Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार *नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार* *सफीपुर उन्नाव* गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान निहालपुर-भदनी नाले पर बनाया गया अस्थायी रास्ता जलनिकासी में बाधक बन गया है। नाले में मिट्टी जमा होने से वृजपालपुर, भैंसहरा, मवई लाल और मवईभान समेत आसपास के गांवों की करीब दो हजार बीघा फसल जलमग्न होने का दावा किसानों ने किया है। मंगलवार को करीब आधा किसानों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर नाले की सफाई, अवरोध हटाने और खेतों से पानी निकलवाने की मांग की। तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Pavan Kumar
नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार *नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार* *सफीपुर उन्नाव* गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान निहालपुर-भदनी नाले पर बनाया गया अस्थायी रास्ता जलनिकासी में बाधक बन गया है। नाले में मिट्टी जमा होने से वृजपालपुर, भैंसहरा, मवई लाल और मवईभान समेत आसपास के गांवों की करीब दो हजार बीघा फसल जलमग्न होने का दावा किसानों ने किया है। मंगलवार को करीब आधा किसानों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर नाले की सफाई, अवरोध हटाने और खेतों से पानी निकलवाने की मांग की। तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम मंसूरपुर तिगवां मल्लावां हरदोई में कीचड़ भरी रास्ता ग्राम प्रधान नहीं करवा रहे कार्य कीचड़ भरी गली बच्चों को डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी सता रही है स्कूली बच्चे कीचड़ में निकलने को मजबूर कोई अधिकारी नहीं ले रहा संज्ञान1
- नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार *नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार* *सफीपुर उन्नाव* गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान निहालपुर-भदनी नाले पर बनाया गया अस्थायी रास्ता जलनिकासी में बाधक बन गया है। नाले में मिट्टी जमा होने से वृजपालपुर, भैंसहरा, मवई लाल और मवईभान समेत आसपास के गांवों की करीब दो हजार बीघा फसल जलमग्न होने का दावा किसानों ने किया है। मंगलवार को करीब आधा किसानों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर नाले की सफाई, अवरोध हटाने और खेतों से पानी निकलवाने की मांग की। तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- बरसाती मौसम की मार से स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ी मरीजों की भीड़ बरसाती मौसम की मार से स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ी मरीजों की भीड़ कन्नौज। बदले हुए बरसाती मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विनोद दीक्षित, कन्नौज में इन दिनों वायरल फीवर, मलेरिया, उल्टी-दस्त समेत विभिन्न मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पंजीकरण कक्ष से लेकर चिकित्सकों के कक्ष और औषधि वितरण केंद्र तक मरीजों की लंबी कतारें लगी दिखाई दे रही हैं। बड़ी संख्या में लोग बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटने लगती है। वरिष्ठ चिकित्सक चमन लाल मिश्रा ने बताया कि बरसात के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही कई प्रकार के संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वायरल फीवर, मलेरिया, उल्टी-दस्त और अन्य संक्रमण के मरीज इस मौसम में अधिक सामने आते हैं। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, दूषित पानी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने तथा बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मौसमी बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौसम में बदलाव के बीच स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ती मरीजों की भीड़ ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया है।1
- तालग्राम में कच्चे मकान की छत गिरी छत गिरने से चली गई 40 वर्षीय युवक की जा* न तालग्राम में कच्चे मकान की छत गिरी छत गिरने से चली गई 40 वर्षीय युवक की जा* न1
