logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 hrs ago
user_Jitendraprasad Raj
Jitendraprasad Raj
Electrician Kunda, Pratapgarh•
11 hrs ago

More news from Kaushambi and nearby areas
  • कौशांबी...90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद व 4.5 कुंतल लहन नष्ट कराया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 01.03.2026 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की गयी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर चेकिंग की गयी। कार्यवाही के दौरान कुल 04 नफर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गयी एवं लगभग 4.5 कुंतल लहन नष्ट कराया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
    1
    कौशांबी...90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद व 4.5 कुंतल लहन नष्ट कराया गया
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 01.03.2026 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की गयी।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर चेकिंग की गयी। कार्यवाही के दौरान कुल 04 नफर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गयी एवं लगभग 4.5 कुंतल लहन नष्ट कराया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    8 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कौशांबी की खबर
    3
    कौशांबी की खबर
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ऊंचाहार (रायबरेली) में आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस मार्च में पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।पुलिस का यह काफिला केवल नगर क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फ्लैग मार्च ऊंचाहार नगर क्षेत्र, पट्टी रहस कैथवल, अरखा और बहेरवा जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय, कोतवाल अजय कुमार राय, अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व कर्मी इस टीम में मौजूद रहे।इस तरह के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना और नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि वे भयमुक्त होकर अपने त्योहार मना सकें। प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    ऊंचाहार (रायबरेली) में आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस मार्च में पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।पुलिस का यह काफिला केवल नगर क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फ्लैग मार्च ऊंचाहार नगर क्षेत्र, पट्टी रहस कैथवल, अरखा और बहेरवा जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय, कोतवाल अजय कुमार राय, अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत और एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व कर्मी इस टीम में मौजूद रहे।इस तरह के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना और नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि वे भयमुक्त होकर अपने त्योहार मना सकें। प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक, किसी की भूमि को जबरन कब्जा कर लेना होता है, भूमाफियाओं का मकसद... जमीन की चाहत में चांदमारी में हो चुकी है, गैंगवार ! चांदमारी में अलग-अलग घटनाओं में तीन ब्यक्ति की पूर्व में जा चुकी है, जान... समय रहते पुलिस प्रशासन चांदमारी में अवैध प्लाटिंग के कार्य पर अंकुश न लगाया और भूमाफियाओं पर नकेल न कसा तो फिर हो सकती है, गैंगवार... चांदमारी क्षेत्र बना भूमाफियाओं की पहली पसंद, कागज में जमीन कम और मौके पर जमीन अधिक होने से भूमाफियाओं को प्लॉटिंग करने में मिलती है, सहूलियत। कोतवाली नगर क्षेत्र सिविल लाइंस पुलिस चौकी क्षेत्र के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र जो सई नदी के किनारे तक है, विस्तारित। इसी क्षेत्र को चांदमारी भी कहते हैं। जिला प्रशासन और पुलिस महकमें को नजरअंदाज करके भूमाफियाओं द्वारा किसी की भी भूमि चाहे वह खाली पड़ी हो अथवा उसमें बाउन्ड्रीवाल बनी