12 साल के शेख आफिल की इबादत ने पेश की मिसाल, दादी के साथ रख रहे पूरे रमज़ान के रोज़े बिलासपुर। बिलासपुर जिले के ताला पाल संजय नगर में रहने वाले मरहूम जनाब शेख सलीम भाई (ऑटो वाले) के पोते शेख आफिल इन दिनों अपनी इबादत और हौसले से लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। मात्र 12 साल की छोटी उम्र में शेख आफिल इस भीषण गर्मी के मौसम में रमज़ान के पूरे रोज़े रख रहे हैं और नमाज़ों की पाबंदी के साथ तरावीह की नमाज़ भी अदा कर रहे हैं। शेख आफिल अपनी दादी हमीदा बेगम के साथ पिछले कुछ वर्षों से रमज़ान के रोज़े रख रहे हैं और पूरी लगन के साथ इबादत कर रहे हैं। जहाँ गर्मी के कारण कई सेहतमंद और बड़े लोग भी पूरे रोज़े नहीं रख पाते, वहीं शेख आफिल अपनी कम उम्र में पूरे रमज़ान के रोज़े रखकर सबको हैरान कर रहे हैं। परिवार और मोहल्ले के लोग भी शेख आफिल की लगन और इबादत को देखकर खुश हैं और उनकी हौसला अफज़ाई कर रहे हैं। कम उम्र में इस तरह की धार्मिक पाबंदी और इबादत समाज के अन्य बच्चों के लिए भी एक अच्छी प्रेरणा बन रही है। रमज़ान का महीना सब्र, इबादत और नेकियों का महीना माना जाता है, और शेख आफिल जैसे बच्चे अपनी लगन से यह संदेश दे रहे हैं कि अगर इरादा मजबूत हो तो छोटी उम्र भी इबादत में रुकावट नहीं बनती।

- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार1
- बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अशोकनगर क्षेत्र में लगे सिग्नल के कारण भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि गाड़ियों की लाइन करीब 1 किलोमीटर तक पहुंच रही है। खासकर सरकंडा इलाके के निवासी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित सिग्नल सिस्टम से आम जनता की परेशानी और भी बढ़ गई है।1
- बिलासपुर ढेंका से मस्तूरी मोड़ तक अंधेला ही अंधेला अधिकारी मौन1
- बिल्हा नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहें जेपी तिवारी को निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंगलवार की रात 9:00 बजे नगर पंचायत बिल्हा से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिल्हा द्वारा स्वर्गीय जय प्रकाश तिवारी उर्फ जेपी तिवारी को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 1 बजे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय तिवारी को याद करते हुए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी स्मृति में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को अल्पाहार एवं मिठी लस्सी वितरित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जेपी तिवारी के करीबी मित्र डॉ. मनितोष सरकार, पार्षद घनश्याम डहरिया सहित लगभग 70 से अधिक लोग उपस्थित रहे। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत ने स्व. तिवारी को एक समर्पित जनसेवक और मददगार व्यक्ति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि जय प्रकाश तिवारी का 12 अप्रैल को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद असमय निधन हो गया था। वे 48 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1988 को बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में हुआ था। स्व. तिवारी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और उन्हें एक कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।1
- कवर्धा के ग्राम तमरूवा के खलिहान में रखें पैरावट में अचानक लगी आग #Kawardha #tamruwakawardha #kawardha_chattisgarh #chhattishgarh1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- महापुरुषों के जीवन को चरित्र में उतiरे - तोखंन साहू,1