- रफ़्तार का 'यमदूत'! हरदोई के सण्डीला में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को 10 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत,संडीला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,पहिए के नीचे फंसा रहा युवक,मौके पर ही थमी सांसें,उजड़ गया सुहाग 4 महीने पहले सिर पर सजा था सेहरा.....बुआ को लेने जा रहा था भतीजा, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक....... हरदोई की सड़कों पर एक बार फिर रफ़्तार के यमदूत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है! एक ऐसा खौफनाक हादसा, जिसे देखकर चश्मदीदों की रूह कांप गई! संडीला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को इतनी बेरहमी से रौंदा कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हत्यारा ट्रक, बाइक समेत युवक को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया! इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।संडीला के ओवरब्रिज की सर्विस रोड आज एक खूनी सड़क में तब्दील हो गई। हरदोई की तरफ से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानवरों वाले अस्पताल के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा, उसकी चीख निकल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद भी ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। वो बाइक सवार को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया। युवक ट्रक के पहिए के नीचे फंसा रहा और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही संडीला थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और बेकाबू हो रहे हालात को संभाला।मृतक की पहचान आशुसराय निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। जो अपनी बुआ को लेने संडीला जा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है।इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। महज 4 महीने पहले ही तेजपाल के सिर पर सेहरा सजा था, घर में शादी की खुशियां अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि चार महीने में ही एक सुहागिन का सिंदूर उजड़ गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर संडीला की सड़कों पर दौड़ते इन रफ़्तार के सौदागरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #Hardoi #Sandila #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #HardoiNews #BreakingNews #RoadAccident #AccidentNews #SpeedingTruck #TragicIncident #CrimeNews #TrendingNews1
- सब पढ़े, सब बढ़े' के दावों की जमीनी हकीकत देखिए! 🚨 कन्नौज (छिबरामऊ) का 'कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर'—जिसके बच्चों ने मंडल स्तर तक ढेरों ट्रॉफियां जीतीं, आज वह स्कूल एक गंदे तालाब में तब्दील हो चुका है। 😡 सिस्टम की घोर लापरवाही और जलभराव के कारण स्कूल में बीमारियां पनप रही हैं और होनहार बच्चे स्कूल छोड़ने (पलायन) को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है! क्या हमारे चैंपियन बच्चों को पढ़ने के लिए एक साफ स्कूल भी नसीब नहीं होगा? नीचे दिए गए वीडियो को देखें और इसे इतना Share करें कि सोए हुए अधिकारियों की नींद टूटे! आपका एक शेयर इन नौनिहालों का भविष्य बचा सकता है। 🙏 👇 इस बदहाल सिस्टम पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं! #Kannauj #UPNews #EducationSystem #GroundReport #SaveOurSchools #KannaujNews #UttarPradesh सब पढ़े, सब बढ़े' के दावों की जमीनी हकीकत देखिए! 🚨 कन्नौज (छिबरामऊ) का 'कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर'—जिसके बच्चों ने मंडल स्तर तक ढेरों ट्रॉफियां जीतीं, आज वह स्कूल एक गंदे तालाब में तब्दील हो चुका है। 😡 सिस्टम की घोर लापरवाही और जलभराव के कारण स्कूल में बीमारियां पनप रही हैं और होनहार बच्चे स्कूल छोड़ने (पलायन) को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है! क्या हमारे चैंपियन बच्चों को पढ़ने के लिए एक साफ स्कूल भी नसीब नहीं होगा? नीचे दिए गए वीडियो को देखें और इसे इतना Share करें कि सोए हुए अधिकारियों की नींद टूटे! आपका एक शेयर इन नौनिहालों का भविष्य बचा सकता है। 🙏 👇 इस बदहाल सिस्टम पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं! #Kannauj #UPNews #EducationSystem #GroundReport #SaveOurSchools #KannaujNews #UttarPradesh1
- Stirrup Bending Machine से Stirrup कैसे बनाते हैं? 🔧 | Site Practical | Civil Engineering 📝 Description इस वीडियो में आप देखेंगे कि Stirrup (Ring) को Bending Machine की सहायता से कैसे बनाया जाता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो RCC work में इस्तेमाल होती है। सही bending और सही आकार का stirrup structure की strength के लिए बहुत जरूरी होता है। 