मितौली की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का किया अभिषेक मितौली खीरी l पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को मितौली कस्बा की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया । शनिवार को कस्बे से कांवरियों की युवा टोली फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई थी । जो फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से 51 लीटर पवित्र गंगाजल भरा और अपने कंधों पर रखकर, जलालाबाद, शाहजहांपुर, मोहम्मदी होते हुए 3 दिन की पैदल यात्रा कर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी पहुंच कर 51 लीटर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवरिया टोली में लखन मिश्रा ,अनिल सक्सेना (छोटू ), रोहित मिश्र (रजत),अजय राठौर,रुपेश सक्सेना,कौशल सक्सेना,छोटू शर्मा,सचिन शर्मा,अजीत श्रीवास्तव मोहित सिंह, की इस अटूट श्रद्धा भक्ति और विश्वास की कस्बा मितौली सहित क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, महामंत्री विकास शुक्ल ने कावरियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया । युवा कांवरिया टोली की सोमवार की रात्रि में पुनः मितौली वापसी हुई । मितौली के निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर ग्राम व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक माताएं बहनें शिव भक्त सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
मितौली की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का किया अभिषेक मितौली खीरी l पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को मितौली कस्बा की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया । शनिवार को कस्बे से कांवरियों की युवा टोली फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई थी । जो फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से 51 लीटर पवित्र गंगाजल भरा और अपने कंधों पर रखकर, जलालाबाद, शाहजहांपुर, मोहम्मदी होते हुए 3 दिन की पैदल यात्रा कर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी पहुंच कर 51 लीटर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया।
कांवरिया टोली में लखन मिश्रा ,अनिल सक्सेना (छोटू ), रोहित मिश्र (रजत),अजय राठौर,रुपेश सक्सेना,कौशल सक्सेना,छोटू शर्मा,सचिन शर्मा,अजीत श्रीवास्तव मोहित सिंह, की इस अटूट श्रद्धा भक्ति और विश्वास की कस्बा मितौली सहित क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, महामंत्री विकास शुक्ल ने कावरियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया । युवा कांवरिया टोली की सोमवार की रात्रि में पुनः मितौली वापसी हुई । मितौली के निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर ग्राम व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक माताएं बहनें शिव भक्त सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
- शराब के नशे में युवक ने बंद दुकान में सीसीटीवी कैमरा तोड़ा मितौली खीरी थाना क्षेत्र मितौली में शराब के नशे में एक युवक ने बंद दुकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरा तोड़ दिया और सीलिंग फैन की पंखुड़ियों को मोड़ दिया l सूचना पर मितौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया l जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के सामने सर्जिकल/ मेडिकल की बंद दुकान में मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी संजीव कुमार शराब के नशे में पहुंचा और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया, छत में लगे पंखे को भी तोड़ने का प्रयास किया जब पंखा तोड़ ना सका तो उसकी पंखुड़ियों को नीचे की ओर मोड़ दिया । सर्जिकल/मेडिकल दुकान के प्रोपराइटर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमित गुप्ता सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान की स्थिति देखकर तुरंत सीसीटीवी कैमरा चेक किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल युवक को गिरफ्तार कर लिया । युवक ने कहा वह शराब के नशे में ऐसी हरकत कर बैठा उसे कोई होष नही रहा। उसने चोरी की नियत से ऐसा नही किया है। अमित गुप्ता ने कहा अपराध तो इसने बहुत बड़ा किया है । लेकिन फिर भी हम उस पर कोई कार्रवाई नही करगें । हम जानते हैं कि इसकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है । इसलिए हम इस बार माफ कर देते हैं । इस नुकसान की भरपाई के लिए हम इस गरीब व्यक्ति को नहीं सताएंगे। लेकिन दोबारा गलती करने पर बक्सा नहीं जाएगा । पुलिस ने कहा कि संजीव कुमार का पूर्व में कोई अपराधिक रिकॉर्ड नही मिला इसलिए भविष्य में कभी ऐसी गलती ना करने की नसीहत देते हुए उसे छोड़ दिया गया है । दुकानदारों ने कहा की छोटा अपराध नहीं है शराब के नशे में हो या बिना नशे में उसने दुकान में घुसकर के तोड़फोड़ की है इसे चोरी की ही मंशा समझी जाएगी । आगे से सभी दुकानदारों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।4
- गांव हरिहरपुर में हुई इस घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया1
- भीरा-गोला मार्ग पर कांवरियों का जनसैलाब, चक बैरियल के पास हुआ शरबत भंडारा भीरा-गोला मार्ग पर कांवरियों का जनसैलाब, चक बैरियल के पास हुआ शरबत भंडारा लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के अंतर्गत आने वाले भीरा-गोला मार्ग पर इन दिनों कांवरियों की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरिया भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़ते दिखाई दिए। चक बैरियल के पास कांवरियों के लिए श्रद्धालुओं की ओर से शरबत के भंडारे का आयोजन किया गया। यहां कांवरियों को शरबत वितरित किया गया। मार्ग पर कांवरिया ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकी के साथ गोला गोकर्णनाथ की ओर आगे बढ़ते नजर आए। कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कांवरियों की सेवा की जा रही है।1
- धू धू कर जल ट्रांसफार्मर बनकागांव में मंगलवार को धू धू कर ट्रांसफार्मर जला धू धू कर जल ट्रांसफार्मर बनकागांव में मंगलवार को धू धू कर ट्रांसफार्मर जल गया जिससे मोहल्ले की बिजली सप्लाई बाधित हो गई लगातार ट्रांसफार्मर फूक जा रहे बिजली विभाग को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए और एक बड़ा ट्रांसफार्मर रखना चाहिए ज्यादा लोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर फूक जाता क्योंकि ट्रांसफार्मर छोटे रखे हैं और लोड क्षमता से ज्यादा है जब मामले की जानकारी जेई पुष्पेन्द्र कनौजिया से संपर्क किया तो उन्होंने बताया जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर रखवा दिया जायेगा अब देखना होगा उपभोक्ताओं को इस समस्या से कब निजात मिलेगी।1
