रायपुर (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत श्री गोपाल जी मोहल्ला गणगौर समिति की मीटिंग संपन्न शिवेंद्र जोशी सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष घोषित श्री गोपाल जी मोहल्ला गणगौर समिति की मीटिंग कल दिनांक 9 मार्च सोमवार को शाम को 7:00 बजे श्री गोपालजी मोहल्ला शिव मंदिर में संपन्न हुई! जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया! इस वर्ष भी गणगौर मेले का आयोजन दि. 21 मार्च शनिवार से गोपाल जी मौहल्ला मंदिर के बाहर 130 वर्ष पुराना गणगौर मेला बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा! उक्त मेले को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया! मीटिंग में *संरक्षक* किशनलाल शर्मा, दामोदरप्रसाद अग्रवाल, अचलसिंह राजपुरोहित, रामेश्वरलाल शर्मा, *मेला संयोजक* संजय शर्मा, राजेंद्र सर्राफ, अशोक गोयल, बिपिन जोशी, राजेश सिंघल, *अध्यक्ष* शिवेंद्र जोशी, *उपाध्यक्ष* गणेश गोपाल शर्मा, गिरधारी अग्रवाल, *सचिव* अशोक मूंदड़ा, *सहसचिव* श्रेष्ठ जोशी, *कोषाध्यक्ष* संजय गर्ग, *सहकोषाध्यक्ष* प्रकाश शर्मा, *प्रचार मंत्री* राहुल गोयल, जगदीश राजपुरोहित, *मीडिया प्रभारी* सत्यनारायण अग्रवाल, नरेश शर्मा, जितेंद्र ठठेरा, *श्रृंगारकर्ता* ऋषिराज सोनी, राजेश ठठेरा, जितेंद्र सोनी, आशीष जोशी, ईशान जोशी, मौलिक जोशी, अपूर्व शर्मा, *कार्यकारिणी सदस्य* सरदार सतनाम सिंह, शरद शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, नीलेश मित्तल, सुधीर शर्मा, इशांत लखारा, कैलाश शर्मा, धीरज सोनी, रमेश सोनी, हर्ष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, लीलाधर बंसल, रवि सिंघल, नारायण लखारा, गौरी शंकर गहलोत, मुकेश मूंदड़ा, उत्कर्ष शर्मा को नियुक्त किया गया! इस मीटिंग में समस्त सदस्यों के सामने गत वर्ष का आय व्यय का हिसाब भी प्रस्तुत किया गया! श्री गोपाल जी मोहल्ला गणगौर समिति का गणपति पूजन 11 मार्च को समिति अध्यक्ष शिवेंद्र जोशी वह प्रचार मंत्री नरेश शर्मा ने बताया कि गणपति पूजन 11 मार्च बुधवार को प्रात 10.15 बजे गाजे-बाजे के साथ सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर पर होगा।।
रायपुर (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत श्री गोपाल जी मोहल्ला गणगौर समिति की मीटिंग संपन्न शिवेंद्र जोशी सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष घोषित श्री गोपाल जी मोहल्ला गणगौर समिति की मीटिंग कल दिनांक 9 मार्च सोमवार को शाम को 7:00 बजे श्री गोपालजी मोहल्ला शिव मंदिर में संपन्न हुई! जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया! इस वर्ष भी गणगौर मेले का आयोजन दि. 21 मार्च शनिवार से गोपाल जी मौहल्ला मंदिर के बाहर 130 वर्ष पुराना गणगौर मेला बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा! उक्त मेले को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया! मीटिंग में *संरक्षक* किशनलाल शर्मा, दामोदरप्रसाद अग्रवाल, अचलसिंह राजपुरोहित, रामेश्वरलाल शर्मा, *मेला संयोजक* संजय शर्मा, राजेंद्र सर्राफ, अशोक गोयल, बिपिन जोशी, राजेश सिंघल, *अध्यक्ष* शिवेंद्र जोशी, *उपाध्यक्ष* गणेश गोपाल शर्मा, गिरधारी अग्रवाल, *सचिव* अशोक मूंदड़ा, *सहसचिव* श्रेष्ठ जोशी, *कोषाध्यक्ष* संजय गर्ग, *सहकोषाध्यक्ष* प्रकाश शर्मा, *प्रचार मंत्री* राहुल गोयल, जगदीश राजपुरोहित, *मीडिया प्रभारी* सत्यनारायण अग्रवाल, नरेश शर्मा, जितेंद्र ठठेरा, *श्रृंगारकर्ता* ऋषिराज सोनी, राजेश ठठेरा, जितेंद्र सोनी, आशीष जोशी, ईशान जोशी, मौलिक जोशी, अपूर्व शर्मा, *कार्यकारिणी सदस्य* सरदार सतनाम सिंह, शरद शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, नीलेश मित्तल, सुधीर शर्मा, इशांत लखारा, कैलाश शर्मा, धीरज सोनी, रमेश सोनी, हर्ष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, लीलाधर बंसल, रवि सिंघल, नारायण लखारा, गौरी शंकर गहलोत, मुकेश मूंदड़ा, उत्कर्ष शर्मा को नियुक्त किया गया! इस मीटिंग में समस्त सदस्यों के सामने गत वर्ष का आय व्यय का हिसाब भी प्रस्तुत किया गया! श्री गोपाल जी मोहल्ला गणगौर समिति का गणपति पूजन 11 मार्च को समिति अध्यक्ष शिवेंद्र जोशी वह प्रचार मंत्री नरेश शर्मा ने बताया कि गणपति पूजन 11 मार्च बुधवार को प्रात 10.15 बजे गाजे-बाजे के साथ सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर पर होगा।।
- रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज निम्बाज (ब्यावर) के वरिष्ठ पत्रकार और 'जानकारी टीवी न्यूज' के आधार स्तंभ गोविंद सैन हमारे बीच नहीं रहे। उनका इस तरह असमय चले जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!1
