रफ़्तार का 'यमदूत'! हरदोई के सण्डीला में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को 10 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत,संडीला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,पहिए के नीचे फंसा रहा युवक,मौके पर ही थमी सांसें,उजड़ गया सुहाग 4 महीने पहले सिर पर सजा था सेहरा.....बुआ को लेने जा रहा था भतीजा, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक....... हरदोई की सड़कों पर एक बार फिर रफ़्तार के यमदूत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है! एक ऐसा खौफनाक हादसा, जिसे देखकर चश्मदीदों की रूह कांप गई! संडीला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को इतनी बेरहमी से रौंदा कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हत्यारा ट्रक, बाइक समेत युवक को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया! इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।संडीला के ओवरब्रिज की सर्विस रोड आज एक खूनी सड़क में तब्दील हो गई। हरदोई की तरफ से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानवरों वाले अस्पताल के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा, उसकी चीख निकल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद भी ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। वो बाइक सवार को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया। युवक ट्रक के पहिए के नीचे फंसा रहा और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही संडीला थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और बेकाबू हो रहे हालात को संभाला।मृतक की पहचान आशुसराय निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। जो अपनी बुआ को लेने संडीला जा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है।इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। महज 4 महीने पहले ही तेजपाल के सिर पर सेहरा सजा था, घर में शादी की खुशियां अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि चार महीने में ही एक सुहागिन का सिंदूर उजड़ गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर संडीला की सड़कों पर दौड़ते इन रफ़्तार के सौदागरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #Hardoi #Sandila #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #HardoiNews #BreakingNews #RoadAccident #AccidentNews #SpeedingTruck #TragicIncident #CrimeNews #TrendingNews

- रफ़्तार का 'यमदूत'! हरदोई के सण्डीला में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को 10 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत,संडीला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,पहिए के नीचे फंसा रहा युवक,मौके पर ही थमी सांसें,उजड़ गया सुहाग 4 महीने पहले सिर पर सजा था सेहरा.....बुआ को लेने जा रहा था भतीजा, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक....... हरदोई की सड़कों पर एक बार फिर रफ़्तार के यमदूत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है! एक ऐसा खौफनाक हादसा, जिसे देखकर चश्मदीदों की रूह कांप गई! संडीला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को इतनी बेरहमी से रौंदा कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हत्यारा ट्रक, बाइक समेत युवक को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया! इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।संडीला के ओवरब्रिज की सर्विस रोड आज एक खूनी सड़क में तब्दील हो गई। हरदोई की तरफ से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानवरों वाले अस्पताल के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा, उसकी चीख निकल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद भी ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। वो बाइक सवार को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया। युवक ट्रक के पहिए के नीचे फंसा रहा और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही संडीला थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और बेकाबू हो रहे हालात को संभाला।मृतक की पहचान आशुसराय निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। जो अपनी बुआ को लेने संडीला जा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है।इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। महज 4 महीने पहले ही तेजपाल के सिर पर सेहरा सजा था, घर में शादी की खुशियां अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि चार महीने में ही एक सुहागिन का सिंदूर उजड़ गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर संडीला की सड़कों पर दौड़ते इन रफ़्तार के सौदागरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #Hardoi #Sandila #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #HardoiNews #BreakingNews #RoadAccident #AccidentNews #SpeedingTruck #TragicIncident #CrimeNews #TrendingNews1
- पारा में अवैध भैंसी डेरियो पर कार्यवाही दरोगा के हमले के बाद फोर्स तैनात एसीपी भी मौजूद ब्रेकिंग न्यूज़ | अवैध डेरी संचालन पे चला प्रशासन का डंडा पारा में अवैध भैंसी डेयरियों पर बड़ी कार्रवाई! दरोगा पर हमले के बाद भैंसी डेयरी संचालकों पर कसा शिकंजा। पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मौके पर, अवैध डेयरियों को खाली कराने की कार्रवाई जारी। ACP काकोरी शकील अहमद समेत कई आला अधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद। नगर निगम की टीम द्वारा भैंसों को पकड़कर हटाने की कार्रवाई लगातार जारी। इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच अवैध डेयरी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई।1
