logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर में राजू दास का बड़ा दावा, बोले- सपा 40 सीटों पर सिमटेगी सीतापुर में तिरंगा यात्रा के दौरान महंत राजू दास ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। वंदे मातरम्, राम मंदिर चंदे और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कई बड़े बयान दिए। सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस दावे की है कि सपा यूपी में सिर्फ 40 सीटों पर सिमट जाएगी।

23 hrs ago
user_Abhishek Maurya
Abhishek Maurya
Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
23 hrs ago

सीतापुर में राजू दास का बड़ा दावा, बोले- सपा 40 सीटों पर सिमटेगी सीतापुर में तिरंगा यात्रा के दौरान महंत राजू दास ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। वंदे मातरम्, राम मंदिर चंदे और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कई बड़े बयान दिए। सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस दावे की है कि सपा यूपी में सिर्फ 40 सीटों पर सिमट जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mr Arjun
    1
    Post by Mr Arjun
    user_Mr Arjun
    Mr Arjun
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • main Garib ghar ka ladka hun mujhe support Karen hamare gaon ki sadkon ya rodon ki marmmat karvana hai isiliye video yah Dal raha hun hamare gaon ki sadkon ya rodon ki marmmat karvana hai isiliye video yah Dal raha hun agar aap logon ka jyada Se jyada support rahega to Main Apne gaon Ka achcha khasa road ya koi bhi samasya HAL karva sakta hun
    1
    main Garib ghar ka ladka hun mujhe support Karen hamare gaon ki sadkon ya rodon ki marmmat karvana hai isiliye video yah Dal raha hun
hamare gaon ki sadkon ya rodon ki marmmat karvana hai isiliye video yah Dal raha hun
agar aap logon ka jyada Se jyada support rahega to Main Apne gaon Ka achcha khasa road ya koi bhi samasya HAL karva sakta hun
    user_Achelal
    Achelal
    Labour club लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शराब के नशे में युवक ने बंद दुकान में सीसीटीवी कैमरा तोड़ा मितौली खीरी थाना क्षेत्र मितौली में शराब के नशे में एक युवक ने बंद दुकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरा तोड़ दिया और सीलिंग फैन की पंखुड़ियों को मोड़ दिया l सूचना पर मितौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया l जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के सामने सर्जिकल/ मेडिकल की बंद दुकान में मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी संजीव कुमार शराब के नशे में पहुंचा और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया, छत में लगे पंखे को भी तोड़ने का प्रयास किया जब पंखा तोड़ ना सका तो उसकी पंखुड़ियों को नीचे की ओर मोड़ दिया । सर्जिकल/मेडिकल दुकान के प्रोपराइटर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित गुप्ता सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान की स्थिति देखकर तुरंत सीसीटीवी कैमरा चेक किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल युवक को गिरफ्तार कर लिया । युवक ने कहा वह शराब के नशे में ऐसी हरकत कर बैठा उसे कोई होष नही रहा। उसने चोरी की नियत से ऐसा नही किया है। अमित गुप्ता ने कहा अपराध तो इसने बहुत बड़ा किया है । लेकिन फिर भी हम उस पर कोई कार्रवाई नही करगें । हम जानते हैं कि इसकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है । इसलिए हम इस बार माफ कर देते हैं । इस नुकसान की भरपाई के लिए हम इस गरीब व्यक्ति को नहीं सताएंगे। लेकिन दोबारा गलती करने पर बक्सा नहीं जाएगा । पुलिस ने कहा कि संजीव कुमार का पूर्व में कोई अपराधिक रिकॉर्ड नही मिला इसलिए भविष्य में कभी ऐसी गलती ना करने की नसीहत देते हुए उसे छोड़ दिया गया है । दुकानदारों ने कहा की छोटा अपराध नहीं है शराब के नशे में हो या बिना नशे में उसने दुकान में घुसकर के तोड़फोड़ की है इसे चोरी की ही मंशा समझी जाएगी । आगे से सभी दुकानदारों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
    4
    शराब के नशे में युवक ने बंद दुकान में सीसीटीवी कैमरा तोड़ा 