- Post by Sanwar Sa2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- पाली, 10 मार्च। राज्य भर और सभी जिलों में राजस्थान दिवस समारोह का 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस श्रृंखला में पांच दिवसों में विभिन्न विभागों से सम्बंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ सफल आयोजन व तैयारियो के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने बारी बारी से प्रत्येक दिन की गतिविधियों व विभागों के साथ चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में बताया कि 15 मार्च राज्य के साथ जिलों में भी राजस्थान दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें विविध आयोजन होंगे जिनमें 15 मार्च को राज्य के साथ जिलों में भी राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन- जयपुर मुख्यमंत्री द्वारा फ्लेग ऑफ जिला स्तर पर विकसित राजस्थान रन आयोजित होगी जो 15 मार्च को जिला कलक्टर कार्यालय से 8.30 बजे से होगी। इसका नोडल विभाग- युवा एवं खेल विभाग एवं जिला कलेक्टर्स होगे। इसी दिन को राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ होकर राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज़ का रजिस्ट्रेशन / शुभारंभ होगा। जिसमे नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा/सूचना प्रौद्योगिकी होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजो में कार्यक्रम का आयोजन / निबंध /भाषण / चित्रकारी होगे। जिनका नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा व ओ.डी.ओ.पी मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ सभी जिलों होगा जिसका नोडल विभाग उद्योग होगा। इसी प्रकार 16 मार्च, राजस्थानी जनजातिय गौरव दिवस स्थान - बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में , 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस युवा सम्मेलन- जयपुर (राज्य स्तरीय) विषय रोजगार मेला, स्टार्टअप, युवा सहभागिता, विकास कार्यों का शिलान्यास, रोजगार उत्सव होंगे। इसी दिन जिला स्तर पर राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम के नोडल विभाग- स्कूल/कॉलेज शिक्षा विभाग होंगे। इसी दिन सायं 5ः00 बजे उद्योगपतियों के साथ संवाद,, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण किया जायेगा जो उधोग विभाग आयोजित करेगा। 18 मार्च को इसी क्रम में किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस किसान एवं पशुपालक जनसभा-भरतपुर में होगा। किसान एवं पशुपालक संवाद, विकास कार्यों का शुभारम्भ/शिलान्यास, योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा व कार्यक्रम का नोडल विभाग- कृषि एवं पशुपालन होगा। इसी दिन सायंकाल को राज्यभर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम महाआरती की जाएगी पाली में इसका आयोजन सोमनाथ मंदिर में किया जायेगा। देवस्थान विभाग इसका नोडल विभाग होगा। 19 मार्च को राजस्थान दिवस मुख्य समारोह दोपहरः लाभार्थी सम्मेलन - जालोर ,लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण नोडल विभाग- समाज कल्याण विभाग होगा। इसी दिन सायंकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम - जयपुर में राज्य स्तर पर अतिशबाजी साथ ही जिला स्तर पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम लाखोटिया गार्डन में सांय 7 बजे से विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इसका नोडल विभाग कला एवं संस्कृति होगा। इसके लिये जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों को आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये समय स्थान का निर्धारण बाकि रह गया है वे उच्च स्तर से निर्दैशानुसार उनका आयोजन किया जाने के लिये निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल, अति. जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, अति. पुलिस अधीक्षक जय सिंह, प्रौधोगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार, सहित विभिन्न विभाग के जिलाधिकारी मौजुद रहे।4
- अजमेर में शीतला माता मेले को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगगढ़ चौराहे से फवारा सर्किल तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल जाने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से होकर गुजरना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह से ही बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यदि मेले में भीड़ अधिक बढ़ती है तो टू-व्हीलर वाहनों को भी रोका जा सकता है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।1
- Post by Moinuddin Khan1
