logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सरोज पुत्र मनोज के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि सरोज सुबह खेत जाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर के आगे पुलिस के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया। घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

6 hrs ago
user_Akhil Maurya Press
Akhil Maurya Press
Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सरोज पुत्र मनोज के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि सरोज सुबह खेत जाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर के आगे पुलिस के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया। घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सरोज पुत्र मनोज के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि सरोज सुबह खेत जाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर के आगे पुलिस के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया। घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    1
    मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत
मछरेहटा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में मिश्रिख मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्र हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सरोज पुत्र मनोज के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि सरोज सुबह खेत जाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर के आगे पुलिस के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया। घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    user_Akhil Maurya Press
    Akhil Maurya Press
    Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर स्कूली बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर बहादुरपुर के आगे पुलिया के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूली बस की चपेट में आने से युवक सरोज पुत्र मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शौच के बाद घर लौट रहा था। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों ने बस रुकवाई। घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल बस मिश्रिख स्थित यशोदा कन्या महाविद्यालय की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर स्कूली बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
मछरेहटा-मिश्रिख मार्ग पर बहादुरपुर के आगे पुलिया के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूली बस की चपेट में आने से युवक सरोज पुत्र मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक शौच के बाद घर लौट रहा था। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों ने बस रुकवाई। घटना की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना प्रभारी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल बस मिश्रिख स्थित यशोदा कन्या महाविद्यालय की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Alok yadav
    Alok yadav
    Local News Reporter सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • DM-SP के सामने शिकायतों का अंबार, तहसील दिवस में दर्ज हुए 89 प्रकरण
    1
    DM-SP के सामने शिकायतों का अंबार, तहसील दिवस में दर्ज हुए 89 प्रकरण
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अर्रो से धूम-धाम से निकली कांवड़ यात्रा, भक्तों में दिखा उत्साह
    1
    अर्रो से धूम-धाम से निकली कांवड़ यात्रा, भक्तों में दिखा उत्साह
    user_इरफान अहमद
    इरफान अहमद
    Advertising agency सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सीतापुर में राजू दास का बड़ा दावा, बोले- सपा 40 सीटों पर सिमटेगी सीतापुर में तिरंगा यात्रा के दौरान महंत राजू दास ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। वंदे मातरम्, राम मंदिर चंदे और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कई बड़े बयान दिए। सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस दावे की है कि सपा यूपी में सिर्फ 40 सीटों पर सिमट जाएगी।
    1
    सीतापुर में राजू दास का बड़ा दावा, बोले- सपा 40 सीटों पर सिमटेगी
सीतापुर में तिरंगा यात्रा के दौरान महंत राजू दास ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। वंदे मातरम्, राम मंदिर चंदे और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कई बड़े बयान दिए। सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस दावे की है कि सपा यूपी में सिर्फ 40 सीटों पर सिमट जाएगी।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • रफ़्तार का 'यमदूत'! हरदोई के सण्डीला में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को 10 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत,संडीला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,पहिए के नीचे फंसा रहा युवक,मौके पर ही थमी सांसें,उजड़ गया सुहाग 4 महीने पहले सिर पर सजा था सेहरा.....बुआ को लेने जा रहा था भतीजा, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक....... हरदोई की सड़कों पर एक बार फिर रफ़्तार के यमदूत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है! एक ऐसा खौफनाक हादसा, जिसे देखकर चश्मदीदों की रूह कांप गई! संडीला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को इतनी बेरहमी से रौंदा कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हत्यारा ट्रक, बाइक समेत युवक को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया! इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।संडीला के ओवरब्रिज की सर्विस रोड आज एक खूनी सड़क में तब्दील हो गई। हरदोई की तरफ से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानवरों वाले अस्पताल के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा, उसकी चीख निकल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद भी ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। वो बाइक सवार को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया। युवक ट्रक के पहिए के नीचे फंसा रहा और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही संडीला थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और बेकाबू हो रहे हालात को संभाला।मृतक की पहचान आशुसराय निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। जो अपनी बुआ को लेने संडीला जा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है।इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। महज 4 महीने पहले ही तेजपाल के सिर पर सेहरा सजा था, घर में शादी की खुशियां अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि चार महीने में ही एक सुहागिन का सिंदूर उजड़ गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर संडीला की सड़कों पर दौड़ते इन रफ़्तार के सौदागरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #Hardoi #Sandila #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #HardoiNews #BreakingNews #RoadAccident #AccidentNews #SpeedingTruck #TragicIncident #CrimeNews #TrendingNews
    1
    रफ़्तार का 'यमदूत'! हरदोई के सण्डीला में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को 10 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत,संडीला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,पहिए के नीचे फंसा रहा युवक,मौके पर ही थमी सांसें,उजड़ गया सुहाग 4 महीने पहले सिर पर सजा था सेहरा.....बुआ को लेने जा रहा था भतीजा, रास्ते में काल बनकर आया ट्रक.......