मितौली खीरी थाना क्षेत्र मितौली में  शराब के नशे में एक युवक ने बंद दुकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरा तोड़ दिया और सीलिंग फैन की पंखुड़ियों को मोड़ दिया l सूचना पर मितौली पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया l जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के सामने सर्जिकल/ मेडिकल की बंद दुकान में मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी संजीव कुमार शराब के नशे में पहुंचा और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया, छत में लगे पंखे को भी तोड़ने का प्रयास किया जब पंखा तोड़ ना सका तो उसकी पंखुड़ियों को नीचे की ओर मोड़ दिया ।  सर्जिकल/मेडिकल दुकान के प्रोपराइटर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित गुप्ता सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान की स्थिति देखकर तुरंत सीसीटीवी कैमरा चेक किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल युवक को गिरफ्तार कर लिया । युवक ने कहा वह शराब के नशे में ऐसी हरकत कर बैठा उसे कोई होष नही रहा। उसने चोरी की नियत से ऐसा नही किया है। अमित गुप्ता ने कहा अपराध तो इसने बहुत बड़ा किया है । लेकिन फिर भी हम उस पर कोई कार्रवाई नही करगें । हम जानते हैं कि इसकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है ।  इसलिए हम इस बार माफ कर देते हैं  । इस नुकसान की भरपाई के लिए हम इस गरीब व्यक्ति को नहीं सताएंगे। लेकिन दोबारा गलती करने पर बक्सा नहीं जाएगा । पुलिस ने कहा कि संजीव कुमार का पूर्व में कोई अपराधिक रिकॉर्ड नही मिला इसलिए भविष्य में कभी ऐसी गलती ना करने की नसीहत देते हुए उसे छोड़ दिया गया है ।
दुकानदारों ने कहा की छोटा अपराध नहीं है शराब के नशे में हो या बिना नशे में उसने दुकान में घुसकर के तोड़फोड़ की है इसे चोरी की ही मंशा समझी जाएगी । आगे से सभी दुकानदारों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया अटरिया/सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से परिजनों से बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम आदित्य आखिरकार अपने पिता तक पहुंच गया। पुलिस ने बच्चे की पहचान और पते की जानकारी जुटाकर उसे उसके पिता दिलीप यादव निवासी नई बस्ती, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, आदित्य अपने परिजनों से बिछड़कर अटरिया क्षेत्र में पहुंच गया था। पुलिस को बच्चा मिला तो वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आदित्य और पिता का नाम दिलीप यादव बताया। मामा और रिश्तेदारों के नाम से मिली पुलिस को अहम कड़ी बच्चे ने बातचीत के दौरान अपने रिश्तेदारों से जुड़ी कुछ जानकारी भी पुलिस को दी। उसने अपने मामा का नाम मेवालाल यादव तथा उनके बेटों के नाम संदीप, कुलदीप और रोहित बताए। बच्चे ने बताया कि उसका परिवार लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है, जबकि मामा का गांव पहाड़पुर के आसपास बताया गया। मासूम द्वारा दी गई जानकारी को आधार बनाकर अटरिया पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बच्चे के पिता की पहचान हुई और आखिरकार आदित्य को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली बड़ी राहत बच्चे के सकुशल मिल जाने की सूचना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में अटरिया पुलिस की सक्रियता और बच्चे से संवेदनशील तरीके से बातचीत कर जानकारी जुटाने की भूमिका महत्वपूर्ण रही। बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर मिले तो उसकी जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। बच्चों की पहचान से जुड़ी जानकारी को बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय सीधे पुलिस को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
    1
    अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया
अटरिया पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय आदित्य अपने पिता से मिला, परिजनों को सौंपा गया
अटरिया/सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से परिजनों से बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम आदित्य आखिरकार अपने पिता तक पहुंच गया। पुलिस ने बच्चे की पहचान और पते की जानकारी जुटाकर उसे उसके पिता दिलीप यादव निवासी नई बस्ती, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, आदित्य अपने परिजनों से बिछड़कर अटरिया क्षेत्र में पहुंच गया था। पुलिस को बच्चा मिला तो वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ था। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आदित्य और पिता का नाम दिलीप यादव बताया।
मामा और रिश्तेदारों के नाम से मिली पुलिस को अहम कड़ी
बच्चे ने बातचीत के दौरान अपने रिश्तेदारों से जुड़ी कुछ जानकारी भी पुलिस को दी। उसने अपने मामा का नाम मेवालाल यादव तथा उनके बेटों के नाम संदीप, कुलदीप और रोहित बताए। बच्चे ने बताया कि उसका परिवार लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है, जबकि मामा का गांव पहाड़पुर के आसपास बताया गया।