- से्न्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर को मिलेगा आधुनिक यातायात ढांचा, प्रशासन ने शुरू किए सुधारात्मक अभियान”* *ब्यावर में यातायात सुधार की पहल: अव्यवस्थित वाहनों पर कार्रवाई, हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू”* *“जिला प्रशासन का विशेष अभियान: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की ओर कदम”* *“न्यायालय परिसर में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई”* ब्यावर, 10 मार्च। उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह ने बताया कि आज जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों, ठेलों आदि के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया, ताकि आमजन के आवागमन को सुगम बनाया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हेलमेट चेकिंग का अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि ब्यावर जिला बनने के पश्चात न्यायालय परिसर में जिला स्तरीय न्यायिक न्यायालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान में न्यायालय परिसर में मोटरसाइकिल एवं कारों के अव्यवस्थित रूप से खड़े होने से और सुविधा होती थी। इस स्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में आने वाले सभी वाहनों की निःशुल्क पार्किंग (प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक) अस्थायी रूप से एसडीएम कार्यालय के पीछे स्थित ग्राउंड में निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने इस जनहित व्यवस्था को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। इसके साथ ही शहर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित यातायात सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करना, यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना तथा आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना शामिल है। इन प्रयासों का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है1
- रायपुर (ब्यावर) बर के समीप NH 162 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साला-जीजा की दर्दनाक मौत बर में NH 162 पर सोमवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में साला और जीजा की दर्दनाक मौत हो गई। बर थानाधिकारी पन्नालाल सैनी ने बताया कि हाइवे 162 पाली रोड़ पर ब्यावर से पाली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस एक्सल पर सवार दो जनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हादसे में चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी (माली) निवासी बर व माणक लाल भाटी पुत्र केवल राम (माली) निवासी बर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहन से बर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुएं राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही बर ग्राम सहित आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।1
- पाली। शहर के श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के चुनावों को लेकर विवाद गहरा गया है। समाज के एक पक्ष ने वर्तमान चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह नियम विरुद्ध और असंवैधानिक बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज के वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल सुथार ने बताया कि वर्ष 2024 की वोटर लिस्ट में शामिल कई समाज बंधुओं के नाम, नियमानुसार चंदा जमा कराने के बावजूद 2026 की नई सूची से गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट प्रकाशन से पहले न तो आपत्तियां मांगी गईं और न ही सुधार की प्रक्रिया अपनाई गई, जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति ने बिना किसी आम सभा के और बिना 2/3 बहुमत के गुपचुप तरीके से संविधान में बदलाव कर दिया। विरोध कर रहे पक्ष का कहना है कि यह संशोधन पूरी तरह अवैध है और केवल अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। समाज के लोगों का कहना है कि 5 मार्च को समाज के बुजुर्गों की मौजूदगी में एक निष्पक्ष चुनाव समिति का गठन किया गया था, जिसकी सूचना अखबारों में भी दी गई थी। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र पिड़वा ने मतदाता सूची में सुधार किए बिना ही अपने करीबियों को चुनाव अधिकारी बनाकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांगिड़ समाज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैधानिक चुनाव प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। समाज बंधुओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो समाज को मजबूरन बड़े आंदोलन की राह चुननी पड़ेगी।3