logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर अरमान तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* ।बन्धुआकला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर अरमान पुत्र कज्जन को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पिकौरा-गढ़ऊपुर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गोवध निवारण अधिनियम समेत चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।आयुध अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

3 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर अरमान तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* ।बन्धुआकला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर अरमान पुत्र कज्जन को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पिकौरा-गढ़ऊपुर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गोवध निवारण अधिनियम समेत चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।आयुध अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia
    1
    नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं।
#JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे। " कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*
    1
    आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे।
" कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*
    user_विभा
    विभा
    Court reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    1
    नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी 
सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है।
धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है।
किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम चांदा, सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही एक वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर कमैचा निवासी धनराजी (80) पत्नी सुखई शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्धा को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक की तलाश भी की जा रही है।
    4
    पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम
पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम
चांदा, सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही एक वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर कमैचा निवासी धनराजी (80) पत्नी सुखई शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्धा को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक की तलाश भी की जा रही है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.