हो। उसे भूमाफियाओं द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन से जमींदोज करके उस पर अक्सर कर लिया जाता है, कब्जा। इन दिनों शहरी क्षेत्र प्रतापगढ़ में जनपद के बाहर से जमीन पर गुंडई और सरहंगई के दम पर जबरन कब्जा कराने आते हैं, बदमाश। जमीन कब्जाने में हिस्ट्रीशीटर भी हुए सक्रिय। वीरेंद्र प्रताप सिंह व इरफान अहमद ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र के चांदमारी इलाके में उनकी बैनामा शुदा भूमि गाटा संख्या- 143 पर प्रतापगढ़ सहित पट्टी और जौनपुर के अपराधी कल असलहों के बलबूते जेसीबी मशीन से उनकी बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी (चांदमारी) की गाटा संख्या-143 पर जबरन कब्जा करने का काम किया गया है, जबकि उक्त भूमि के मालिक वीरेंद्र सिंह व इरफान अहमद हैं। नगर कोतवाल से तहरीर देते हुए दोनों ने फरियाद किया है कि उनकी बैनामें की भूमि को भुमफियओं के चंगुल से सुरक्षित व संरक्षित किया जाये। पीड़ित पक्षों का कहना कि उनकी बैनामें की भूमि को गुंडई व सरहंगई के बल पर जबरन कब्जाने के पीछे रेनू सिंह पत्नी स्वर्गीय रुद्रेश प्रताप सिंह निवासिनी भुवालपुर किला, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ व उनके सहयोगी धीरज शर्मा उर्फ़ संजू पुत्र शोभनाथ शर्मा निवासी- आमी सराय, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ जो हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या- 130 A है। हिस्ट्रीशीटर धीरज शर्मा उर्फ़ संजू के साथ संदीप सिंह पुत्र स्व राम सिंह निवासी- पूरे बासन, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ व राणा सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी- डालूपुर, थाना- सुजानगंज, जनपद जौनपुर एवं उनके साथ में 8 से 10 लोग अज्ञात जो असलहा लिए थे और जबरन गुंडई के बल पर उनकी जमीन को जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं। भुवालपुर किला की रहने वाली रेनू सिंह की भूमि गाटा संख्या- 159 है और पीड़ित पक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह और इरफान अहमद की भूमि बगल है, जिसकी गाटा संख्या- 143 है। हलांकि मौके पर रेनू सिंह नहीं आती और अपने इन्हीं गुंडों और अपराधियों के बल पर वह पीड़ित पक्ष की बैनामें की भूमि जबरन कब्ज़ा कर लेना चाहती हैं, जबकि रेनू सिंह की भूमि का जितना रकबा है, वह उस पर पूरी तरह काबिज हैं। फिर भी दूसरे की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लेना का मजा ही अलग होता है। कोतवाली नगर के किशुनदासपुर निवासी इरफान अहमद और वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह औद्योगिक क्षेत्र भदोही के रहने वाले हैं। दोनों ने आरोप लगाया है कि कल जब उनकी बैनामें की भूमि पर अपराधियों द्वारा जबरन जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा किया जा रहा था तो वह दोनों मौके पर पहुंचे थे और जबरन कब्जा की वजह पूंछी तो दबंगों की बातें गुंडई वाली रही। पीड़ित पक्ष उनकी धमकियों से डर गया और वहाँ से लौट आना बेहतर समझा। आरोपों की बातों पर यकीन करें तो दबंगों ने कहा कि यहाँ से भाग जाओ और फिर यहाँ दिखाई न देना, नहीं तो इसी जेसीबी मशीन से खोदकर गाड़ दिए जाओगे। यही नहीं चांदमारी की पुरानी घटनाओं को याद करने की बात भी कही। पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली नगर में कल शाम को ही तहरीर दे दी गई थी, जांच के लिए नगर कोतवाल सुभाष यादव ने अपने चौकी इंचार्ज सिविल लाइन को आदेशित किया है। साथ ही मौके पर शांति ब्यवस्था बनाये रखने का निर्देश भी दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।
    1
    प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक, किसी की भूमि को जबरन कब्जा कर लेना होता है, भूमाफियाओं का मकसद...
जमीन की चाहत में चांदमारी में हो चुकी है, गैंगवार ! चांदमारी में अलग-अलग घटनाओं में तीन ब्यक्ति की पूर्व में जा चुकी है, जान...
समय रहते पुलिस प्रशासन चांदमारी में अवैध प्लाटिंग के कार्य पर अंकुश न लगाया और भूमाफियाओं पर नकेल न कसा तो फिर हो सकती है, गैंगवार...