- बरसात में भी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे विकास चौराहे के सिपाही"_ बरसात में भी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे विकास चौराहे के सिपाही"_ *गोला गोकर्णनाथ, खीरी।* गोला के विकास चौराहे पर भारी बरसात के बावजूद पुलिस सिपाही ड्यूटी से पीछे नहीं हट रहे। 5 रास्तों वाले इस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक संभाल रहे जवान भीगते हुए भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि _"रफीक बेवफा कोई नहीं है। ये सिपाही बरसात में भीगकर भी हमारी सुरक्षा के लिए खड़े हैं।"_ लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए चौराहे पर छाया और बारिश से बचाव की व्यवस्था की जाए।1
- गहरे पानी में डूबे सूरज का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव रात में परिजन घटनास्थल पर डटे, शासन-प्रशासन नहीं कर कोई मदद धरती के फूल खोदने गए पलिया नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी सूरज का शव घटना के दूसरे दिन भी नहीं मिल सका। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात होने के बाद एनडीआरएफ ने भी खोज अभियान रोक दिया। घटनास्थल पर रात में न तो वन विभाग के कर्मचारी नजर आए और न ही पुलिस की मौजूदगी रही। ऐसे में मृतक के परिजन अंधेरे में भी घटनास्थल पर शव मिलने की उम्मीद में डटे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक, 17 अगस्त को सूरज अपने दो साथियों के साथ धरती के फूल खोदने के लिए ग्राम बंशीनगर के पास जंगल में गया था। आरोप है कि वहां वनकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। परिजनों का कहना है कि वनकर्मियों से बचने के लिए सूरज भागा और इसी दौरान वह बहते हुए गहरे पानी में कूद गया। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी में डूब गया। उसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। मंगलवार को परिजनों द्वारा दुधवा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों के आदेश पर एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, मगर शव का कोई पता नहीं चल सका। रात होने पर अभियान रोक दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रात में घटनास्थल पर उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया और शासन-प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। सूरज के परिजनों ने वनकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने और शव की तलाश में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक सूरज का शव नहीं मिल जाता, वे घटनास्थल से हटने वाले नहीं हैं। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन लगातार शव मिलने की आस लगाए बैठे हुए हैं।3
- कच्ची शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों का प्रदर्शन लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। पलिया-निघासन रोड स्थित बुझवा तिराहे पर मृतक युवक के परिजनों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम बिक रही अवैध और जहरीली कच्ची शराब पीने से युवक की जान गई है। परिजनों ने उस घर के सामने शव रखकर घंटों तक हंगामा किया, जहां कथित रूप से कच्ची शराब बेची जा रही थी। वे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके : कच्ची शराब पीने से युवक की मौत का आरोप, परिजनों का प्रदर्शन लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। पलिया-निघासन रोड स्थित बुझवा तिराहे पर मृतक युवक के परिजनों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम बिक रही अवैध और जहरीली कच्ची शराब पीने से युवक की जान गई है। परिजनों ने उस घर के सामने शव रखकर घंटों तक हंगामा किया, जहां कथित रूप से कच्ची शराब बेची जा रही थी। वे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुझवा निवासी 28 वर्षीय मोहन उर्फ लाले सोमवार को बुझवा तिराहे की ओर गया था। परिजनों का आरोप है कि तिराहे पर स्थित एक घर में अवैध रूप से कच्ची शराब का कारोबार होता है और मोहन वहां शराब पीने गया था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार, रात करीब 3 बजे मोहन तिराहे के पास बेहोशी की हालत में मिला। उसके मुंह से लगातार झाग निकल रहा था और उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। कुछ ही देर बाद उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि मोहन की जान तिराहे पर बेची जा रही जहरीली कच्ची शराब पीने की वजह से गई है। जवान बेटे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार सुबह शव को उसी कथित शराब विक्रेता के घर के सामने रख दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। धीरे-धीरे मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। परिजन लगातार पुलिस प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। कई घंटों तक पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। आखिरकार पुलिस के ठोस आश्वासन और कड़ी मशक्कत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। हालांकि, परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।1
- मितौली की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का किया अभिषेक मितौली खीरी l पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को मितौली कस्बा की युवा कांवरिया टोली ने 51 लीटर गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया । शनिवार को कस्बे से कांवरियों की युवा टोली फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई थी । जो फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से 51 लीटर पवित्र गंगाजल भरा और अपने कंधों पर रखकर, जलालाबाद, शाहजहांपुर, मोहम्मदी होते हुए 3 दिन की पैदल यात्रा कर सोमवार को गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी पहुंच कर 51 लीटर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवरिया टोली में लखन मिश्रा ,अनिल सक्सेना (छोटू ), रोहित मिश्र (रजत),अजय राठौर,रुपेश सक्सेना,कौशल सक्सेना,छोटू शर्मा,सचिन शर्मा,अजीत श्रीवास्तव मोहित सिंह, की इस अटूट श्रद्धा भक्ति और विश्वास की कस्बा मितौली सहित क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, महामंत्री विकास शुक्ल ने कावरियों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया । युवा कांवरिया टोली की सोमवार की रात्रि में पुनः मितौली वापसी हुई । मितौली के निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर ग्राम व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक माताएं बहनें शिव भक्त सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।2