हरदोई की सड़कों पर एक बार फिर रफ़्तार के यमदूत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है! एक ऐसा खौफनाक हादसा, जिसे देखकर चश्मदीदों की रूह कांप गई! संडीला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को इतनी बेरहमी से रौंदा कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हत्यारा ट्रक, बाइक समेत युवक को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया! इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।संडीला के ओवरब्रिज की सर्विस रोड आज एक खूनी सड़क में तब्दील हो गई। हरदोई की तरफ से आ रहे एक काल बने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जानवरों वाले अस्पताल के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा, उसकी चीख निकल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद भी ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। वो बाइक सवार को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ आगे ले गया। युवक ट्रक के पहिए के नीचे फंसा रहा और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही संडीला थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और बेकाबू हो रहे हालात को संभाला।मृतक की पहचान आशुसराय निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। जो अपनी बुआ को लेने संडीला जा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है।इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। महज 4 महीने पहले ही तेजपाल के सिर पर सेहरा सजा था, घर में शादी की खुशियां अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि चार महीने में ही एक सुहागिन का सिंदूर उजड़ गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर संडीला की सड़कों पर दौड़ते इन रफ़्तार के सौदागरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Hardoi #Sandila #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #HardoiNews
#BreakingNews #RoadAccident #AccidentNews #SpeedingTruck #TragicIncident #CrimeNews #TrendingNews
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया अटरिया/सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से परिजनों से बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम आदित्य आखिरकार अपने पिता तक पहुंच गया। पुलिस ने बच्चे की पहचान और पते की जानकारी जुटाकर उसे उसके पिता दिलीप यादव निवासी नई बस्ती, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, आदित्य अपने परिजनों से बिछड़कर अटरिया क्षेत्र में पहुंच गया था। पुलिस को बच्चा मिला तो वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आदित्य और पिता का नाम दिलीप यादव बताया। मामा और रिश्तेदारों के नाम से मिली पुलिस को अहम कड़ी बच्चे ने बातचीत के दौरान अपने रिश्तेदारों से जुड़ी कुछ जानकारी भी पुलिस को दी। उसने अपने मामा का नाम मेवालाल यादव तथा उनके बेटों के नाम संदीप, कुलदीप और रोहित बताए। बच्चे ने बताया कि उसका परिवार लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है, जबकि मामा का गांव पहाड़पुर के आसपास बताया गया। मासूम द्वारा दी गई जानकारी को आधार बनाकर अटरिया पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बच्चे के पिता की पहचान हुई और आखिरकार आदित्य को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली बड़ी राहत बच्चे के सकुशल मिल जाने की सूचना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में अटरिया पुलिस की सक्रियता और बच्चे से संवेदनशील तरीके से बातचीत कर जानकारी जुटाने की भूमिका महत्वपूर्ण रही। बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर मिले तो उसकी जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। बच्चों की पहचान से जुड़ी जानकारी को बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय सीधे पुलिस को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
    1
    अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया
अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया
अटरिया/सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से परिजनों से बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम आदित्य आखिरकार अपने पिता तक पहुंच गया। पुलिस ने बच्चे की पहचान और पते की जानकारी जुटाकर उसे उसके पिता दिलीप यादव निवासी नई बस्ती, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, आदित्य अपने परिजनों से बिछड़कर अटरिया क्षेत्र में पहुंच गया था। पुलिस को बच्चा मिला तो वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आदित्य और पिता का नाम दिलीप यादव बताया।
मामा और रिश्तेदारों के नाम से मिली पुलिस को अहम कड़ी
बच्चे ने बातचीत के दौरान अपने रिश्तेदारों से जुड़ी कुछ जानकारी भी पुलिस को दी। उसने अपने मामा का नाम मेवालाल यादव तथा उनके बेटों के नाम संदीप, कुलदीप और रोहित बताए। बच्चे ने बताया कि उसका परिवार लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है, जबकि मामा का गांव पहाड़पुर के आसपास बताया गया।
मासूम द्वारा दी गई जानकारी को आधार बनाकर अटरिया पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बच्चे के पिता की पहचान हुई और आखिरकार आदित्य को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली बड़ी राहत
बच्चे के सकुशल मिल जाने की सूचना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में अटरिया पुलिस की सक्रियता और बच्चे से संवेदनशील तरीके से बातचीत कर जानकारी जुटाने की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर मिले तो उसकी जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। बच्चों की पहचान से जुड़ी जानकारी को बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय सीधे पुलिस को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 2 लाख दो, वरना सोशल मीडिया पर बदनाम करूंगा! चेयरमैन ने लगाए गंभीर आरोप
    1
    2 लाख दो, वरना सोशल मीडिया पर बदनाम करूंगा! चेयरमैन ने लगाए गंभीर आरोप
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.