सुल्तानपुर मकान बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी इलाके में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक और मोहम्मद अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद और मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का बयान: “मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
सुल्तानपुर मकान बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी इलाके में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक और मोहम्मद अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद और मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का बयान: “मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
- सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी इलाके में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक और मोहम्मद अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद और मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का बयान: “मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”1
- सुलतानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौरमऊ अंडरपास से 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। एएनटीएफ और नगर कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, 98 किलो से ज्यादा गांजा, कार व मोबाइल भी जब्त। सुलतानपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने सौरमऊ अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 98.927 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वेदप्रकाश मिश्रा (निवासी बेलाही, थाना लंभुआ) और पवन कुमार तिवारी (निवासी पठखौली रोज, थाना लंभुआ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और 6050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। संयुक्त टीम की इस सटीक कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। थाना कोतवाली नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।3
- उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होशदार पुर में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली गांव की झील में हिरण का बच्चा फस गया जिसे ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों के डर से हिरण का बच्चा जान बचाने के लिए भाग कर झील में गिर गया झील में कीचड़ कचरा जमा होने की वजह से बाहर नहीं निकल पा रहा था और फस गया बिना देर किये ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया और हिरण के बच्चें की जान बचाई रेस्क्यू टीम मुकेश पंडित महेश अनिल नानक चंद गोकुल मलखान सिंह सतवीर राजपाल रोहित विशाल और डॉक्टर रिंकू समेत कई ग्रामीणों ने हम भूमिका निभाई।1
- Post by Raju.u.p.441
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- 🔴 *सुबह 5 बजे से ठेके पर शराब की बिक्री! अबकारी नियमों की खुली धज्जियां, महिलाओं की राह बनी मुश्किल* जनपद प्रतापगढ़ के बिहार गंज बाजार स्थित बरिया समुंद्र शराब ठेके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सुबह तड़के 5:00 बजे से ही अवैध रूप से शराब की बिक्री शुरू होने का आरोप है। यह कृत्य स्पष्ट रूप से अबकारी नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके पर तय समय से पहले ही “ब्लैक” में शराब बेची जा रही है। सुबह-सुबह ही ठेके पर भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अव्यवस्था के चलते गांव की महिलाओं को मॉर्निंग वॉक या जरूरी कार्यों के लिए निकलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ठेके के बाहर लगने वाली भीड़ के कारण आए दिन बहसबाजी और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है, जिससे आम जनमानस में डर और असहजता का वातावरण पैदा हो गया है। 📌 प्रशासन की चुप्पी पर सवाल इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद भी प्रशासन की निष्क्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 📢 ग्रामीणों की मांग स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। ✍️ निष्कर्ष सुबह के शांत वातावरण में अवैध शराब बिक्री का यह खेल न केवल कानून की अवहेलना है, बल्कि सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक सख्ती दिखाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज* अयोध्या में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौर्या मिष्ठान भण्डार के सामने किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने श्रद्धालु को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल उठता है — धार्मिक नगरी में श्रद्धालु भी सुरक्षित नहीं?1
- सुल्तानपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भयांत गणतंत्र वाहिनी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार पाठक ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1