👉 इस वीडियो में आपको practical तरीके से बताया गया है कि Stirrup कैसे bend किया जाता है Bending machine का use कैसे करते हैं Site पर किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए अगर आप Civil Engineering के student या site engineer हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बहुत उपयोगी है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔍 SEO Keywords stirrup bending, stirrup making process, bending machine stirrup, stirrup bending machine use, RCC stirrup, civil engineering practical, construction site work, rebar bending, stirrup कैसे बनाते हैं, civil engineering site learning, steel bending machine, site engineer work, Shiva AtoZ Learning Hub 🔖 Hashtags #Stirrup #StirrupBending #BendingMachine #CivilEngineering #Construction #SiteWork #RCC #Rebar #SteelBending #CivilEngineer #Engineering #ConstructionSite #PracticalLearning #ShivaAtoZLearningHub1
- प्रेम विवाह का दुखद अंत,2 बच्चों और पति छोड़कर भागी, प्रेमी चुपचाप जला रहा था शव प्रेम विवाह का दुखद अंत,डेढ़ महीने पहले 2 बच्चों और पति छोड़कर भागी, प्रेमी चुपचाप प्रेमिका का जला रहा था शव कन्नौज। अपनी पहली शादी के बाद प्रेम विवाह करने वाली युवती और दो बच्चों की मां की उसके प्रेमी के घर संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद घर से दूर नहर किनारे जलता हुआ शव मिलने की खबर पर सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि, युवती का प्रेमी और उसके सहयोगी युवती की संदेहास्पद मौत के बाद उसका शव गुपचुप तरीके से जला रहे थे। मौके पर जलता हुआ शव राहगीरों ने देखा तो उपरोक्त लोग शव को चिता पर जलता हुआ ही छोड़कर भाग निकले। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मृतक युवती के प्रेमी पति और परिजनों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कन्हईपुर्वा निवासी गुड्डू वर्मा का 20 वर्षीय बेटा छोटू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। इस दौरान मोबाइल पर इंस्ट्राग्राम के जरिए उसका संपर्क कन्नौज जिले के ही विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती किरन से हुआ। किरन शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों की मां भी थी। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में घनिष्ठता हुई और प्रेमप्रसंग का दौर शुरू हुआ। नतीजा यह हुआ कि किरन करीब डेढ़ माह पूर्व अपनी पहली शादी से तिलांजलि देकर और दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी छोटू के पास दिल्ली चली गई। पता चला है कि, हाल ही में एक सप्ताह पूर्व छोटू अपने साथ किरन को लेकर गांव कन्हईपुर्वा आ गया था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में छोटू के घर रह रही किरन की मौत हो गई। बताते हैं कि, किरन की मौत पर छोटू और उसके परिजनों ने एक ऐसा खेल खेला जिसने हर किसी सुनने वाले को अचंभित कर दिया। छोटू और उसके सहयोगी किरन का शव गुपचुप तरीके से लेकर गांव से दूर उमर्दा नहर लेकर पहुंचे और किरन के शव को आग लगा दी। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने जब नहर किनारे शव को जलते हुए देखा तो मामला संदिग्ध जानकार पुलिस को मामले की सूचना दे दी। घटनाक्रम की जानकारी पर आनन फानन में इंदरगढ़ थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चिता पर जल रहे शव को नहर के पानी से बुझाते हुए शव के अवशेषों को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस को आता देख किरन का प्रेमी पति और उसके सहयोगी मौके से भाग निकले। मामले की शुरुआती जांच पड़ताल करते हुए जहां पुलिस ने मृतक युवती के शव के जले हुए अवशेषों को डीएनए सैंपल के तौर पर जांच के लिए भेजा है , जिससे मृतिका की पहचान हो सके। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए फिलहाल युवती के प्रेमी पति और उसके सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूंछ ताँछ शुरू कर दी है। मामले को आगे बढ़ाते हुए और घटना की जांच पड़ताल के लिए मृतिका के पहले पति को जानकारी दी। जिसके बाद मृतिका का पति भी सूचना पर थाने पहुंचा। शाम चार बजे के करीब इंदरगढ़ थाने पहुंचे किरन के पहले पति ने अपने दोनों बच्चों की मौजूदगी में पुलिस को बताया कि, डेढ़ माह पूर्व छोटू अपने भाइयों के सहयोग से उसकी पत्नी को भगा ले गया था। उसने यह भी बताया कि, घटना की सूचना डेढ़ माह पूर्व उसने विशुनगढ़ थाने में भी की थी, तीन बार शिकायती पत्र दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी और कार्यवाही करने को लेकर पैसों की मांग की थी। उपरोक्त मामले में तिर्वा पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह ने बताया कि, महिला के जले अवशेष बरामद हुए हैं, जिनको डीएनए जांच के लिए सैंपल के तौर पर भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है, जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।1