चांदमारी क्षेत्र बना भूमाफियाओं की पहली पसंद, कागज में जमीन कम और मौके पर जमीन अधिक होने से भूमाफियाओं को प्लॉटिंग करने में मिलती है, सहूलियत।
कोतवाली नगर क्षेत्र सिविल लाइंस पुलिस चौकी क्षेत्र के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र जो सई नदी के किनारे तक है, विस्तारित। इसी क्षेत्र को चांदमारी भी कहते हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस महकमें को नजरअंदाज करके भूमाफियाओं द्वारा किसी की भी भूमि चाहे वह खाली पड़ी हो अथवा उसमें बाउन्ड्रीवाल बनी हो। उसे भूमाफियाओं द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन से जमींदोज करके उस पर अक्सर कर लिया जाता है, कब्जा।
इन दिनों शहरी क्षेत्र प्रतापगढ़ में जनपद के बाहर से जमीन पर गुंडई और सरहंगई के दम पर जबरन कब्जा कराने आते हैं, बदमाश। जमीन कब्जाने में हिस्ट्रीशीटर भी हुए सक्रिय। वीरेंद्र प्रताप सिंह व इरफान अहमद ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र के चांदमारी इलाके में उनकी बैनामा शुदा भूमि गाटा संख्या- 143 पर प्रतापगढ़ सहित पट्टी और जौनपुर के अपराधी कल असलहों के बलबूते जेसीबी मशीन से उनकी बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी (चांदमारी) की गाटा संख्या-143 पर जबरन कब्जा करने का काम किया गया है, जबकि उक्त भूमि के मालिक वीरेंद्र सिंह व इरफान अहमद हैं। नगर कोतवाल से तहरीर देते हुए दोनों ने फरियाद किया है कि उनकी बैनामें की भूमि को भुमफियओं के चंगुल से सुरक्षित व संरक्षित किया जाये।
पीड़ित पक्षों का कहना कि उनकी बैनामें की भूमि को गुंडई व सरहंगई के बल पर जबरन कब्जाने के पीछे रेनू सिंह पत्नी स्वर्गीय रुद्रेश प्रताप सिंह निवासिनी भुवालपुर किला, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ व उनके सहयोगी धीरज शर्मा उर्फ़ संजू पुत्र शोभनाथ शर्मा निवासी- आमी सराय, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ जो हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या- 130 A है।
हिस्ट्रीशीटर धीरज शर्मा उर्फ़ संजू के साथ संदीप सिंह पुत्र स्व राम सिंह निवासी- पूरे बासन, थाना-  पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ व राणा सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी- डालूपुर, थाना- सुजानगंज, जनपद जौनपुर एवं उनके साथ में 8 से 10 लोग अज्ञात जो असलहा लिए थे और जबरन गुंडई के बल पर उनकी जमीन को जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं।
भुवालपुर किला की रहने वाली रेनू सिंह की भूमि गाटा संख्या- 159 है और पीड़ित पक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह और इरफान अहमद की भूमि बगल है, जिसकी गाटा संख्या- 143 है। हलांकि मौके पर रेनू सिंह नहीं आती और अपने इन्हीं गुंडों और अपराधियों के बल पर वह पीड़ित पक्ष की बैनामें की भूमि जबरन कब्ज़ा कर लेना चाहती हैं, जबकि रेनू सिंह की भूमि का जितना रकबा है, वह उस पर पूरी तरह काबिज हैं। फिर भी दूसरे की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लेना का मजा ही अलग होता है।
कोतवाली नगर के किशुनदासपुर निवासी इरफान अहमद और वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह औद्योगिक क्षेत्र भदोही के रहने वाले हैं। दोनों ने आरोप लगाया है कि कल जब उनकी बैनामें की भूमि पर अपराधियों द्वारा जबरन जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा किया जा रहा था तो वह दोनों मौके पर पहुंचे थे और जबरन कब्जा की वजह पूंछी तो दबंगों की बातें गुंडई वाली रही। पीड़ित पक्ष उनकी धमकियों से डर गया और वहाँ से लौट आना बेहतर समझा।
आरोपों की बातों पर यकीन करें तो दबंगों ने कहा कि यहाँ से भाग जाओ और फिर यहाँ दिखाई न देना, नहीं तो इसी जेसीबी मशीन से खोदकर गाड़ दिए जाओगे। यही नहीं चांदमारी की पुरानी घटनाओं को याद करने की बात भी कही। पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली नगर में कल शाम को ही तहरीर दे दी गई थी, जांच के लिए नगर कोतवाल सुभाष यादव ने अपने चौकी इंचार्ज सिविल लाइन को आदेशित किया है। साथ ही मौके पर शांति ब्यवस्था बनाये रखने का निर्देश भी दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    1
    वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ​ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है। ​क्या है पूरा मामला? ​पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए। ​तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। ​पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल ​शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। ​पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
    1
    ​ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है।
​क्या है पूरा मामला?
​पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए।
​तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
​पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल
​शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
​पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.