logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक, उपभोक्ता भ्रमित न हों - जिला कलक्टर घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक, उपभोक्ता भ्रमित न हों - जिला कलक्टर गैस सिलेण्डर आपूर्ति व्यवस्था पर जिला प्रशासन की पैनी नजर कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, जिला कलक्टर ने ली एलपीजी वितरकों की बैठक उदयपुर, 11 मार्च। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के चले एलपीजी गैस सिलेण्डर को लेकर बन रही उहापोह की स्थिति के बीच जिला प्रशासन एलपीजी वितरण को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एलपीजी वितरकों की बैठक ली। इसमें जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और किसी भी स्तर पर अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि जिले में कुल 44 गैस वितरक फर्म कार्यरत हैं, जिनमें एचपीसीएल के 8, बीपीसीएल के 18 और आईओसीएल के 18 वितरक शामिल हैं। जिले में कुल 6 लाख 73 हजार 99 घरेलू गैस कनेक्शन धारक हैं, जिनमें 3 लाख 63 हजार 142 उज्ज्वला योजना तथा 3 लाख 9 हजार 957 सामान्य उपभोक्ता शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 10 हजार घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है तथा घरेलू गैस की आपूर्ति 48 से 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में घरेलू गैस कनेक्शन धारकों, शिक्षण संस्थानों और चिकित्सा संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की प्रतिदिन लगभग 1000 सिलेंडरों की आवश्यकता है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गैर-घरेलू सिलेंडरों का भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए। कलक्टर मेहता ने अधिकारियों और वितरकों को निर्देशित किया कि गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमित वितरण की शिकायत मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहनी चाहिए ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एसडीएम गिर्वा अवुला सांईकृष्ण, बीपीसीएल प्रादेशिक प्रबंधक अजय पटेल, विक्रय अधिकारी श्लोक गुप्ता, एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी दीपक आचार्य, आईओसीएल के विक्रय अधिकारी धर्मेंद्र सहित एलपीजी वितरक उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने की अपील जिला कलक्टर नमित मेहता ने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर को लेकर किसी प्रकार से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है। जिन लोगों ने बुकिंग करा रखी हैं, उन्हें नियमानुसार घरेलू गैस सिलेण्डर निर्बाध रूप से उपलब्ध कराए जा रह हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

3 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
38919c75-1b38-4e2b-b97b-845755637c82

घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक, उपभोक्ता भ्रमित न हों - जिला कलक्टर घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक, उपभोक्ता भ्रमित न हों - जिला कलक्टर गैस सिलेण्डर आपूर्ति व्यवस्था पर जिला प्रशासन की पैनी नजर कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, जिला कलक्टर ने ली एलपीजी वितरकों की बैठक उदयपुर, 11 मार्च। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के चले एलपीजी गैस सिलेण्डर को लेकर बन रही उहापोह की स्थिति के बीच जिला प्रशासन एलपीजी वितरण को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एलपीजी वितरकों की बैठक ली। इसमें जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और किसी भी स्तर पर अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि जिले में कुल 44 गैस वितरक फर्म कार्यरत हैं, जिनमें एचपीसीएल के 8, बीपीसीएल के 18 और आईओसीएल के 18 वितरक शामिल हैं। जिले में कुल 6 लाख 73 हजार 99 घरेलू गैस कनेक्शन धारक हैं, जिनमें 3 लाख 63 हजार 142 उज्ज्वला योजना तथा 3 लाख 9 हजार 957 सामान्य उपभोक्ता शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 10 हजार घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है तथा घरेलू गैस की आपूर्ति 48