मासूम द्वारा दी गई जानकारी को आधार बनाकर अटरिया पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बच्चे के पिता की पहचान हुई और आखिरकार आदित्य को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली बड़ी राहत
बच्चे के सकुशल मिल जाने की सूचना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले में अटरिया पुलिस की सक्रियता और बच्चे से संवेदनशील तरीके से बातचीत कर जानकारी जुटाने की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर मिले तो उसकी जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। बच्चों की पहचान से जुड़ी जानकारी को बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के बजाय सीधे पुलिस को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गहरे पानी में डूबे सूरज का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव रात में परिजन घटनास्थल पर डटे, शासन-प्रशासन‌ नहीं कर कोई‌ मदद धरती के फूल खोदने गए पलिया नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी सूरज का शव घटना के दूसरे दिन भी नहीं मिल सका। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात होने के बाद एनडीआरएफ ने भी खोज अभियान रोक दिया। घटनास्थल पर रात में न तो वन विभाग के कर्मचारी नजर आए और न ही पुलिस की मौजूदगी रही। ऐसे में मृतक के परिजन अंधेरे में भी घटनास्थल पर शव मिलने की उम्मीद में डटे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक, 17 अगस्त को सूरज अपने दो साथियों के साथ धरती के फूल खोदने के लिए ग्राम बंशीनगर के पास जंगल में गया था। आरोप है कि वहां वनकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। परिजनों का कहना है कि वनकर्मियों से बचने के लिए सूरज भागा और इसी दौरान वह बहते हुए गहरे पानी में कूद गया। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी में डूब गया। उसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। मंगलवार को परिजनों द्वारा दुधवा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों के आदेश पर एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, मगर शव का कोई पता नहीं चल सका। रात होने पर अभियान रोक दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रात में घटनास्थल पर उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया और शासन-प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। सूरज के परिजनों ने वनकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने और शव की तलाश में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक सूरज का शव नहीं मिल जाता, वे घटनास्थल से हटने वाले नहीं हैं। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन लगातार शव मिलने की आस लगाए बैठे हुए हैं।
    3
    गहरे पानी में डूबे सूरज का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव

रात में परिजन घटनास्थल पर डटे, शासन-प्रशासन‌ नहीं कर कोई‌ मदद
धरती के फूल खोदने गए पलिया नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी सूरज का शव घटना के दूसरे दिन भी नहीं मिल सका। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात होने के बाद एनडीआरएफ ने भी खोज अभियान रोक दिया। घटनास्थल पर रात में न तो वन विभाग के कर्मचारी नजर आए और न ही पुलिस की मौजूदगी रही। ऐसे में मृतक के परिजन अंधेरे में भी घटनास्थल पर शव मिलने की उम्मीद में डटे हुए हैं।
परिजनों के मुताबिक, 17 अगस्त को सूरज अपने दो साथियों के साथ धरती के फूल खोदने के लिए ग्राम बंशीनगर के पास जंगल में गया था। आरोप है कि वहां वनकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। परिजनों का कहना है कि वनकर्मियों से बचने के लिए सूरज भागा और इसी दौरान वह बहते हुए गहरे पानी में कूद गया। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी में डूब गया। उसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है।
मंगलवार को परिजनों द्वारा दुधवा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों के आदेश पर एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, मगर शव का कोई पता नहीं चल सका। रात होने पर अभियान रोक दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रात में घटनास्थल पर उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया और शासन-प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है।
