोहम्मद अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद और मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का बयान: “मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”1
- अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।4
- सुलतानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौरमऊ अंडरपास से 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। एएनटीएफ और नगर कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, 98 किलो से ज्यादा गांजा, कार व मोबाइल भी जब्त। सुलतानपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने सौरमऊ अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 98.927 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वेदप्रकाश मिश्रा (निवासी बेलाही, थाना लंभुआ) और पवन कुमार तिवारी (निवासी पठखौली रोज, थाना लंभुआ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और 6050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। संयुक्त टीम की इस सटीक कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। थाना कोतवाली नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।3
- सुल्तानपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भयांत गणतंत्र वाहिनी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार पाठक ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1