926e2fbb-bac5-4f81-b7f2-d8c44599e3f2

से 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में घरेलू गैस कनेक्शन धारकों, शिक्षण संस्थानों और चिकित्सा संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की प्रतिदिन लगभग 1000 सिलेंडरों की आवश्यकता है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गैर-घरेलू सिलेंडरों का भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए। कलक्टर मेहता ने अधिकारियों और वितरकों को निर्देशित किया कि गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमित वितरण की शिकायत मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहनी चाहिए ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एसडीएम गिर्वा अवुला सांईकृष्ण, बीपीसीएल प्रादेशिक प्रबंधक अजय पटेल, विक्रय अधिकारी श्लोक गुप्ता, एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी दीपक आचार्य, आईओसीएल के विक्रय अधिकारी धर्मेंद्र सहित एलपीजी वितरक उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने की अपील जिला कलक्टर नमित मेहता ने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर को लेकर किसी प्रकार से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है। जिन लोगों ने बुकिंग करा रखी हैं, उन्हें नियमानुसार घरेलू गैस सिलेण्डर निर्बाध रूप से उपलब्ध कराए जा रह हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Kailash Bhajat
    3
    Post by Kailash Bhajat
    user_Kailash Bhajat
    Kailash Bhajat
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गोराना में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कक्षा 9 की बालिकाओं को मिली साइकिलें
    1
    गोराना में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कक्षा 9 की बालिकाओं को मिली साइकिलें
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • उदयपुर। खाड़ी देशों में तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बन रही आशंका के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने एलपीजी वितरकों की बैठक लेकर गैस आपूर्ति की समीक्षा की और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार जिले में 7.54 लाख से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन हैं और प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। कलक्टर ने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस को लेकर घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बुकिंग के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।
    1
    उदयपुर। खाड़ी देशों में तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बन रही आशंका के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने एलपीजी वितरकों की बैठक लेकर गैस आपूर्ति की समीक्षा की और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार जिले में 7.54 लाख से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन हैं और प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है।
कलक्टर ने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस को लेकर घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बुकिंग के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जय श्री भैंसाया गैर बावासी
    4
    जय श्री भैंसाया गैर बावासी
    user_केशुलाल गरासिया भैषाणा
    केशुलाल गरासिया भैषाणा
    Plumber गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीशीतला माता (ऊंठाला माता) मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर शीतला माताजी का विधिविधान से पूजन किया। शीतला अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने माताजी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में ऊंठाला के नाम से प्रसिद्ध वल्लभनगर कस्बे में लगभग 1400 वर्ष पूर्व चित्तौड़ के महाराजा समर सिंह द्वारा श्रीशीतला माता (बोदरी माताजी) की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का निर्माण करवाया। इस ऐतिहासिक मंदिर में स्थापित शीतला बोदरी माता ऊंठाला माता के नाम से प्रसिद्ध हैं।
    1
    मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीशीतला माता (ऊंठाला माता) मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर शीतला माताजी का विधिविधान से पूजन किया। शीतला अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने माताजी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में ऊंठाला के नाम से प्रसिद्ध वल्लभनगर कस्बे में लगभग 1400 वर्ष पूर्व चित्तौड़ के महाराजा समर सिंह द्वारा श्रीशीतला माता (बोदरी माताजी) की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का निर्माण करवाया। इस ऐतिहासिक मंदिर में स्थापित शीतला बोदरी माता ऊंठाला माता के नाम से प्रसिद्ध हैं।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डूंगरपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के नेतृत्व में जिला पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे राजकीय सावित्री बाई फूले अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
    1
    डूंगरपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के नेतृत्व में जिला पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे राजकीय सावित्री बाई फूले अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अनावष्यक भण्डारण न करने की अपील डूंगरपुर, 11 मार्च/खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशों की अनुपालना में डूंगरपुर जिले के सभी उपभोक्ताओं को यह आश्वस्त किया जाता है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। तेल एवं गैस कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे जिले में गैस की सुचारू और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। रसद विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रसद अधिकारी डूंगरपुर ने बताया कि हाल ही में मध्य-पूर्व की अंतरराष्ट्रीय स्थितियों और मीडिया रिपोर्ट्स के चलते गैस संकट की कुछ आशंकाएं उत्पन्न हुई हैं। इस संबंध में आम उपभोक्ताओं से यह विशेष अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक (घबराहट) में आकर गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भण्डारण अथवा बुकिंग न करें। जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी को उनकी आवश्यकतानुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सख्त निर्देशों के अनुसार, डूंगरपुर जिले में गैस सप्लाई को निर्बाध बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैंः 1. स्पेशल टास्क फोर्स का गठनः जिले में गैस सप्लाई की कड़ी निगरानी के लिए एक ’स्पेशल एन्फोर्समेंट टीम’ (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है, जिसमें रसद विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। 2. नियमित चेकिंगः यह टीम हर सप्ताह कम से कम दो गैस एजेंसियों की रैंडम चेकिंग करेगी। एजेंसियों के पास उपलब्ध स्टॉक और उनके द्वारा किए जा रहे डिस्ट्रीब्यूशन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। 3. प्राथमिकता के आधार पर सप्लाईः आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, आगनवाडी, छात्रावास और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गैस एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई किसी एजेंसी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और जरूरत से ज्यादा स्टॉक पाया जाता है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश और जिले में घरेलू गैस सिलेंडर बिना किसी समस्या के आमजन तक पहुंचे। उपभोक्ता अपनी सामान्य आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें।
    1
    आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अनावष्यक भण्डारण न करने की अपील
डूंगरपुर, 11 मार्च/खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशों की अनुपालना में डूंगरपुर जिले के सभी उपभोक्ताओं को यह आश्वस्त किया जाता है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। तेल एवं गैस कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे जिले में गैस की सुचारू और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
रसद विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रसद अधिकारी डूंगरपुर ने बताया कि हाल ही में मध्य-पूर्व की अंतरराष्ट्रीय स्थितियों और मीडिया रिपोर्ट्स के चलते गैस संकट की कुछ आशंकाएं उत्पन्न हुई हैं। इस संबंध में आम उपभोक्ताओं से यह विशेष अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक (घबराहट) में आकर गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भण्डारण अथवा बुकिंग न करें। जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी को उनकी आवश्यकतानुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सख्त निर्देशों के अनुसार, डूंगरपुर जिले में गैस सप्लाई को निर्बाध बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैंः
1. स्पेशल टास्क फोर्स का गठनः जिले में गैस सप्लाई की कड़ी निगरानी के लिए एक ’स्पेशल एन्फोर्समेंट टीम’ (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है, जिसमें रसद विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं।
2. नियमित चेकिंगः यह टीम हर सप्ताह कम से कम दो गैस एजेंसियों की रैंडम चेकिंग करेगी। एजेंसियों के पास उपलब्ध स्टॉक और उनके द्वारा किए जा रहे डिस्ट्रीब्यूशन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।
3. प्राथमिकता के आधार पर सप्लाईः आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, आगनवाडी, छात्रावास और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गैस एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई किसी एजेंसी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और जरूरत से ज्यादा स्टॉक पाया जाता है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश और जिले में घरेलू गैस सिलेंडर बिना किसी समस्या के आमजन तक पहुंचे। उपभोक्ता अपनी सामान्य आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • देवास में किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण, 40 किसानों ने लिया भाग
    1
    देवास में किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण, 40 किसानों ने लिया भाग
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.