- ग्राम मंसूरपुर तिगवां मल्लावां हरदोई में कीचड़ भरी रास्ता ग्राम प्रधान नहीं करवा रहे कार्य कीचड़ भरी गली बच्चों को डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी सता रही है स्कूली बच्चे कीचड़ में निकलने को मजबूर कोई अधिकारी नहीं ले रहा संज्ञान1
- मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सरोज पुत्र मनोज के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि सरोज सुबह खेत जाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर के आगे पुलिस के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया। घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1
- नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार *नाला बंद होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने एस डी एम संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को सौंप लगाई गुहार* *सफीपुर उन्नाव* गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान निहालपुर-भदनी नाले पर बनाया गया अस्थायी रास्ता जलनिकासी में बाधक बन गया है। नाले में मिट्टी जमा होने से वृजपालपुर, भैंसहरा, मवई लाल और मवईभान समेत आसपास के गांवों की करीब दो हजार बीघा फसल जलमग्न होने का दावा किसानों ने किया है। मंगलवार को करीब आधा किसानों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर नाले की सफाई, अवरोध हटाने और खेतों से पानी निकलवाने की मांग की। तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया अटरिया/सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से परिजनों से बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम आदित्य आखिरकार अपने पिता तक पहुंच गया। पुलिस ने बच्चे की पहचान और पते की जानकारी जुटाकर उसे उसके पिता दिलीप यादव निवासी नई बस्ती, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, आदित्य अपने परिजनों से बिछड़कर अटरिया क्षेत्र में पहुंच गया था। पुलिस को बच्चा मिला तो वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आदित्य और पिता का नाम दिलीप यादव बताया। मामा और रिश्तेदारों के नाम से मिली पुलिस को अहम कड़ी बच्चे ने बातचीत के दौरान अपने रिश्तेदारों से जुड़ी कुछ जानकारी भी पुलिस को दी। उसने अपने मामा का नाम मेवालाल यादव तथा उनके बेटों के नाम संदीप, कुलदीप और रोहित बताए। बच्चे ने बताया कि उसका परिवार लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है, जबकि मामा का गांव पहाड़पुर के आसपास बताया गया। मासूम द्वारा दी गई जानकारी को आधार बनाकर अटरिया पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बच्चे के पिता की पहचान हुई और आखिरकार आदित्य को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली बड़ी राहत बच्चे के सकुशल मिल जाने की सूचना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में अटरिया पुलिस की सक्रियता और बच्चे से संवेदनशील तरीके से बातचीत कर जानकारी जुटाने की भूमिका महत्वपूर्ण रही। बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर मिले तो उसकी जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। बच्चों की पहचान से जुड़ी जानकारी को बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय सीधे पुलिस को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।1
- लखनऊ में स्नैचिंग पर पुलिस का शिकंजा, सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी ने संभाली कमान *लखनऊ कमिश्नर के दिशा-निर्देशन में और एसीपी गाज़ीपुर अतुल कुमार पांडे की देखरेख में थाना गाज़ीपुर पुलिस क्षेत्र में सतर्क नजर आ रही है। *सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी दरोगा सचिन कौशिक मीना मार्केट, ए-ब्लॉक में अकेले वाहन चेकिंग अभियान चलाते नजर आए। इस दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों को रोककर पूछताछ की गई। _लखनऊ में लगातार हो रही स्नैचिंग और झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए थाना गाज़ीपुर क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं। हर चौकी पर पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग करते नजर आ रहे हैं।_ अमन राठौर ✍️✍️1
- हरदोई में आफत की बारिश ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, मलबे में दबकर युवक की मौत, पत्नी-बच्ची गंभीर,काल बनकर गिरी कच्ची दीवार और मकान...चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मां-बेटी....... हरदोई में बारिश ने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में उजाड़ दिया।देहात कोतवाली क्षेत्र के बंदरहिया बंजारन पुरवा में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक मकान और दीवार भरभराकर ढह गई। इस खौफनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से 35 साल के युवक महबूब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और 18 महीने की मासूम बच्ची मलबे में दबकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।हादसे से ठीक चंद मिनट पहले महबूब का 5 साल का बेटा रजा हुसैन और 3 साल की बेटी खैरुन्निसा लघुशंका के लिए झोपड़ी से बाहर गए थे। इसी बीच 18 महीने की मासूम निशा झोपड़ी के अंदर रोने लगी। मां नफीसा दोनों बच्चों को बाहर छोड़कर जैसे ही अपनी रोती हुई बच्ची को चुप कराने अंदर गई, वैसे ही जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर काल बनकर पूरे परिवार पर गिर गई।मलबे के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। धमाके और रोने की आवाज सुनकर गांव वाले लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। लेकिन अफसोस! तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने 35 वर्षीय महबूब को मृत घोषित कर दिया। वहीं महबूब की पत्नी नफीसा और 18 महीने की मासूम बेटी निशा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। #HardoiNews #HardoiAccident #UPNews #RainHavoc #TragicIncident #HardoiPolice #BreakingNews #UttarPradesh #MonsoonFury #LocalNews1