Shuru
Apke Nagar Ki App…
शादी में इग्नोर करने पर भड़के चाचा, बंद किया दरवाजा, लौटते ही दंग रह गया भतीजा
अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
शादी में इग्नोर करने पर भड़के चाचा, बंद किया दरवाजा, लौटते ही दंग रह गया भतीजा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- 🔴 *सुबह 5 बजे से ठेके पर शराब की बिक्री! अबकारी नियमों की खुली धज्जियां, महिलाओं की राह बनी मुश्किल* जनपद प्रतापगढ़ के बिहार गंज बाजार स्थित बरिया समुंद्र शराब ठेके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सुबह तड़के 5:00 बजे से ही अवैध रूप से शराब की बिक्री शुरू होने का आरोप है। यह कृत्य स्पष्ट रूप से अबकारी नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके पर तय समय से पहले ही “ब्लैक” में शराब बेची जा रही है। सुबह-सुबह ही ठेके पर भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अव्यवस्था के चलते गांव की महिलाओं को मॉर्निंग वॉक या जरूरी कार्यों के लिए निकलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ठेके के बाहर लगने वाली भीड़ के कारण आए दिन बहसबाजी और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है, जिससे आम जनमानस में डर और असहजता का वातावरण पैदा हो गया है। 📌 प्रशासन की चुप्पी पर सवाल इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद भी प्रशासन की निष्क्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 📢 ग्रामीणों की मांग स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। ✍️ निष्कर्ष सुबह के शांत वातावरण में अवैध शराब बिक्री का यह खेल न केवल कानून की अवहेलना है, बल्कि सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक सख्ती दिखाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- पट्टी कोतवाली के के बगल सुलभ शौचालय की ठीक सामने सिविल लाइन रोड पर आंधी व तूफान में बुधवार को एक नीम का पेड़ बिजली के तार पर गिर पड़ा खंम्भा लटक गया जिसके नीचे से सवारियां गुजर रही हैं लेकिन नगर पंचायत पट्टी और वन विभाग इससे अनजान बना हुआ है किसी भी समय पेड़ सड़क पर गिर सकता है जिसके नीचे से गाड़ी बाइक पैदल लोग निकल रहे हैं बड़ा हादसा हो सकता है और विभाग अनजान बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया की जानकारी में नहीं था तत्काल भेज कर कार्रवाई करते हैं।1
- सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर चौकी इलाके में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इश्तियाक और मोहम्मद अशरफ के बीच काफी समय से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर से पांच-पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सामन्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद और मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का बयान: “मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- *दलाल शब्द के संबोधन पड़ा बदलापुर कोतवाल के ऊपर भारी बजरंग दल के कार्यकर्ता बेहद नाराज़* बदलापुर/जौनपुर बजरंग दल के जिलाअध्यक्ष सत्या शुक्ला अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर कोतवाली पहुंचे तो नवगत कोतवाल ने बजरंग दल जिलाअध्यक्ष को घूसखोर जैसे शब्दों संबोधित करते हुए। भड़क गये बोले थाने से निकलो नहीं तो मार के भगाऊंगा बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने रोष मे कहां अब आप अभी हमें बन्द करो और हमें मारो तभी हम लोग जाएंगे दलाल शब्द बना बावल का कारण बदलापुर कोतवाल के ऊपर काफी जना अक्रोश व्याप्त हैं। आगे आला पुलिस अधिकारी क्या कार्य वाही करते हैं..? जानने का विषय बना हुआ है यह मामला सोसल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा बदलापुर कोतवाल के बिगड़े बोल।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1