सूरज के परिजनों ने वनकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने और शव की तलाश में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक सूरज का शव नहीं मिल जाता, वे घटनास्थल से हटने वाले नहीं हैं। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन लगातार शव मिलने की आस लगाए बैठे हुए हैं।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कच्ची शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों का प्रदर्शन लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। पलिया-निघासन रोड स्थित बुझवा तिराहे पर मृतक युवक के परिजनों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम बिक रही अवैध और जहरीली कच्ची शराब पीने से युवक की जान गई है। परिजनों ने उस घर के सामने शव रखकर घंटों तक हंगामा किया, जहां कथित रूप से कच्ची शराब बेची जा रही थी। वे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके : कच्ची शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों का प्रदर्शन लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। पलिया-निघासन रोड स्थित बुझवा तिराहे पर मृतक युवक के परिजनों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम बिक रही अवैध और जहरीली कच्ची शराब पीने से युवक की जान गई है। परिजनों ने उस घर के सामने शव रखकर घंटों तक हंगामा किया, जहां कथित रूप से कच्ची शराब बेची जा रही थी। वे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुझवा निवासी 28 वर्षीय मोहन उर्फ लाले सोमवार को बुझवा तिराहे की ओर गया था। परिजनों का आरोप है कि तिराहे पर स्थित एक घर में अवैध रूप से कच्ची शराब का कारोबार होता है और मोहन वहां शराब पीने गया था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार, रात करीब 3 बजे मोहन तिराहे के पास बेहोशी की हालत में मिला। उसके मुंह से लगातार झाग निकल रहा था और उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। कुछ ही देर बाद उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि मोहन की जान तिराहे पर बेची जा रही जहरीली कच्ची शराब पीने की वजह से गई है। जवान बेटे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार सुबह शव को उसी कथित शराब विक्रेता के घर के सामने रख दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। धीरे-धीरे मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजन लगातार पुलिस प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। कई घंटों तक पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। आखिरकार पुलिस के ठोस आश्वासन और कड़ी मशक्कत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। हालांकि, परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
    1
    कच्ची शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों का प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। पलिया-निघासन रोड स्थित बुझवा तिराहे पर मृतक युवक के परिजनों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम बिक रही अवैध और जहरीली कच्ची शराब पीने से युवक की जान गई है।
परिजनों ने उस घर के सामने शव रखकर घंटों तक हंगामा किया, जहां कथित रूप से कच्ची शराब बेची जा रही थी। वे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके
: कच्ची शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों का प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। पलिया-निघासन रोड स्थित बुझवा तिराहे पर मृतक युवक के परिजनों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम बिक रही अवैध और जहरीली कच्ची शराब पीने से युवक की जान गई है।
परिजनों ने उस घर के सामने शव रखकर घंटों तक हंगामा किया, जहां कथित रूप से कच्ची शराब बेची जा रही थी। वे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुझवा निवासी 28 वर्षीय मोहन उर्फ लाले सोमवार को बुझवा तिराहे की ओर गया था। परिजनों का आरोप है कि तिराहे पर स्थित एक घर में अवैध रूप से कच्ची शराब का कारोबार होता है और मोहन वहां शराब पीने गया था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों के अनुसार, रात करीब 3 बजे मोहन तिराहे के पास बेहोशी की हालत में मिला। उसके मुंह से लगातार झाग निकल रहा था और उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। कुछ ही देर बाद उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि मोहन की जान तिराहे पर बेची जा रही जहरीली कच्ची शराब पीने की वजह से गई है।
जवान बेटे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार सुबह शव को उसी कथित शराब विक्रेता के घर के सामने रख दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। धीरे-धीरे मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजन लगातार पुलिस प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे।
हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। कई घंटों तक पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। आखिरकार पुलिस के ठोस आश्वासन और कड़ी मशक्कत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। हालांकि, परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
    user_Reporter nirvendarkumr
    Reporter nirvendarkumr
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • video mein kuchh bhi Bata ja raha tha aur uske bare mein sirf comedy aur yah gaon Se kuchh related nahin Hai
    1
    video mein kuchh bhi Bata ja raha tha aur uske bare mein sirf comedy aur yah gaon Se kuchh related nahin Hai
    user_Achelal
    Achelal
    Labour club लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मितौली की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का किया अभिषेक मितौली खीरी l पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को मितौली कस्बा की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया । शनिवार को कस्बे से कांवरियों की युवा टोली फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई थी । जो फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से 51 लीटर पवित्र गंगाजल भरा और अपने कंधों पर रखकर, जलालाबाद, शाहजहांपुर, मोहम्मदी होते हुए 3 दिन की पैदल यात्रा कर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी पहुंच कर 51 लीटर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवरिया टोली में लखन मिश्रा ,अनिल सक्सेना (छोटू ), रोहित मिश्र (रजत),अजय राठौर,रुपेश सक्सेना,कौशल सक्सेना,छोटू शर्मा,सचिन शर्मा,अजीत श्रीवास्तव मोहित सिंह, की इस अटूट श्रद्धा भक्ति और विश्वास की कस्बा मितौली सहित क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, महामंत्री विकास शुक्ल ने कावरियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया । युवा कांवरिया टोली की सोमवार की रात्रि में पुनः मितौली वापसी हुई । मितौली के निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर ग्राम व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक माताएं बहनें शिव भक्त सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
    2
    मितौली की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का किया अभिषेक
मितौली खीरी l पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को  मितौली कस्बा की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया । 
शनिवार को कस्बे से कांवरियों की युवा टोली फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई थी । जो फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से 51 लीटर पवित्र गंगाजल भरा और अपने कंधों पर रखकर, जलालाबाद, शाहजहांपुर, मोहम्मदी होते हुए 3 दिन की पैदल यात्रा कर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी पहुंच कर 51 लीटर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया।  कांवरिया टोली में लखन मिश्रा ,अनिल सक्सेना (छोटू ), रोहित मिश्र (रजत),अजय राठौर,रुपेश सक्सेना,कौशल सक्सेना,छोटू शर्मा,सचिन शर्मा,अजीत श्रीवास्तव मोहित सिंह, की  इस अटूट श्रद्धा भक्ति और विश्वास की कस्बा मितौली सहित क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, महामंत्री विकास शुक्ल ने कावरियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया । युवा कांवरिया टोली की सोमवार की रात्रि में पुनः मितौली वापसी हुई । मितौली के निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर ग्राम व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक माताएं बहनें शिव भक्त सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रोड पर कभी भी हाथी टकरा जाए तो चुपचाप गाड़ी बैक कर निकल लें, नहीं तो वो इस तरह हाल करता है। घटना कल उत्तराखंड के कोटद्वार के NH-534 पर लाल पुल के पास की है। सुबह हाथियों के झुंड ने शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर पर हमला कर दिया। स्कूल जा रहे शिक्षकों ने किसी तरह वाहन से निकलकर अपनी जान बचाई। हाथियों का झुंड करीब डेढ़ घंटे तक वाहन में तोड़फोड़ करता रहा।
    1
    रोड पर कभी भी हाथी टकरा जाए तो चुपचाप गाड़ी बैक कर  निकल लें, नहीं तो वो इस तरह हाल करता है। 
घटना कल उत्तराखंड के कोटद्वार के NH-534 पर लाल पुल के पास की है। 
सुबह हाथियों के झुंड ने शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर पर हमला कर दिया। स्कूल जा रहे शिक्षकों ने किसी तरह वाहन से निकलकर अपनी जान बचाई।  हाथियों का झुंड करीब डेढ़ घंटे तक वाहन में तोड़फोड़ करता रहा।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.